विधान सभा में बजट पर चर्चा में आज भाजपा के बरिष्ठ नेता सतपाल सिंह सत्ती का दिन था,सत्ती ने जिस प्रकार से अपने अंदाज में अपनी बात रखी है वह एक प्रकार से एक मिसाल कायम की है,सत्ती ने कहा कि आज जो लोग ग्रीन हिमाचल की बाद कर रहे हैं, सबसे अधिक जंगल काटने में उन्ही की पार्टी के नेताओं का हाथ रहा है जिन्होंने हिमाचल के वनों को काटकर रेगिस्तान बनाने का कार्य किया है,सतपाल सत्ती ने कहा कि आज हिमाचल में सत्तारूढ पार्टी में सत्ता संघर्ष चल रहा है, उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुकेश को मुख्य मंत्री व उप मुख्य मंत्री के पद का अंतर समझना चाहिए, उन्होंने बजट को दिशाहीन बता कर बजट की आलोचना की और सरकार को आर्थिक स्थिति पर चेताया और सरकार को नशीहत दी कि फिजूल खर्ची को रोका जाय।
हिमाचल विधान सभा में आज का दिन सतपाल सत्ती के नाम।सतपाल सत्ती ने जिस प्रकार पूर्व मुख्य मंत्री रामलाल ठाकुर से लेकर ,वीरभद्र सिंह तक को निशाने पर लिया और प्रदेश के हालात को खराब करने के लिए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया उससे कांग्रेस अपने को कभी बचा नहीं सकती।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
