आम मुद्दे
-
लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही “आईलव” यू ,”आइ लव” यू का खेल शुरू हो गया है;अभी दो दिन पहले बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार ने कांग्रेस को निमंत्रण भेजा है कि यदि कांग्रेस साथ आ जाय तो भाजपा 100 सीटों में सिमट जायेगी,नितीश कुमार का निमंत्रण का मतलव है कि कांग्रेस नितीश के नेतृत्व को स्वीकार करे,लगे हाथ कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने भी नितीश कुमार के बयान का स्वागत किया है ।इसके पीछे की राजनीति की तह में जाया आवश्यक है जाना भी चाहिय,क्या नितीश कुमार राहुल गांधी को प्रधान मंत्री पद देना चाहते हैं या अपने लिए कांग्रेस का साथ चाह रहे हैं यह बात साफ न हुई और न ही होगी,आइ लव यू ,आइ लव यू चलता रहेगा,नितीश कुमार के बयान ने कांग्रेस को मृगतृष्णा जरूर भेजी है। रिजल्ट क्या निकलता है समय बतायेगा।
लोक सभा चुनाव से पहले “आइ लव यू “आइ लव यू” का खेल शुरू।बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार ने…
Read More » -
हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के लिए “ट्रान्सफरें” सरदर्द बनती जा रही हैं,मुख्य मंत्री को कहना पड़ रहा है कि मंत्रीगण विधायक “ट्रान्सफर” के मामले लेकर न आंयें ,उसी तर्ज पर पर मंत्रीगण भी अपने कार्यकर्ताओं से अपील कर रहे हैं कि “ट्रान्सफर” की सिफारिश लेकर न आयें,हिमाचल की राजनीति में “ट्रान्सफर” हमेशा मुख्य मुद्दा रहता है, कई बार तो यह ट्रान्सफर उद्योग का रूप धारण कर लेता है,यहां जो भी सरकार बनती है वह ट्रान्सफरों से परेशान रहती है,ताजी ताजी सरकार के बनते ही हजारों ट्रान्सफर मुख्य मंत्री कार्यालय व विभागाध्यक्षों के दफ़्तरों में धक्के खा रही हैं।मुख्य मंत्री कार्यालय में लम्बित “ट्रान्सफर” के मामले में अब आदेश दे दिये हैं कि जिसके लिए मुख्य मंत्री कार्यालय से कहा जाय केवल वे ही “ट्रान्सफर” की जाय बाकी ठंडे बस्ते में डाली जांय।हिमाचल में सरकार बदलने के साथ ही पार्टी समर्थक अपने उत्पीड़न की बात कह कर मनचाहा स्टेशन चाहते हैं ,चाहे उत्पीड़न कभी हुआ ही न हो लेकिन उत्पीड़न शब्द को हथियार हमेशा बनाया जाता है।
हिमाचल में ट्रान्सफर हमेशा बड़ा मुद्दा रहता है।नई सरकार के लिए भी ट्रान्सफर सिरदर्दी बनती जा रही है। गणेश दत्त।
Read More » -
#हिमाचल की सुख्खू सरकार के लिए मुसीबतों के अंबार , सुख कम समस्यायें अधिक,लेकिन सुक्खू दृढ इच्छानुसार झेलने को तैयार,इस महिने 2 हजार करोड़ का कर्ज लेंगे,सबसे पहले ओल्ड पैंशन के लिए बजट का जुगाड़ और उसके बाद वेतन पैंशन का इंतजाम करना किसी पहाड़ की चुनौती से कम नहीं,पार्टी के भीतर पनपता रोष ,क्षेत्रीय संतुलन व सभी को साथ लेकर चलना कठिन कार्य,मंत्रिमंडल व नियुक्तियों पर खींचतान जारी ,अगला महिना पड़ेगा भारी,विधान सभा सत्र में उनके साथियों की परीक्षा होगी, चुनावी वायदे सरदर्दी का कारक बने।
हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के लिए आर्थिक संकट रोज नयी समस्या लेकर आ रहा है।कर्ज लेने की सीमा…
Read More » -
हिमाचल दूरदर्शन अब 24 घंटे 7 दिन चलने वाला केन्द्र बना,केंद्रीय सूचना-प्रसारण एवं युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने केन्द्र का शुभारंभ किया,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उनकी पूरी कैबिनेट इस अवसर पर उपस्थित रही,मुख्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया,अनुराग ठाकुर ने कहा कि शिमला दूरदर्शन के 24×7 होने के बाद हिमाचल की कला संस्कृति त्यौहार-पर्यटन तथा हिमाचल की अमूल्य विरासत देश को पता चलेगी और हिमाचल की सभी गतिविधियों का देश को पता चलेगा,मुख्य मंत्री सुक्खू ने कहा कि शिमला दूरदर्शन केंद्र का 24×7 होना हमारे लिए गौरव की बात है ,उन्होंनें केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया और कहां कि केंद्रीय मंत्री हिमाचल के विकास के लिए प्रदेश का नेतृत्व करेंगे और हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।
Read More » -
Breaking News—कांग्रेस की अज्ञानी टीम की बनाई गई 10 गारंटियां सुक्खू सरकार के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं,ओल्ड पैंशन बहाल का मुद्दा अभी तक हल नहीं हो पा रहा है तो ,बागवान सेब के रेट तय करेंगे, वाली गारंटी पर ,बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दो टूक कह दिया कि सेब के दाम किसान तय नहीं करेंगे,जगत सिंह नेगी को साफ-साफ बोलने वाला राजनेता माना जाता है,उनके बयान से बागवानी से जुड़े नेताओं ने धमकी दी है कि वे आन्दोलन करेंगे ;यदि ऐसा नहीं हो सकता था तो गारंटी में कयों डाला?अब लोग खुद कहने लगे हैं कि कांग्रेस की गारंटियों की कोई गारंटी नहीं है,सुक्खू सरकार के खिलाफ दो महिने में रोष पनपना शुरू हो गया है, लगता है कि गारंटियां आसमान से तारे तोड़कर लाने जैसी थी।
हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार के लिए कांग्रेस की 10 गारंटियां मुसीबत बनती जा रही हैं,एक ओर ओल्ड पैंशन…
Read More » -
हिमाचल में अदानी सीमेंट व ट्रक यूनियन का का भाड़ा विवाद हल होने का नाम नहीं ले रहा है,कहां फंसा है पेच, दो महिने से बैठक के दौर तक ही सीमित है विवाद,अदानी भाड़े की दर 8:50 तो औपरेटर 12:00 पर अड़े हैं हजारों ट्रक आपरेटरों को भारी नुकसान तो सरकार को अभी तक 250 करोड़ का नुकसान हो चुका है,”डेडलौक” कब टूटेगा कहना कठिन,सरकार को विवाद को हल करने में पसीना बहाना पड़ रहा है लेकिन रिजल्ट अभी तक शून्य है,प्रदेश के हित में शीघ्र हल निकलना अति आवश्यक;किसी बरिष्ठ टीम को मध्यस्ता करनी चाहिए अन्यथा स्थिति दिन प्रतिदिन विकट हो सकती है।
हिमाचल में अदानी समूह के सीमेट कंपनियों और ट्रक यूनियनों का भाड़ा विवाद हल होने का नाम नहीं ले रहा…
Read More » -
Breaking News–हिमाचल के वित्तीय संकट पर मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह खुक्खू की चिंता बिल्कुल सही है,यदि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती तो भाजपा सरकार के हाल भी वैसे होने थे जो आज सुक्खू सरकार के हो रहे हैं,चुनाव से पूर्व एक अर्थ शास्त्री ने यह बात बताई थी कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति बहुत ही चिंताजनक है कुछ नई घोषणा तो दूर, वेतन के भी लाले पड़ जायेंगे,कर्ज लेने की सीमा समाप्त हो जायेगी,वही स्थिति आज साफ दिखाई दे रही है,मुख्य मंत्री ने कहा है कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति श्रीलंका जैसी हो रही है,क्या उपाय करने चाहिए? फिजूल खर्ची अनप्रोडक्डिव खर्चे कम करने होंगे,कड़े फैसले आत्मसात करने पड़ेंगे।
#हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत चिंताजनक,मुख्य मंत्री कहा है कि हालात श्रीलंका जैसे बनते जा रहे हैं।यदि हिमाचल में…
Read More » -
#जयराम ठाकुर ने कहा हम कांग्रेस सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ प्रदर्शन व हस्ताक्षर अभियान चलायेंगे, केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से बैठक में जनरल वी के सिंह उपस्थित रहे ,जनरल वी के सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के जनस्पर्शी बजट को जन् जन तक पहुंचाया जाय ,प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा हम लोक सभा चुनाव मोदी जी के नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जीतेंगे,पार्टी ने आगामी समय में जनसम्पर्क अभियान के तहत बहुत से कार्यक्रमों को लेकर जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है,वर्तमान सुखविंदर सिंह सरकार के जनविरोधी व वायदा खिलाफी से दो माह से भी कम समय में भारी रोष पनपा है और हर वर्ग अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है ,सुखविंदर सरकार को वित्तीय संकट का रोने की जगह अपने खर्चे कम करने चाहिए।
हिमाचल भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय बैठक आज संपन्न हो गई। भारतीय जनता पार्टी ऊना जिला के नये कार्यालय…
Read More » -
केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने बजट को खुशहाल भारत का बजट बताया,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बजट को विकास को समर्पित बताया,पूर्व मुख्य मंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने बजट को समाज के हर वर्ग के कल्याण का बजट कह कर बजट की प्रशंशा की है। विपक्ष केवल विरोध की रश्म्अदायगी कर रहा है, विरोध के लिए कुछ नहीं है बजट एक मजबूत विकास व विश्वास पर आधारित है यह कहना है आम जनमानस का,अधिकांश लोगों ने कहा आयकर की सीमा बढ़ाकर पांच से सात लाख करना स्वागत योग्य है, बजट मध्य वर्ग के लिए काफी उपयोगी रहेगा,कुछ लोग कहते हैं हिमाचल के लिए अलग से कुछ नहीं है ;बजट सारे देश के लिए तैयार होता है प्रदेशों के लिए अलग अलग मदों पर वर्णित होता है।
देश का बजट देश के लिए समर्पित है।यह आम राय है। 10 हजार करोड़ का बजट मूल भूत ढांचे को…
Read More » -
Breaking News—-देश का बजट देश की जनता के लिये समर्पित, आयकर की सीमा 7 लाख बढ़ी,आम बजट 2023-24 गरीब-किसान बागवान-युवा -महिला-वेतनभोगी -पिछड़ा वर्ग जनजातीय व बुजुर्गों के लिए बडी राहत संतुलन जन स्पर्शी बजट ,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है,प्रधान मंत्री ने बजट को समर्थ भारत का बजट बजट बता कर बजट की प्रशंशा की और शानदार बजट प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को बधाई दी,सामाजिक न्याय व समानता का बजट देश को खुशहाल जीवन देने का सार्थक प्रयास है–जगत प्रकाश नड्डा ।
देश का आम बजट आम जनता को समर्पित। बजट की क्या है विशेषता —- 1-आयकर की सीमा बढ़ाकर पांच लाख…
Read More »