♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमाचल विधान सभा सत्र, प्रदेशभर में आपदा ,सरकार लापता विपक्ष के विधायक डाक्टर जनक राज को कहना पड़ा सत्र को स्थगित कर सभी अपने अपने क्षेत्रों में जाकर आपदा राहत में अपनी उपस्थिति दर्ज करें और जनता के साथ दर्द बांटें,मुख्य मंत्री सदन में उपस्थित रहने के बजाय राहुल गांधी की यात्रा में बिहार चले गए, इस से पता चलता है कि सरकार आपदा के प्रति कितनी गंभीर है।हालाँकि वर्षाकालीन सत्र काफी लम्बा रखा गया था लेकिन गंभीरता की कमी अवश्य देखी गई है।सदन में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने अपनी योजना में बदलाव किया है,इस सत्र में विधान सभा अध्यक्ष के प्रति नरम और राजस्व म॔त्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ उग्र रही।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा में मुख्य मत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अनुपस्थिति आज चर्चा का विषय रही है।एक ओर प्रदेश में भीषण प्राकृतिक आपदा और दूसरी तरफ मुख्य म॔त्री सदन छोड़कर बिहार में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिये चले गए, इसे विपक्षी भाजपा ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य मत्री को आड़े हाथों लिया और सदन से वाकआउट किया।आम जनता भी मुख्य मत्री को आपदा के समय विधान सभा के बजाए राजनैतिक यात्रा में शामिल होने को प्रदेश की जनता के साथ गैरजिम्मेदाराना व्यवहार मान रही है।

गणेश दत्त।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129