♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिमाचल की एक मात्र सीट से पूर्व मंत्री हर्ष महाजन को अपना प्रत्याशी बनाने के बाद राज्य सभा चुनाव दिलचस्प हो गया है,यद्यपि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है और 68 सीटों में से 40 सीटें पर कांग्रेस का कब्जा है और भारतीय जनता पार्टा के पास 25 विधायक हैं और 3आजाद विधायक हैं.हर्ष महाजन कांग्रेस पृष्ठ भूमि से संबंधित हैं और पिछले विधान सभा चुनाव में उन्होंने भाजपा का दामन थामा है ,लेकिन कांग्रेस पार्टी के अंदर हर्ष महाजन की अच्छी घुसपैठ है,बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के वकील मनु सिंघवी के टिकट देने से पार्टी के बहुत से नेता खुश नहीं हैं इसलिए.चुनाव काफी रोचक हो सकता है.

राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा बरिष्ठ वकील मनु सिंघवी को राज्य सभा टिकट देने से हिमाचल के बहुत से नेता कांग्रेस हाईकमान से सख्त नाराज हैं.मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस महासचिव प्रियंका बाड्रा को हिमाचल से राज्यभा भेजने चाहते थे लेकिन हाईकमान का आदेश सिंघवी के लिए आ धमका. पार्टीजनों को लगता है कि सिंघवी आम नेताओं की पहुंच से परे हैं.

राज्य सभा चुनाव अब दिलचस्प मोड पर आ चुका है और मुख्य मंत्री की परीक्षा भी है,देखना यह होगा कि भाजपा की रणनीति सफल होती है या सुक्खू अपने विधायकों को साथ रख पाते हैं यह 27 फरवरी को होने वाले राज्य सभा चुनाव से पता चल जायेगा.

गणेश दत्त.

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129