♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय सूचना-प्रसारण व युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज हिमाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त व प्रभावित क्षेत्र और प्रभावित परिवारों से मिलने के बाद वापस लौटे हैं,श्री नड्डा व अनुराग ठाकुर ने सिरमौर व शिमला के समरहिल व कृष्णानगर में मौके पर जाकर राहत कार्यों का निरीक्षण किया ।बाद में हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मंत्रणा की और नुकसान का व्योरा प्राप्त किया और केंद्रीय सरकार की ओर से यथासंभव सहायता की बात की,आज की बैठक में पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर,भाजपा अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल,पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप,डाक्टर सिकंदर कुमार सहित अन्य पार्टी नेताओं ने भाग लिया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल की सरकार से मंत्रणा करने के बाद वापस लौट गये हैं।

शिमला के पिटरहौफ में हुई बैठक में प्रदेश के मुख्य मंत्री तथा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में अत्यधिक हुई क्षति के कारण केन्द्र सरकार से सहयोग की पूरी उम्मीद है।

श्री जगत प्रकाश नड्डा व अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल का पूरा सहयोग करेगा तथा यथासंभव सहायता प्रदान की जायेगी।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129