♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमाचल सरकार का वर्ष 2026_27 का बजट कोयले को धोकर सफेद करने का प्रयास, आमदनी ₹20तो खर्च 80₹ बजट का आकार गत वर्ष से 4 हजार करोड़ घटा,मुख्य मंत्री ने कई स्थानों पर बचत करने का क्रम शुरू किया है लेकिन अब देर हो चुकी है,अपने वेतन में कटौती के साथ साथ अपने मंत्रियों विधायकों के वेतन में भी कैंची चलाई लेकिन 6 महिने के लिए 6 महिने बाद क्या कुबेर थैली लेकर हिमाचल आयेंगे,बजट में कुछ रिफॉर्म करने की बात,समाज को कुछ देने की बात?क्या जनता विश्वास करेगी?10 गारंटियों की चपेड़ें खा रहे लोग अब आश्वासनों पर विश्वास नहीं करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के सुक्खू सरकार का चौथा बजट हलवा बनाने की इच्चा लेकिन घी चीनी नहीं केवल पानी का सलवा बनेगा।
वर्ष 2026_27 के बजट में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने कुछ नया करने का सोचा है लेकिन जनता में विश्वास नहीं हो रहा है,घोषणायें बहुत अच्छी हैं लेकिन हश्र झूठी गारंटियों का जैसा होगा,कयोंकि 2022 के चुनाव की घोषणाओं पर क्या हुआ?
इस बार बेरोजगार युवा जिनकी आयु 28 साल से अधिक हो गई है,5हजार भत्ता देने की बात कही गई है,अति गरीब 1 लाख परिवारों को 15 सौ प्रति माह और 300 यूनिट बिजली मुफ़्त देने जैसी घोषणायें हुई हैं लेकिन जनता में विश्वास नहीं हो रहा है,सुख्कू सरकार का सबसे लम्बा भाषण और लाभ सबसे सूक्ष्म होगा।
गणेश दत्त।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129