♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विधान सभा कार्यवाही—-हम हिमाचल प्रदेश में रामराज्य लायेंगे,भगवान राम का आशीर्वाद लेकर आये हैं हिमाचल की चारों लोक सभा सीटें जीतेंगे, हम सनातनी हैं हिन्दू हैं ,बिक्रमादित्य सिंह,कांग्रेस सरकार आने के बाद प्रदेश में विकास के काम ठप्प हो गये हैं भाजपा सरकार के समय खोले गए संस्थान बंद कर दिए गए हैं,युवाओं महिलाओं से किये गए वायदों को भूल गई है सरकार—राकेश जमवाल, विषम परिस्थियों के बावजूद मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संतुलित बजट प्रस्तुत किया है,इन्द्र दत्त लखनपाल .

हिमाचल विधान सभा में आज  वर्ष 2024_25 के बजट पर चर्चा के दौरान लोक निर्माण मंत्री बिक्रमादित्य सिंह ने अपनी सरकार की जमकर तारीफ की और बजट को लोकप्रिय व जनकल्याणी बताया.अपने अंदाज में अपने को सनातनी और रामभक्त बताते हुए कहा कि हम भगवान राम का आशीर्वाद लेकर आ गए हैं.हमने पहले भी धर्मांतरण का बिल पास कराया है,हम पक्के हिन्दू हैं.हम राज्य लायेंगे.

चर्चा के दौरान भाजपा विधायक राकेश जमवाल ने सुक्खू सरकार को जनता के साथ विश्वासघात करने वाली सरकार बताकर सरकार की कड़ी आलोचना की ,राकेश जमवाल ने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार के समय खोले गए संस्थान बंद कर सुखविंदर सिंह सरकार ने जनता की दी गई सुविधाओं को छीन लिया है.

चर्चा में कांग्रेस विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल ने बजट की खुलकर प्रशंसा की और सुखविंदर सिंह सरकार को अच्छा बजट प्रस्तुत करने के लिए बधाई दी.

गणेश दत्त.

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129