हिमाचल निर्माता डाक्टर यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ, पक्ष विपक्ष ने एक स्वर में डॉक्टर परमार को भारत रत्न दिए जाने पर हिमाचल सम्मानित होगा,भारतीय जनता पार्टी की पच्छाद से विधायक रीनी कश्यप ने कांग्रेस नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वह डॉक्टर परमार की अनदेखी कर रही है।
हिमाचल विधान सभा में हिमाचल के पहले मुख्य म॔त्री डाक्टर यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ, प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए पच्छाद विधान सभा से विधायक राना कश्यप ने इस बात पर दुख प्रकट किया कि इस वर्ष डाक्टर यशवंत सिंह परमार जी के जन्म दिन पर निकल विधान सभा अध्यक्ष, न ही मुख्य म॔त्री उपस्थित थे ,इसलिए बड़ी हैरानी हुई कि हिमाचल निर्माता को सरकार हल्के में कयों ले रही है,उन्होंने कहा कि डाक्टर परमार को भारत रत्न मिलने पर हिमाचल गौरवान्वित होगा।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
