अनुराग ठाकुर की आशीर्वाद यात्रा में बरसे आशीर्वाद से किसी को हैरान होने की जरूरत नहीं,श्री अनुराग ठाकुर पर मोदी जी की कृपा भी बहुत बरसी है,अनुराग ठाकुर का आकर्षण ही ऐसा है कि युवा अनुराग ठाकुर से मिले बिना रह नहीं सकता,युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहते ही उन्होंने अपनी ज़मीन तैयार कर दी थी।
मोदी जी के कैबिनेट में बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग ,सूचना-प्रसारण एवं युवा खेल मंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल के दौरे पर आशीर्वाद यात्रा के तहत आये श्री अनुराग ठाकुर को जो जनसमर्थन मिला है वह वास्तव में बहुत ही एक खुशी की बात है।
जनसमर्थन से जहां कांग्रेस के अन्दर बौखलाहट है वहीं किसी समय पूर्व मुख्य म॔त्री के कार्यकाल में उनपर धड़ाधड़ बनाये गए झूठे केसों पर विरोधी व विपक्ष वाले भी आज यह सोचने पर मजबूर हो गये हैं कि अनुराग ठाकुर की प्रतिभा के द्रटिगत ही उन्हैं रोकने के लिए तत्कालीन सरकार ने कई प्रकार के मनघड़त केस बनाये थे ,तब भी अनुराग ठाकुर विचलित नहीं हुये।परेशान जरूर हुए।
भारत के प्रधान म॔त्री श्री नरेन्द्र मोदी को हीरा तरासने में महारत हासिल है।अभी हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार के समय नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल से 12 मंत्रियों को हटाकर नये म॔त्रियों को जगह दी गयी है लेकिन किसी ने भी हटाये जाने के बाद चूं तक नहीं की यह कितना साहसिक कदम था ,अनुराग ठाकुर के सूचना-प्रसारण का विभाग देने का मतलव है मोदी सरकार के आँख कान व मुंह वाला महत्वपूर्ण विभाग अनुराग ठाकुर को दिया गया है इसका सीधा अर्थ है कि मोदी जी को अनुराग ठाकुर पर सबसे अधिक विश्वास है।
कुल मिलाकर श्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल प्रवास अपेक्षा से अधिक सफल रहा है निश्चित ही अनुराग ठाकुर के रुतवे का लाभ प्रदेश को मिलेगा और मिशन रिपीट सफल होगा।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
