राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरसंघचालक डा:मोहन राव भागवत जी ,का आज प्रदेश व्यापी संबोधन, स्वयंसेवकों को आगामी 3 वर्षों के करणीय कार्यो का संदेश देंगे,भगवत जी ने पहले एक संदेश दे दिया है कि,जो लोग हिन्दू धर्म से अलग होकर दूसरे धर्मों में गये हैं उनकी घर वापसी हो,राष्ट्र की मजबूती के लिए सभी स्वयंसेवक अपनी अपनी भूमिका निभाएं,2025 में संघ स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं,भागवत जी के प्रवास से संगठन में एक नयी ऊर्जा का संचार होगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरसंघचालक डा:मोहन राव भागवत का हिमाचल के प्रवास कार्यक्रम में आज सभी बस्तियां तक जूम के माध्यम से संबोधन होगा प्रात: 10:30 बजे सभी स्वयंसेवक उनके संबोधन को बस्तीसह आयोजित कार्यक्रमों में सम्मलित होकर सुनेंगे।सभी स्वयंसेवक सामान्य गणवेश में संघ की टोपी के साथ उपस्थित रहेंगे।
डॉक्टर मोहन राव भागवत जी संभवतया आगामी 3 वर्षों की कार्ययोजना के बारे में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे।
2025 में संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं,इसलिए आदरणीय मोहन भागवत जी का संदेश पूरे राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण होगा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इन 100 वर्षों में बड़े उतार चढ़ाव देखे हैं लेकिन संघ अपने मूल मार्ग पर अग्रसर रहा है।विश्व का गैरराजनैति संगठन किसी भी संस्था से ,सरकार से कोई चंदा दान नहीं लेता है,केवल स्वयंसेवकों की गुरुदक्षिणा के सहयोग से संघ चलता है ,देश के हिन्दू विरोधी दल समय-समय पर संघ को कोसते रहते हैं लेकिन जो व्यक्त्ति संघ के नजदीक आया है वह संघ से दूर कभी नहीं हुआ है,यह संघ की एक पहचान है।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
