हिमाचल में ठेकेदारों की चल रही हड़ताल समाप्त हो गई, व्यापार मण्डल की बैठक में कई समस्याओं का समाधान, सरकार GST की जटिलताओं के समाधान के लिये ,प्रदेश, जिला व तहसील स्तर पर सम्न्वय समितियों का गठन करेगी जिससे व्यापारियों को अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा,सभी अप्रासंगिक कनूनों को समाप्त कर दिया जायेगा,दुकानों के समय को स्थानों की आवश्यकता के अनुसार खोलने बंद करने का समय तय किया जायेगा—मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर
आज हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।
रात्रि कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया है।शादी-ब्याह समारोह 50% संख्या के साथ आयोजित किये जा सकेंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा ठेकेदारों की मांगों को स्वीकार करने के बाद चली आ रही हड़ताल को समाप्त कर दिया है।
आज कैबिनेट बैठक में विधान सभा सत्र में लाए जाने वाले कुछ विधेयकों को स्वीकार किया गया है।
मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर ने आज राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
