SJVNL -CMD नन्दलाल शर्मा के सिर एक और ताज,उन्हें कॄषि एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौनी में डाक्टरेट की उपाधि से विभूषित किया गया हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रकाश शुक्ल ने उन्हें डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया ;नन्दलाल शर्मा हिमाचल की विद्युत कंपनी सतलुज जलविद्युत निगम में अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं,अभी हाल ही में उनकी नियुक्ति हरियाणा राज्य विद्युत रेगुलेटरी आयोग में हुई है .हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नन्दलाल शर्मा का प्रशासनिक सफर बहुत ही अनुकरणीय रहा है.
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक अधिकारी से अपनी प्रशासनिक यात्रा शुरू करने के बाद नन्दलाल शर्मा आज सफलता के शितिज तक पहुंच गए हैं.
हिमाचल की जलविद्युत कंपनी सतलुज जलविद्युत निगम में निदेशक के पद से वे आज अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद तक पहुंचे हैं अपने कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण अवार्ड प्राप्त किये हैं.कल ही नौनी कृषि एवं वानिकी विश्वविद्यालय में उन्हें डाक्टरेट की उपाधि से विभूषित किया गया है.
गणेश दत्त.
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
