Breaking News– खालिस्तानियों के सहयोग से आप पार्टी का हिमाचल की भाजपा सरकार को परेशान करने का षडयंत्र, मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने कहा हिमाचल को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी अवांछित तत्व को बक्शा नहीं जायेगा,मिशन रिपीट के लिए भाजपा ने कसी कमर,पार्टी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा का तीसरा बार हिमाचल दौरा शीघ्र, मीडिया वर्कशाप में राष्ट्रीय प्रवक्ता साबित पात्रा का मीडिया टीम को मीडिया मंत्र और मीडिया को धारदार बनाने का मंत्र ।
हिमाचल प्रदेश इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है,एक ओर खालिस्तान समर्थकों का धर्मशाला विधान सभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाना,खालिस्तान के समर्थन में लिखना,दूसरी ओर पुलिस भर्ती में पेपर लीक होने पर भर्ती रद्द करने तथा एस आई टी का गठन कर जांच करना मुख्य चर्चा के विषय बने हुए हैं।
आगामी समय में हिमाचल विधान सभा के चुनाव के द्रटिगत राष्ट्रीय नेताओं का हिमाचल की ओर आगमन खासकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा का एक महिने में तीसरी बार हिमाचल प्रवास इस बात को दर्शाता है कि पार्टी नेतृत्व हिमाचल में सरकार रिपीट करने के प्रति कितनी गंभीर है।
मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की मीडिया टीम को सशक्त व धारदार बनाने के लिए जहां मीडिया के लोगों से सुझाव मांगे हैं वही मीडिया को नियमित तौर पर अपनी कार्यशील बढ़ाये जाने को भी कहा है,पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि पार्टी ने जितने भी प्रवक्ता बनाये हैं वे लगभग सभी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं तो नये सिरे से नये लोगों को ट्रेन्ड करना पड़ेगा।
एक ओर केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर का सिरमौर प्रवास, दूसरी ओर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रता का शिमला में भाजपा के मीडिया वर्कशाप में मीडिया को धारदार बनाने का मंत्र देना सरकार रिपीट करना हर हाल में आवश्यक है का संदेश देना इस बात का प्रमाण है कि मिशन रिपीट हर हाल में होगा।
जब से पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनी है यह सरकार हिमाचल के लिए अभिशाप बनती जा रही है पिछले दिनों से एक प्रकार से खालिस्तान समर्थकों के माध्यम से प्रदेश में शान्ति भंग के मामले सामने आ रहे हैं,मजबूरन हिमाचल सरकार ने खालिस्तान के प्रमुख पन्नू को नामजद किया है।आगामी समय में चुनाव की गहमागहमी के बीच शान्ति बनाये रखना सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती साबित होगी।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
