140 करोड़ देश वासी उस ऐतिहासिक घड़ी का इंतजार कर रहे हैं जिसका इंतजार पिछले 495 सालों से था, प्रशंन्नता का विषय है कि 22 ननवरी 2024 के दिन साधु-संत संन्यासियों की उपस्थिति में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्प्रठा वेद मंत्रों के साथ की जायेगी,भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.विश्व हिन्दु परिषद के महासचिव चंपतराय ने बताया कि राम जन्म भूमि मंदिर ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान मंत्री को आमंत्रित करने गया था जिसे प्रधान मंत्री ने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.
सभी देश वासियों के लिए बड़े गौरव का विषय है कि लम्बे संघर्ष व बलिदानों के बाद अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान पर उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त में 22 जनवरी 2024 को होने जा रही है.इस अवसर पर देश भर के साधु संत संन्यासी इस ऐतिहासिक पल के प्रेरणा स्रोत बनकर रहेंगे. जो वेद मंत्रों के साथ मूर्ती की स्थापना करेंगे.
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.
गणेश दत्त.
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
