♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा का धर्मशाला दो दिवसीय मंथन,जनसंपर्क, सम्मेलन और शिक्षण। अगले 6 महिने की कार्ययोजना से लैस होकर लौटे नेतागण। आपसी एकता व समन्वय से होगा मिशन रिपीट।

भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय कार्ययोजना बैठक पार्टी अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हो गई। इस बैठक में अन्य बैठकों से हटकर नया कया है शायद कुछ नहीं।अगले 6 मसिने का सामान लेकर सभी लोग अपने अपने गंतव्य की और चले गये।
इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी एल संतोष की उपस्थिति विशेष रही है उनहोंने सभी नेतृत्व को एक साथ एक स्वर में आगे बढ़ने सभी कार्कर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने,पार्टी कैडर को प्रशिक्षण, संपर्क सम्मेलनों के माध्यम से सक्रिय रखने के लिए कहा है।
आगामी सभय में तीन उपचुनाव जीतने की रणनीति बनाने तथा विजय सुनिश्चित बनाने की कार्य योजना अभी से बनाने के लिए कहा है।
पार्टी के संपर्क अभियान ट्रेनिंग को हर मण्डल स्तर तक ले जाने को कहा है।जुलाई माह में पार्टी का मीडिया प्रशिक्षण शिविर लगाए जाने की तैयारी है।
सभी मोर्चे प्रकोष्ठ अपने अपने संगठनों के इस साल के अंत तक करेंगे।
मुख्य म॔त्री श्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार के चार साल दिसंबर माह में पूरे होंगे।सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को घर घर तक पहुँचाने के लिए पदयात्रा का आयोजन होगा।सरकार के चार साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बनाने की द्रटि से सरकार की सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार वैज्ञानिक तरीके से किया जायेगा।
बैठक में जहां मुख्य मंत्री पूरे समय उपस्थित रहे वहीं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह, पार्टी के हिमाचल के प्रभारी श्री अविनाश राय खन्ना, पूर्व मुख्य मंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल, श्री शान्ता कुमार, केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर सह प्रभारी संजय टण्डन सहित प्रदेश के सभी मंत्री गण पार्टी के संगठन महामंत्री पवन राणा सहित सभी महामंत्री व सभी मोर्चों के अध्यक्ष व अन्य कुछ प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
यह बैठक अन्य बैठकों से हटकर रही कुछ परम्परागत चेहरे बैठक में नहीं दिखे।
गणेश दत्त।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129