SJVNL सतलुज जलविद्युत निगम सभी मानकों में प्रथम आ रहा है,उसका कारण एक ही है ,प्रमाणिक व ईमानदार लीडरशिप, SJVNL आज देश की ऐसी कम्पनी है जिसने विद्युत उत्पादन में ही नाम कमाया, बल्कि सामाजिक सरोकार में भी कंपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है-कम्पनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा आज प्रशासनिक ही नही तकनीकी द्रष्टि से सक्षम अधिकारी बन गये हैं ,उनके कार्यकाल को ऐतिहासिक व स्वर्णिम दौर कहा जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश में अपना कार्य शुरू करते हुए आज देश व विदेश में विद्युत उत्पादन में भारत सरकार की जल विद्युत कंपनी सतलुज जलविद्युत कंपनी,SJVNL एक नामी कंपनी बन चुकी है, आज देश के साथ साथ विदेशों नेपाल- भूटान में भी कंपनी का विस्तार हो चुका है।
सतलुज जलविद्युत निगम आज हाइड्रो हो ,थर्मल हो वायु हो या सौर ऊर्जा हो सभी क्षेत्रों में कार्यरत है,लेकिन हिमाचल की नाथपा झाकड़ी परियोजना हो या रामपुर की जलविद्युत योजना हो सतलुज जलविद्युत निगम के विकास व विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।और कम्पनी लगातार लाभ कमा कर आगे विस्तार कर रही है।
अभी हाल ही के की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को देखा जाए तो सतलुज जलविद्युत निगम ने झाकड़ी में एक दिन में सबसे अधिक विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है यही नहीं कंपनी ने स्वच्छता में सारे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कंपनी ने ग्रीन ऊर्जा के रूप में अपना विशिष्ठ स्थान बनाया है।इसके अतिरिक्त भी कंपनी ने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं।
किसी भी संस्थान के विकास व कीर्तिमान के लिए उसकी लीडरशिप का बहुत बड़ा योगदान रहता है,जब से अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने इसका कार्यभार संभाला है संस्था लगातार प्रगति के शिखर पर पहुंच रही है,कंपनी जहां हिमाचल की आर्थिकी को मजबूती प्रदान कर रही है वहीं भारत सरकार के शेयर के रूप में भी बहुत बड़ी रकम केन्द्र को देती है।
जिस प्रकार कंपनी का विस्तार हो रहा है उस रेस्वो में नियमित भर्ती नहीं हो पा रही है उसका कारण तो पता नहीं लेकिन नियमित भर्ती अवश्य होनी चाहिए जिससे बेरोजगार युवाओं को कार्य करने का अवसर मिले लेकिन एक बात तो तय है कि सभी संस्थाओं को चलाने के लिए ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ लीडरशिप की आवश्यकता होती है उसका उदाहरण श्री नंदलाल शर्मा हैं जिसने अपनी पूरी टीम के साथ संस्था को शिखर तक पहुंचा दिया है।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
