प्रशासन चुनाव प्रबंधन में और स्वास्थ्य सेवायें बेहाल, आम लोग परेशान, सचिवालय सूनसान और दिशा-निर्देश देने वाले भी गायब. अस्पतालों में लम्बी लम्बी लाइनें इस बात को बता रही हैं कि राजनीतिक व्यवस्था की इच्छाशक्ति ही सभी प्रकार की समस्याओं का हल है ,हर फाइल चुनाव आयोग से अनुमति के लिए भेजने और अनुमति मिलने में लम्बा समय लग रहा है.
चुनाव आयोग के अधीन सारी व्यवस्था के कारण आम नागरिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,हर विषय पर चुनाव आयोग की अनुमति लेने के कारण सबसे अधिक स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित हो रही हैं अस्पताल से बिना इलाज के मरीज अपने घर लौटने पर मजबूर हैं. हर फाइल को अनुमति के लिये भेजना पड़ रहा है जिस में कई कई दिन लग जाते हैं.
गणेश.
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
