भगवान राम की जन्म भूमि पर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल का इंतजार समाप्त, कल विराजेंगे राम भावनाओं का समुद्र उमड़ रहा चारों ओर, ठीक जन्म के समय का प्राणप्रतिष्ठा का समय ,84 सैकेंड का मुहूर्त प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक आदरणीय मोहन भागवत, मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ सहित जन्म भूमि ट्रस्ट के अधिकारी रहेंगे गर्भ गृह में.
भगवान राम की जन्म भूमि पर प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक दिन आ गया है.हम सब शौभाग्यमाली हैं.
राम जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन के समय यह भजन हमें संघर्ष की प्रेरणा देता रहा—-
राम का नाम लेकर जो मर जायेंगे,वो अमर नाम दुनियां में कर जायेंगे,ये ना पूछो कि मर कर किधर जायेंगे,वो जिधर भेज देंगे सब उधर जायेंगे.टूट जाये ना माला कहीं राम की,वर्ना अनमोल मोती बिखर जायेंगे.
जयश्री राम. गणेश दत्त.
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
