नगर निगम शिमला में महापौर-उप महापौर की दौड़ शुरू,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खासमखास सुरेन्द्र चौहान गुड्डू का महापौर बनना तय माना जा रहा है जबकि रामबाजार वार्ड से तगातार तीसरी बार जीतकर आयी सुषमा कुठियाला उप महापौर बन सकती हैं।क्षेत्रीय समीकरण व बरिष्ठता के आधार पर सुषमा कुठियाला ही पार्टी की पसंद हो सकती है,यद्यपि कांग्रेस में महिलाओं की बड़ी संख्या जीतकर आई है। टूटीकंडी वार्ड से उमा कौशल भी तीसरी बार जीतकर आयी हैं और उनके परिवार के प्रभाव को अभी तोड़ा नहीं जा सका है ,पुरुष पार्षदों में भी कुछ पार्षद दूसरी बार जीतकर आये हैं,कांग्रेस नेतृत्व क्या निर्णय लेता है यह इंतज़ार रहेगा।
नगर निगम चुनाव के संपन्न होने के बाद महापौर उप महापौर की दौड़ शुरू हो गई है।मुख्य मंत्री के खासमखास सुरेन्द्र चौहान गुड्डू का महापौर बनना तय माना जा रहा है।उप महापौर पद पर सुषमा कुठियाला और उमा कौशल के बीच मुकाबला संभव है।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
