♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी ,याने रिवाज बदले जाने की पूरी संभावना;अंत में प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी की हिमाचल के साथ अपने भावनात्मक संबंधों की अपील का व्यापक असर हुआ, इस बार पिछले चुनाव के तुलना में 9% वोट कम पड़े हैं यह सत्ता पक्ष के लिए सुखद भविष्य की ओर इसारा,सरकार के विरुद्ध कोई बड़ा मुद्दा खड़ा हो तो वोटिंग अधिक होती है ;कांग्रेस ने भी अपनी रिपोर्ट में 21 सीटें आने की बात कही है और भाजपा को 38 सीटें दी हैं।

हिमाचल विधान चुनाव में modreate polling  का भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की पूरी संभावना है।अक्सर देखा गया हे कि जब सत्ता विरोधी लहर होती है तो अधिक मतदान होता है।इस बार पिछले चुनाव के तुलना में 9% वोट कम पड़े हैं इसका सीधा अर्थ है कि सत्ता पक्ष की वापसी संभव है।यद्यपि कुछ लोगों ने ओ पी एस और महंगाई का मुद्दा बनाने का प्रयास किया था लेकिन इन मुद्दों का व्यापक असर देखने को नहीं मिला है यदि असर होता तो गत चुनाव से अधिक मतदान होना चाहिए था।

इन चुनावों के अंतिम दिन प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी की अपील का बहुत असर देखने को मिला है।प्रधान मंत्री ने अपनी अपील में हिमाचल के साथ अपने आत्मीय संबंधों का जिक्र कर लोगों को भावनात्मक रिस्तों के साथ जोड़ा है।

मौडरेट पोलिंग होने से भाजपा ने राहत की सांस स ली है।इस बार पिछले चुनाव से 9% कम मतदान हुआ है इसका सीधा अर्थ है कि सत्ता विरोधी लहर नहीं थी।

भारतीय जनता पार्टी ने राज नहीं रिवाज बदलने का नारा दिया था लगता हे वह नारा साकार हो रहा है।

कांग्रेस ने भी अपनी रिपोर्ट जो कि हाईकमान को भेजी है उसमें 21 सीटें आने की बात कही है।कांग्रेस की रिपोर्ट में भाजपा को 38 सीटें दी गई हैं।और 3 सीटें आजाद उम्मीदवारों को दी गई हैं

इन चुनावों में भाजपा हाईकमान का प्रचंड प्रचार प्रसार काम कर गया प्रधान मंत्री जी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ,अमित शाह जी  ; अनुराग ठाकुर जी योगी आदित्यनाथ जी राजनाथ सिंह जी स्मृति ईरानी जी के ताबड़तोड़ हमलों ने कांग्रेस को धराशाई कर दिया।

मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर ने भी रात-दिन संघर्ष कर अपनी सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाया और लोगों के दिमाग में इस बात को बिठाया कि केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही जनता को बहुत लाभ देकर जनता को केंद्र की योजनाओं का लाभ दे सकती है।जयराम ठाकुर की शालीन छवि का भी लोगों में असर देखने को मिला है।अब 8 दिसंबर तक इंतजार करना होगा कि प्रदेश की जनता ने क्या संदेश दिया है।

गणेश दत्त।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129