हिमाचल विधान सभा से निष्कासित 6 विधायकों का विषय अब सर्वोच्च न्यायालय की कोर्ट में है,कहा जा रहा है कि उस केस की सुनवाई कल के लिये निर्धारित की गई है.कानूनविद अपने अपने हिसाब से मामले में तर्क देकर सर्वोच्च न्यायालय में क्या होगा इस पर सभी जगह चर्चाओं का बाजार गर्म है,कल के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर प्रदेश की राजनीति क्या करवट लेगी,यह भविश्य के गर्भ में छुपा है.
हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां द्वारा कांग्रेस के 6 विधायकों को विधान सभा सत्र के दौरान व्हिप के उल्लंघन के आरोप में उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी.सभी 6 विधायकों ने अपने निष्कासन को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में अपील की है उस अपील की सुनवाई कल के लिये निर्धारित की गई है,जिस पर सारे प्रदेश की नजरें लगी हुई हैं कि आखिर होगा क्या?कल के निर्णय पर हिमाचल की राजनीति की भावी दिशा तय होगी कि आने वाले दिनों में क्या घटित हो सकता है..
गणेश दत्त.
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
