प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के ,गाँव, गरीब, बेसहारा के दर्द को जाना है,अनुभव किया है उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों व कृत को अंगीकार कर देश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की चिंता कर सरकार की योजनायें बनायी हैं,,जिसके फलस्वरूप मोदी जी लगातार देश की जनता की सेवा के 20 वर्ष पूरे करने वाले हैं ,—पियूष गोयल खाद्य आपूर्त मंत्री भारत सरकार ।हिमाचल के हर गरीब की चिंता करना हमारा कर्तव्य—जय राम ठाकुर मुख्य मंत्री ।
भारत सरकार में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पियूष गोयल ने आज शिमला के पिटरहौफ में आयोजित प्रधान मंत्री गरीब अन्न योजना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ,शिरकत करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीब की पीड़ा को देखा है,अनुभव किया है उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों को अपनाकर
गांव गरीब बेसहारा की मदद करने तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बिचारों की शिक्षा लेते हुए उन्होंने अपनी सरकार की योजनायें बनाई हैं,उन्होंने कहा कि कोविड संकट काल में जब गरीब के लिए कोई सहारा नहीं दिख रहा था तो उन्होंने प्रधान मंत्री गरीब अन्न योजना शुरू कर गरीब के दो समय के भोजन का इंतजाम कर 80 करोड़ जनता को राहत प्रदान की,यही नहीं उन्होंने राशन के साथ दाल का भी प्रबंध किया,उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री के दूर दर्शी नेतृत्व के कारण आज उज्जवला योजना के अंतर्गत 8 करोड़ घरों में मुफ्त गैस कनेक्शन दिये गये है,12 करोड़ से अधिक शौचालय बना कर एक रिकार्ड बनाया है,यही नहीं अभी तक बारह करोड॔ से अधिक घरों में स्वच्छ जल पहुंचा दिया गया है।
मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर की सरकार की प्रशंशा करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज जयराम ठाकुर के नेतृत्व में निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है तथा हिमाचल अपने पूर्ण राजत्व के 50 वर्ष पूरे कर चुका है,उन्होंने वैक्सीन लगाने में हिमाचल को पथम आने पर बधाई दी। और कहा कि मुझे विश्वास है कि जयराम ठाकुर की सरकार दूसरी डोज लगाने में भी प्रथम आयेगी।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी लगातार गत 20 वर्षों से मुख्य मंत्री और प्रधान मंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं यह सारे देश के लिए गौरव की बात है।
मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि श्री पियूष गोयल जैसे विजनरी मंत्री का सहयोग हमें सदा मिलता रहता है और जब भी हमें उनकी आवश्यकता पड॔ती है वे हमेशा उनका सहयोग करते रहते है।मुख्य मंत्री ने कहा कि हमने अपने संसाधनों से प्रदेश के विकास में एक नया इतिहास बनाने का प्रयास किया है और जब जब भी हमें सहयोग की जरूरत महसूस होती है तो प्रधान मंत्री जी और पियूष गोयल जी का सहयोग हमें हमेशा प्राप्त होता है।
खाद्य आपूर्ति मंत्री श्र राजेन्द्र गर्ग ने विभाग के विषय में जानकरी दी और केंद्रीय खाद्य सचिव ने सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रधान मंत्री अन्न योजना के लाभार्थियों को राशन के बैग प्रदान किये गए। खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं मुख्य म॔त्री जयराम ठाकुर ने विभिन्न जिलों में लाभार्थियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की।इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री श्री सुरेश भारद्ज, भाजपा सांसद सुरेश कश्यप सहित सरकार के अन्य मंत्रीगण, विधायक गण ,विभिन्न बोर्ड निगमों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
