Breaking News ___हमीरपुर हिमाचल प्रदेश से अनुराग सिंह ठाकुर को 5 वीं बार लोक सभा का टिकट मिला है,शिमला सुरक्षित सीट से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप को दूसरीबार टिकट दिया गया है,हिमाचल की दो अन्य सीटों मंडी और कांगड़ा से अभी प्रत्याशी घोषित महीं किये गए हैं ,लोक सभा चुनाव की भाजपा की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी को नागपुर से टिकट मिला है, पार्टी के थिंकटैंक केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल को मुम्बई से लोक सभा टिकट मिला है.पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी को गड़वाल सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है,दिलचस्प बात यह रही है कि दिल्ली की सात सीटों में से 6 निवर्तमान सांसदों के टिकट कटे है.
भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार लोक सभा का टिकट मिला है जो बड़ी छोटी आयु में बड़ी उपलब्धि है.
इस बार देश के अन्य लोक सभा श्रेत्रों में भी कुछ चौकाने वाले नाम हैं,राज्यभा वाले बहुत से नेताओं को भी लोक सभा के टिकट दिये गए हैं.
गणेश दत्त.
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
