तीन राज्यों में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं,लोक सभा चुनाव से पूर्व नड्डा का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है,इससे पूर्व नड्डा ने हमीरपुर, मंडी क्षेत्र का दौरा किया था जहां कार्यक्रर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था,आज के कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र में उनके प्रवास से एक नया जोश आने की संभावना है,नड्डा आज सोलन में एक रोडशो करेंगे तधा उसके बाद शिमला के पिटरहौफ में आमजनता व कार्कर्ताओं को संबोधित कर आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में चारों लोकसभा सीटें जीतने का मंत्र देंगे.
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज हिमाचल का प्रयास, शिमला संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जोश-उत्साह भरकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमर कसने के लिये कहेंगे.
राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 3 प्रदेशों में हुई प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं में भारी जोश-उत्साह है.आज नड्डा के सम्मान के कार्यक्रम भी रखे गये हैं आज ही पार्टी के कोरग्रुप की भी बैठक रखी गई है.जिसमें नड्डा आगामी कार्ययोजना पर भी मार्गदर्शन करेंगे.
गणेश दत्त.
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
