♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमाचल बजट सत्र— राज्य पाल के अभिभाषण में बजट की दिशा कृषि बागवानी,बेरोजगार की चिंता प्रशासन में पारदर्शिता ,केन्द्र सरकार द्वारा दी गई सहायता पर प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार, कोरोना काल के संकट काल में प्रदेश सरकार की कार्यकुशलता बेहतरीन दोनों डोज लगाने में प्रदेश सरकार नंबर वन, प्रधान मंत्री ने दी है शाबासी, सत्र के पहले दिन विपक्ष का बिना घोषित किये बहिर्गमन ,मुख्य मंत्री ने कहा सदन से बाहर जाना विपक्ष की आदत है।

हिमाचल विधान सभा में आज सत्र के पहले दिन राज्य पाल के अभिभाषण में आने वाले बजट की दिशा साफ कर दी है,बजट जनकल्याणी, टैक्स रहित और समाज के हर वर्ग की चिंता करने वाला होगा।चुनावी वर्ष में किसी बर्ग को किसी प्रकार का विरोध करने का अवसर नहीं नहीं दिया जायेगा।

राज्य पाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सदन में अपने अभिभाषण में सभी वर्गों की चिंता करने ,किसी पर कोई बोझ नहीं डालने ,बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने ,कृषि बागवानी को और अधिक सहायता देने की बात की है,अपने 95 मिनट के भाषण में श्री आर्लेकर ने लगभग सभी बर्गों की चिंता करने की रेखा खीची ।

प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश को पूर्ण   सहयोग देने के लिए केंद्र सरकार का आभार भी प्रकट किया गया खासकर कोरोना काल में मुफ्त राशन, मुफ्त बैक्सीन व स्वास्थ्य के क्षेत्र में मूलभूत ढांचा विकसित करने के लिए दिए गए भरपूर सहयोग देने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।

राज्यपाल महोदय ने  कहा कि कर्मचारियों के साथ सरकार का मैत्रीपूर्ण संबंध व शौहार्द स्थापित करना व सरकारी कर्मचारियों की लम्बित सभी मांगों को पूरा करना सरकार की कर्मचारियों के प्रति सद्भावना व्यवहार भी सरकार का कर्मचारी मित्र सरकार होने का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

राज्यपाल आदरणीय राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के कारोबार करने वालों के साथ सख्ती से पेश आयेगी और किसी को भी नशा ड्रग्स के कारोबार में पाये जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

राज्य पाल ने हिमाचल सरकार को बधाई देते हुए कहा कि कोविड संकट काल में सरकार की बेहतरीन कार्यप्रणाली से  वैक्सीन की दोनों डोज लगाने में देश का नंबर वन प्रदेश बनने का गौरव प्राप्त हुआ है जिसके लिए प्रधान मंत्री ने भी मुख्य मंत्री की खुली प्रशंस की है।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129