♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी आज से कल तक अगले 25 साल के विकास का करेंगे मंथन, देश भर के मुख्य सचिवों का सम्मेलन धर्मशाला में, बैठक में किसी को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी,आज दिन में प्रधान मंत्री रोडशो करेंगे,देश भर में अग्निपथ सेना भर्ती पर बहस, उद्देश्य केवल युवाओं को रोज़गार व देश भक्ति से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है आज़ादी का अमृतमहोत्सव पर होगी विशेष चर्चा ।

प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के प्रवास पर हिमाचल के धर्मशाला में देश भर के मुख्य सचिवों के सम्मेलन में भाग लेंगे ,यह पहला अवसर होगा जब देश के किसी भी प्रधान मंत्री ने आगामी 25 वर्षों के विकास का माडल तैयार करने के लिए मुख्य  सचिवों को मंथन करने के लिए एक स्थान पर बुलाया है,बैठक को इतना संवेदनशील बनाया जा रहा है कि बैठक में ऐजैन्डे के अतिरिक्त किसी अन्य विषय पर  चर्चा नहीं होगी,अधिकारियों के मोबाइल फोन भी बैठक में नहीं ले जा सकेंगे ऐसी व्यवस्था बनायी गई है।

इन दिनों सरकार द्वारा सेना भर्ती के नयी योजना अग्निपथ की भी खासी चर्चा हो रही है,भारत का युवा इसे बेरोजगारी कम करने व देश सेवा के लिए दिए जा रहे अवसर के रूप में देख रहा है जबकि विपक्ष इस नयी योजना पर प्रश्न खड़े कर रहा है ,वास्तव में इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओ को रोजगार प्रदान करना और उन्हें देश भक्ति के भाव से जोड़ना व 5 साल में देश की सीमाओं की रक्षा कर घर वापसी पर एक सक्षम व आत्मनिर्भर बनाना है।वास्तव में यह एक अनूठी पहल है  यद्यपि सेना में पहले भी सूक्ष्म सेवा की व्यवस्था रही है। जिसको सौफ्ट सर्विस का नाम दिया जाता था।अब अग्निपथ नाम की इस योजना से केवल रोजगार ही नहीं मिलेगा बल्कि देश सेवा का जज्बा भी युवाओं में देखने को मिलेगा,घर वापसी पर एक हैंडसम अमाउंट भी जवान को मिलेगा जिससे वह अपनी भविष्य की योजना व कारोबार भी स्थापित कर सकेगा।

गणेश दत्त।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129