Buero Report
-
हिमाचल सरकार प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र ला रही है,मैंने सोचा थोड़ा मैं भी कागज काले कर लूं ,श्वेत पत्र अवश्य लाना चाहिए प्रदेश के लोगों को अपने प्रदेश की माली हालत का पता अवश्य होना चाहिए, श्वेत पत्र लाने से वित्तीय संकट हल नहीं होगा लेकिन थोड़े दिन अखबारों की खुराक जरूर बन जायेगा ,क्योंकि मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधान सभा में श्वेत पत्र लाने की बात की है और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में एक तीन मंत्रियों की समिति बनाई गई है उसने अपना काम करना ही है,श्वेत पत्र की अहमियत तब हो सकती थी जब वित्त सचिव व मुख्य सचिव कहीं बदल गये होते,वर्तमान मुख्य सचिव पूर्व सरकार में वित्त सचिव थे और वर्तमान वित्त सचिव मुख्य सचिव के करीबी व्यक्ति हैं ये दोनों अधिकारी अपने समय की कमियों को कयों उजागर करना चाहेंगे?इसलिए आंकडों का खेल भी नहीं हो सकता मात्र औपचारिकता मात्र पूरी होगी।
हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लायेगी।उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बनी समिति…
Read More » -
हिमाचल प्रदेश में वित्तीय संकट सरकार के लिए मुसीबत बन कर आया,1000 का ओबरड्राफ्ट तो 8000 करोड़ का कर्ज,वर्तमान सरकार के अंतिम समय तक वित्तीय संकट का रोना धोना रहेगा,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समय समय पर बोलते रहते हैं कि हम वित्तीय संसाधन उत्पन्न करेंगे और कर्ज पर निर्भरता कम करेंगे लेकिन उनके साथी कहते हैं कि भाजपा वाले हमारी सरकार को चलने नहीं देना चाहते,आज प्रदेश का जनमानस यह पूछता है कि यदि भाजपा की सरकार होती तो उनकी भी भी हालत ऐसी ही होती जो कांग्रेस की है तो ,उत्तर है ऐसी नहीं होती कयोंकि भाजपा के मुख्यमंत्रियों को सरकार चलाने का अनुभव था लेकिन वर्तमान मुख्य मंत्री को सरकार चलाने का अनुभव नहीं है।
Read More » -
Breaking News—–पूर्व मंत्री और विधान सभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन को हिमाचल भारतीय जनता पार्टी में कोरग्रुप में शामिल किया गया है,यह महाजन के कांगड़ा लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने का संकेत देता है?विधान सभा चुनाव में भी महाजन को काफी महत्व दिया गया था।हालांकि कांगड़ा जिला में उनका खाश असर नहीं दिया था लेकिन चम्बा जिला में भारतीय जनता पार्टी को 5 में से 3 सीटें प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई थी।केन्द्रीय स्तर पर कई फेरबदल होने की चर्चा के बीच हिमाचल के संगठन में कुछ बदलाव की चर्चा गर्म है,प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल को पहले ही अध्यक्ष पद पद पर नियुक्त किया जा चुका है लेकिन टीम में फेरबदल की संभावना बनी हुई है।
हिमाचल भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल को बनाये जाने के बाद पूर्व मंत्री हर्ष महाजन को…
Read More » -
आजकल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का बयान खासा चर्चा में है,राहुल गांधी कहते हैं मानहानि केस में जितनी बड़ी सजा मुझे मिली है उतनी बड़ी सजा आज तक किसी को नहीं मिली यह न्यापालिका पर गुस्सा है या न्यायाधीश पर या आजतक जो बोल दिया उसका डर के मारे कोई संज्ञान नहीं लेता था,कयोंकि गांधी परिवार से डर के मारे कोई पंगा नहीं लेता था,आत्मसम्मान के लिए किसी ने तो राहुल गांधी को लोकसभा से घर बिठा दिया है।राहुल गाँधी को न्यायालय का सम्मान करना चाहिए और अपने अपशब्दों पर अफसोस जाहिर करना चाहिए।
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी मानहानि केस में हुई सजा से काफी खिन्न हैं हर जगह यही बोल रहे हैं…
Read More » -
“भयंकर और हृदय बिदारक ” दुर्घटना ;उड़ीसा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना ने सारे देश को हिलाकर रख दिया है,इतनी भयंकर दुर्घटना शायद पहली बार देखने को मिली है, 235 के करीब लोगों की मृत्यु व 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने राहत कार्यों का मोर्चा संभाला है,रक्तदान से लेकर मृत शरीरों को उनके परिजनों को शौपने से लेकर घायलों के उपचार तक का कार्य प्रशासन से पहले स्वयंसेवकों ने संभाला है;रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव तथा रेल अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं दुर्घटना की जांच के लिये बड़े स्तर पर कमेटी गठित होगी,प्रधान मंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और रेल अधिकारियों को तुरंत राहत उपलब्ध कराने को कहा है।
