सराज मण्डी जिला में आई भयंकर त्रासदी पर समाज ने दिलखोलकर सेवा के हाध बढ़कर अपना दायित्व निभाया है,अब ब॔दरबांट न होकर पात्र व्यक्तियों तक राहत पहुंचे इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, प्रकृति के ताडव का ऐसा रूप दिल दहलाने वाला है,भयानक त्रासदी के घाव भरने में बहुत समय लग सकता है जब लोग सरकार से उम्मीद लगाकर अपना ध्यान पूरी तरह सरकार की ओर लगाकर बैठे हैं इसलिए प्रशासन प्रभावित लोगों का पूरा ध्यान रखे यही अपेक्षा करनी चाहिए।
मण्डी जिला के सराज में आयी प्राकृतिक त्रासदी कभी न भुलाये जाने वाली है,जो लोग इस आपदाग्रस्त क्षेत्रों में अपने आंखों से हरे भरे क्षेत्र को वीरान रेगिस्तान के रूप में देख रहे हैं वे जीवन भर इस दृश्य को भुला नहीं पायेंगे।
प्राकृतिक आपदा में समाज ने दिलखोलकर सहायता की है वह बहुत ही प्रशंन्नता का विषय है,राहत सामग्री का वितरण व्यवहारिक और जरूरतमंद को मिले इसकी आवश्यकता है,सरकार यह सुनिश्चित करे कि समाज द्वारा दी गई सामग्री का वितरण सामाग के किसी विश्वसनीय स॔था के माध्यम से हो तो अच्छा रहेगा,इस समय डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए अपने स्वयंसेवकों के माध्यम से सेवा कार्य में लगी है इसी प्रकार विश्व हिंदू परिषद और अन्य सामाजिक संस्थायें राहत कार्यों में लगी हुई हैं,यदि पूर्णतया सरकारी मशीनरी से राहत सामग्री का वितरण होगा तो वह संभव नहीं होगा,सरकार की मशीनरी को सुपरविजन के कार्य में लगाना चाहिए, बाकी वितरण का कार्य विश्वसनीय सामाजिक संस्थाओं को शौपना चाहिए।जिस से कहीं से बंदरबांट और अपने पराये की शिकायतें न आयें और राहत केवल पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे ऐसी अपेक्षा है।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
