♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उपचुनाव में टिकट वितरण में भाजपा हाईकमान ने सभी को चौंका दिया,यदि यह प्रयोग सफल रहा तो 2022 के टिकटों में भी आश्चर्य चकित करने वाले निर्णय होंगे,मण्डी लोक सभा हो चाहे फतेहपुर हो या जुब्बल कोटखाई हो,सभी जगह हाईकमान ने बहुत मंथन करने के बाद टिकटों का फैसला किया है,लगता है पार्टी ने क्षेत्र, जातीय समीकरण और महिलाओं को समुचित प्रतिनिधित्व देने के लिए टिकट आंवटन में अपने अधिकार का प्रयोग किया है।

भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने हिमाचल के उपचुनाव में टिकट वितरण में व्यापक फेरबदल कर सभी को चौंका दिया है,यदि यह प्रयोग सफल रहा तो 2022 के विधान सभा के आम चुनाव में किसी को भी झटका लग सकता है यह हाईकमान का स्पष्ट संदेश है।

हाईकमान ने केवल अर्की विधान सभा टिकट को छोड़कर सभी जगह टिकटें बदल कर यह संदेश दिया है कि कोई अपने को स्थाई दावेदार न समझे और अगले चुनाव के लिए एक और संदेश भी है कि कुछ पुरुषों को जो मठाधीश बने हुए हैं वे स्वयं ही महिलाओं को आगे आने दें।

पार्टी सोसल इन्जीनियरिंग की ओर विशेष ध्यान दे रही है जिसमें महिला,अनुसूचित जाति जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग को समुचित स्थान देगी।

गणेश दत्त।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129