♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

#जयराम ठाकुर ने कहा हम कांग्रेस सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ प्रदर्शन व हस्ताक्षर अभियान चलायेंगे, केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से बैठक में जनरल वी के सिंह उपस्थित रहे ,जनरल वी के सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के जनस्पर्शी बजट को जन् जन तक पहुंचाया जाय ,प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा हम लोक सभा चुनाव मोदी जी के नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जीतेंगे,पार्टी ने आगामी समय में जनसम्पर्क अभियान के तहत बहुत से कार्यक्रमों को लेकर जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है,वर्तमान सुखविंदर सिंह सरकार के जनविरोधी व वायदा खिलाफी से दो माह से भी कम समय में भारी रोष पनपा है और हर वर्ग अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है ,सुखविंदर सरकार को वित्तीय संकट का रोने की जगह अपने खर्चे कम करने चाहिए।

हिमाचल भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय बैठक आज संपन्न हो गई। भारतीय जनता पार्टी ऊना जिला  के नये कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी समय में पार्टी को धारदार व असरदार बनाने की द्रटि से कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।

कोरकमेटी की बैठक में पार्टी के वर्तमान ढांचे को बदलने और अनुशासन का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया।पार्टी ने अभी हाल ही में संपन्न विधान सभा चुनाव के पोस्टमार्टम कर कुछ सख्त निर्णय लेने व पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अधिमान देने के लिए कहा है।पार्टी का डाटाबैंक मजबूत बनाने व कार्यकर्ताओं की सदस्यता को सत्यापित करने के लिए कहा गया।

बैठक में ऊना जिला के आधुनिक कार्यालय के निर्माण में जिला के नेताओं सतपाल सिंह सत्ती वीरेन्द्र कंवर तथा अन्य बरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साबासी दी गई।

गणेश दत्त।

 

 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129