भारतीय जनता पार्टी के सभी 68 विधान सभा प्रत्याशी बतायेंगे अपनी जीत हार का गणित,कल धर्मशाला में होगी समीक्षा बैठक,मुख्य मंत्री,प्रदेश अध्यक्ष संगठन महासचिव से लेकर सभी चुनाव प्रभारी सह प्रभारी रहेंगे उपस्थित।पार्टी जीत के प्रति आश्वस्त लेकिन मुकाबला काफी नजदीकी होगा ऐसा राजनैतिक पंडितों का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों की बैठक 4 दिसंबर को धर्मशाला में होने जा रही है।इससे पहले सभी संसदीय क्षेत्रों की बैठक सभी पार्टी विस्तारकों के साथ हो चुकी है।
पार्टी की चुनाव व प्रबंधन समिति की बैठक भी हो चुकी है।अब पार्टी प्रत्याशियों के अपने अपने क्षेत्रों की समीक्षा जीत हार का अनुमान-गणित पर समीक्षा होगी,यह बैठक चुनाव परिणामों से पहले की अंतिम बैठक होगी।वैसे तो पार्टी के पास हर चुनाव क्षेत्र की जानकारी उपलब्ध है लेकिन प्रत्याशियों की अपनी कार्यकुशलता व अनुमान को सभी के समक्ष रखने का यह अवसर होगा।
पार्टी यों तो जीत के प्रति आश्वस्त है और संभावना है कि पार्टी अपने बल बूते पर सरकार बना लेगी लेकिन एक चिंता यह है कि मतदाता की खामोशी और हर चुनाव क्षेत्र में मतदान प्रतिशत का बढ़ना चिंता प्रकट करता लेकिन मतप्रतिशत बढ़ने सामान्य बात है सभी ने अपने अपने स्तर पर जोर लगाया है यह उसका कारण हो सकता है।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