उड़ीसा के बालासोर में हुई भीषण दुर्घटना ने सारे देश को हिलाकर रख दिया है।कल सांय हुई दुर्घटना में 235…
Read More » -
भाजपा- कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे,भाजपा सम्पर्क से समर्थन अभियान तो कांग्रेस ,सरकार के समर्थन से आगामी लोक सभा चुनाव के लिये फील्ड में उतर चुकी है , भाजपा ने मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को मुख्य मुद्दा बनाया,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पिछले कल फतेहपुर विधान सभा का दौरा तो आज वीरभद्र सिंह की कर्म स्थली रोहडू में कोली समाज के कार्यक्रम में लुभावनी घोषणा कर एक प्रकार से चुनाव की शुरुआत कर दी।
लोक सभा चुनाव से 10 माह पूर्व दोनों दलों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने अपने हथियार भांजने शुरू…
Read More » -
हिमाचल कांग्रेस में दिल्ली की दौड़ जारी है कभी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तो कभी चैयरमैन वाइस चेयरमैनों को लेकर नेता अपने अपने समर्थकों की सिफारिश लेकर दिल्ली हाईकमान के पास हाजिरियां भरी जा रही हैं,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगभग हर हफते दिल्ली दौरे पर रहते हैं उपमुख्य मंत्री व लोकनिर्माण मंत्री बिक्रमादित्य सिंह भी बीच बीच में आलाकमान को मिलते रहते हैं, बीच बीच में कांग्रेस अध्यक्ष के बदलने के समाचार भी आ जाते हैं लेकिन हाईकमान भी फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है। देखना होगा कि कांग्रेस का हाईकमान प्रतिभासिंह को अध्यक्ष पद के साथ ही चुनाव लड़ाता है या अध्यक्ष किसी और को बनाकर उन्हें चुनाव लड़ने को कहता है।
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी व सरकार में उठापटक का दौर चल पड़ा है।कांग्रेस का हाईकमान फूंक फूंक…
Read More » -
हिमाचल सरकार पर आर्थिक संकट का एक और दौर शुरू,केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने हिमाचल की कर्ज लेने की सीमा को 14500 करोड़ की सीमा को घटाकर 9000 करोड़ कर दिया है इस प्रकार अब हिमाचल प्रदेश को 5500 करोड़ कर्ज कम मिलेगा। साथ ही 1780 करोड़ रुपए की न्यू पैंशन की मिलने वाली ग्रान्ट पर भी रोक लगा दी है ,यह मामला ओल्ड पैंशन व न्यू पैंशन योजना के विवादों के बीच सामने आया है अब सरकार को इसकी क्षति पूर्ति का कोई रास्ता तलासना पड़ेगा।
हिमाचल सरकार के सामने वित्तीय संकट का नया मामला खड़ा हो गया है।केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार की…
Read More » -
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से मिलकर प्रदेश के विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के विषयों की चर्चा की और B B M B में हिमाचल के शेयर को 12% करने तथा अन्य परियोजनायें जिनकी समयावधि पूरी हो चुकी है उन परियोजनाओं को हिमाचल के लिये फ्री बिजली का प्रावधान भी किया जाय,मुख्य मंत्री इन दिनों शानन परियोजना को हिमाचल को शौपने के लिए पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान को भी पत्र लिख चुके हैं जिसमें अग्रीमेंट की सीमाअवधि समाप्त होने से भविष्य में इस परियोजना को पंजाब को न देने की बात भी कर चुके हैं।
Read More » -
R S S से कर्नाटक सरकार कयों भयभीत है ;बैन लगाने की धमकी देने के पीछे क्या है?डरना या डराना ,R S S पर बैन कई बार लगा और सरकारों ने मुंह की खाई,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोई साधारण संगठन नहीं है यह देश का नेतृत्व करने वाला संगठन है और बिना किसी सरकारी सहायता से चलता है,समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाता है,आपदाओं में नर सेवा नारायण सेवा के मंत्र को लेकर बिना किसी के आदेश से अपनी जगह खड़ा हो जाता है।
कहावत है कि जब गीदड़ की मौत आती है तो वह शहर की ओर भागता है।इसी प्रकार जब कहीं कांग्रेस…
Read More »