भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने 2022 के चुनाव के लिए मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर के नाम पर मोहर लगाई।
हिमाचल प्रदेश में 2022 में होने वाले चुनावों के लिए पार्टी हाईकमान ने वर्तमान मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर को पार्टी का चेहरा घोषित कर दिया है।तीन दिन तक चली पार्टी की क्रमवार बैठक का समापन देर रात शिमला के पिटरहोफ में हुआ।
इस बैठक को महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जा रहा है कि सितम्बर से पहले 3 उपचुनाव संपन्न होने हैं इसलिए पार्टी ने लीडरशिप के मसले को पूरी तरह स्पष्ट कर दिरा कि लीडरशिप श्री जयराम ठाकुर की होगी ताकि किसी के मन मे कोई संशय न हो।चुनाव जीतना अब नेतृत्व की अग्निपरीक्षा भी होगी।जिससे अगले साल पहले शिमला नगर निगम और उसके बाद विधान सभा चुनाव पार्टी के लिए अति महत्वपूर्ण हो गये हैः
हिमाचल में कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं,बरिष्ठ नेता श्र वीरभद्र सिं के उम्रदराज होने तथा स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई आसान हो सकती है,लेकिन केकवाक नहीं होगी।अभी नगर निगम चुनावों में कई स्थानों में कांग्रेस भाजपा से आगे निकल गई थी इसलिए कांग्रेस को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
आने वाले समय में परीक्षा पार्टी कार्यकर्ताओं की भी होगी जिसे नगर-निगम व विधान सभा चुनाव में व्यवस्था विरोधी वोट को अपने साथ जोड़कर चलना पड़ेगा।
तीन दिन की बैठक में जहां पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह, पार्टी पभारी अविनाश राय खन्ना,केंद्रीय वित्त राज्य म॔त्री श्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्य मंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल सह प्रभारी संजय टण्डन बैठकों में उपस्थित रहे।
मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर पार्टी अध्यक्ष श्र सुरेश कश्यप ने पार्टी बैठकों का संचालन किया तथा महामंत्री संगठन पवन राणा जी बैठक में आये विषयों को गंभीरता से लेते रहे।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
