♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक कल,कोरोना कर्फ्यू में काफी रियायतें संभव।वर्ष 2021-22की मण्डी मध्यस्ताता पौलिसी की हो सकती है घोषणा।

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की कल होने वाली बैठक में कोरोना कर्फ्यू में काफी रियायतें मिलने की संभावना है।गत एक सप्ताह से कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या में काफी कमी आयी है और मृतकों की संख्या भी कम हुई है।
बैठक में मण्डी मध्यसता पौलिसी की भी धोषणा होना संभावित है कयोंकि इस महिने के अंत मैं निचले क्षेत्रों से सेब की फसल आनी शुरु हो जाती है।इसलिए mis के तहत सेब ,आम नीबू, संतरा के न्यूनतम मूल्य की घोषणा भी संभावित है।
मुख्य मंत्री लगातार घोषणा करते आये हैं कि प्रदेश के पर्यटन व उद्योग को पटरी पर लाना सरकार की प्राथमिकता है इसलिए पर्यटन को लेकर कुछ रियायतें दी जा सकती हैं।
काफी समय से स्थानीय व अंतरराज्यीय बसें बंद है जिसके कारण सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति को 30% तक सीमित किया गया है इसलिए स्थानीय बसों का चलाना भी आवश्यक है,साथ ही कार्यालयों में उपस्थिति को भी बढ॔या जा सकता है।
मुख्य म॔त्री श्री जयराम ठाकुर अभी केन्द्रीय नेताओ तथा पार्टी अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा से भी मिलकर वापस लौटे हैं केंद्र की दिशानिर्देश कोरोना कर्फ्यू से निपटाने व गरीबों को मिलने वाले प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के कार्यान्वयन पर भी चर्चा होगी।गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत नवंबर 2021 तक गरीबों को मुफ़्त राशन मिलना है।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129