हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की मैराथन बैठकों का दौर आज से,मिशन रिपीट 2022 का शंखनाद।
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवशीय बैठक का शुभारंभ आज शिमला के अतिथि गृह पिटरहौफ में शुरू होगा।3 दिन तक चलने वाली बैठक में 2022 के विधान सभा चुनाव का रोडमैप तैयार किया जायेगा।
बैठक में जहां मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर,पूर्व मुख्य मंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल,पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पभारी अविनाश राय खन्ना,सह प्रभारी संजय टंडन पूरे समय बैठक में मौजूद रहेंगे।
पार्टी अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होने वाली बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि पंचायती राज संस्थाओं, निकाय, नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में 3 उप चुनाव होने हैं।मण्डी लोक सभा,फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई के उप चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिषठा का प्रश्न बन गये हैं।उसके बाद अगले साल शिमला नगर निगम के व अगले साल ही विधान सभा के भी चुनाव होने हैं
विधान सभा चुनाव कांग्रेस व भाजपा के बारी के हिसाब से होते आये हैं।इस बार पार्टी हाईकमान का स्पष्ठ कहना है कि यह बारी वाली प्रथा समाप्त होनी चाहिए और भारतीय जनता प्र्टी को रिपीट करना चाहिए, कयोंकि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के बनने के पश्चात यह और भी आवश्यक हो गया है कि 2022 में हिमाचल सरकार को रिपीट करे।
बैठक के लिए पूर्व मुख्य मंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल व केन्द्रीय वित्त राज्य म॔त्री अनुराग ठाकुर बैठक से एक दिन पहले शिमला पहुंच गये हैं उन्होंन कोटखाई जाकर पार्टी के नेता नरेंद्र बरागटा के परिवार जनों से संवेदना प्रकट की है वहीं पार्टी के अन्य नेतागणों से भी फीडबैक लिया है।
मुख्य म॔त्री ने दोनों नेताओं से क्रमवार मंत्रणा की है।
इस बैठक में सरकार के साढेतीन वर्ष के कार्यकाल का भी आंकलन होगा तथा किस किस श्रेत्र में सुधार की आवश्यकता होगी करने का प्रयास होगा।
पार्टी पदाधिकारियो के काम का आंकलन, मंत्रियो के का करने का स्टाइल व फीडबैक, निकवोर्डों के अध्यक्ष/उपाध्यक्षों के कार्यों का भी रिव्यू होगा।बैठक में मोर्चो प्रकोष्ठों की कार्यक्रों की जानकारी भी ली जायेगी।
बैठकों के बीच कोर कमेटी की बैठक भी होगी जिसमें पॉलिसी मैटर से सम्बंधित विषयों पर निर्णय लिए जायेगे।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
