♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मण्डी जिला के सराज में हुई त्रासदी में जेब से मदद करने में गायक हंसराज रघुवंशी लीड ले गया,सामरिक बस्तुओं की आवश्कयता में समाज ने हाथ बढ़ाकर अपने दायित्व को निभाया,स्कूली बच्चों के लिए बैग कापी पेंसिल, और रोजमर्रा की खाद्यपदार्थ के दो ट्रक भेजकर सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने कर्तव्य की पूर्ती की है,आज चर्चा का एक विषय है कि हिमाचल के किसी सांसद विधायक, म॔त्री पूर्व म॔त्री विधायक ने अपनी जेब में हाथ नहीं डाला है,मुख्य म॔त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सहायता के लिए एक अपील की है लेकिन उसका बहुत उत्साह देखने को नहीं मिला है उसके पीछे विश्वसनीयता की कमी देखी जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के मण्डी जिला में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी में समाज का सहयोग राशन सामग्री बर्तन, कपड़े क॔बल की सहायता दिलखोलकर की है,लेकिन एक बात आज बहुत चर्चित है कि जनप्रतिनिधि अच्छा वेतन पैंशन भत्ते लेते हैं लेकिन उन्होंने अपनी जेब से एक फूटी कौड़ी भी सहायता के नाम से नहीं दी है।क्या हम समाज और सरकार के भरोसे ही अपना दायित्व निभाएंगे?

गणेश दत्त।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129