Buero Report
-
उत्तराखंड के उत्तर काशी सिल्कयारा टनल में फंसे 41 अमूल्य जिंदगियों को सकुशल निकालने का अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है ,सब कुछ ठीक रहा तो सभी लोग आज टनल से सुरक्षित बाहर निकल आयेंगे.प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी लगातार अपडेट ले रहे हैं और मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में डेरा डाल कर पूरे घटनाक्रम को देख रहे हैं,परिस्थितियाँ बहुत प्रतिकूल हैं फिर भी टनल अक्सपर्ट भारत सरकार की तकनीकी टीमें रात दिन 41 जिंदगियों को बचाने में लगी हुई हैं,सभी देवी देवताओं की कॄपा से आज शाम तक सभी 41 लोग सकुशल बाहर आ जायेंगे.
उत्तराखंड के उत्तर काशी सिल्क्यारा टनल में फंसे सभी 41 मजदूर आज शाम तक टनल से बाहर आ जायेंगे विपरीत…
Read More » -
आम मुद्दे
Breaking News—— उत्तराखंड के उत्तर काशी के सिल्क्यारा टनल में 11 दिन पूर्व हुई दुर्घटना में दबे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास युद्ध स्तर पर चल रहा है देश व विश्व के विशेषज्ञ रात दिन कार्य में लगे हुए हैं ,प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हर पल घटनास्थल का अपडेट ले रहे हैं और मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और प्रधान मंत्री के निर्देश के अनुसार सभी मजदूरों की भोजन – दवाईयों पानी और आक्सीजन की व्यवस्था देख रहे हैं,टनल के अन्दर से मजदूरों को बाहर लाने का सुरक्षित मार्ग ड्रिल कर ढूंढ लिया गया है,विशेषज्ञों के अनुसार कल याने 23 नवम्बर तक मजदूर बाहर निकल पायेंगे,कयोंकि मजदूर 11दिन से फंसे पड़े हुए हैं इसलिए उनके स्वास्थ्य की भी चिंता की जा रही है सभी के लिए अम्बुलैंस तैयार रखी जा रही है.सभी सुरक्षित बाहर निकल आए तो उनका पुनर्जन्म होगा ऐसा माना जा रहा है.
उत्तराखंड के सिल्क्यारा उत्तर काशी के टनल में फंसे 41 मजदूर शीघ्र ही अपनों के बीच होंगे.विश्व स्तर के बड़े…
Read More » -
हिमाचल के मंदिर ट्रस्टों में पड़ी श्रद्धालुओं की चढ़त का उपयोग सनातन उत्थान व हिन्दु समाज के लिए उपयोग में लाया जाना चाहिए इसके लिए सरकार को आवश्यक कानून बनाना चाहिए,वैसे तो सभी मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से बाहर निकाल कर सभी मंदिरों को हिन्दुत्ववादी संस्थानों को शौपना चाहिए, एक रिपोर्ट के अनुसार इस समय हिमाचल के मंदिरों और शक्तिपीठों के पास 603 किलो सोना,235 किलो चांदी 320 करोड़ रुपए जमा हैं. हिन्दुत्वों के चढ़ावे का उपयोग केवल सरकारी उपयोग के लिए किया जा रहा है जो सरकार की मर्जी पर निर्भर करता है.अब सरकार मंदिरों में जमा अकूत सोना चांदी को सिक्कों में परिवर्तित कर उसका प्रोपर उपयोग करने के लिए MMTC से परामर्श लेने पर विचार कर रही है.
हिमाचल प्रदेश के मंदिर ट्रस्टों के पास पड़ी अकूत संपत्ति हिन्दुत्व के उत्थान के लिए उपयोग में लायी जानी चाहिए.…
Read More » -
हिमाचल कैबिनेट के निर्णय—-हिमाचल विधान सभा का शीतकालीन सत्र 18-23 दिसंबर तक तपोवन धर्मशाला में होगा,जलशक्ति विभाग में 4500 पैरा बर्कर रखे जायेंगे, सतलुज जलविद्युत निगम से जंगी थोपन पुवारी परियोजना को वापस लेने का निर्णय लिया गया है ,उसका कारण समय पर काम काम शुरू न करना बताया गया है.मुख्य मंत्री की घोषणा के तहत आपदा प्रभावित परिवार जो अभी किराये के मकान में रह रहे हैं उन्है शहरी क्षेत्रों में 10 हजार प्रतिमास ओर ग़मीण क्षेत्रों में 5000 रूपये प्रतिमास जारी करने का निर्णय लिया गया है.मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में अन्य विभागों में भी कई पद भरने की स्वीकृति प्रदान की है.
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल की कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए…
Read More » -
शिमला के लिए 24×7 जल आपूर्ति के शीघ्र निर्माण के लिए सरकार के अधिकारी कितने गंभीर हैं ,इस बात से पता चलता है कि विश्व बैंक की टीम निरीक्षण के लिए शिमला आ रही है और सरकारी स्तर पर अभी तक औपचारिकतायें पूरी नहीं हुई हैं;रिपोर्ट के अनुसार टैंडर की स्वीकृति निदेशक मंडल से मिलनी शेष है लेकिन निदेशक मंडल की बैठक के लिए संबंधित अधिकारी समय नहीं दे रहे हैं इस से पता चलता है कि सतलुज से 24×7 जल आपूर्ति के लिए सरकार कितनी गंभीर है योजना के अनुसार दिसंबर 2024 तक यह योजना जनता को समर्पित की जानी है.और शिमला की जनता को 24 घंटे पानी उपलब्ध किया जाना है.
शिमला के लिए 24 घंटे पानी उपलब्ध कराए जाने की योजना पर लापरवाही के बादल मंडरा रहे हैं.विश्व बैंक की…
Read More » -
हिमाचल के DGPऔर व्यवसायी वकील का विवाद हिमाचल हाईकोर्ट तक पहुंच गया है ,इस केस में हाईकोर्ट ने संवेदनशीलता दिखाकर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के खिलाफ प्राथमिकि FIR दर्ज करने के आदेश दे दिये हैं उसके पीछे का संदेश स्पष्ठ है कि न्यायालय के लिए कोई छोटा बड़ा नहीं है ; केस की परणीति क्या होगी इस बात पर कोई समाधान निकल पायेगा? अभी यह कहना कठिन है,FIR दोनों ओर से दर्ज हो चुकी हैं होटल व्यवसायी ने कांगड़ा ,तो पुलिस प्रमुख संजय कुन्डू ने शिमला में रिपोर्ट दर्ज करायी है ;दोनों में धारायें क्या लगेंगी उसके बाद केस किस दिशा में जायेगा उसके बाद पता चलेगा लेकिन यह मामला क्या है और उसकी जड़ क्या है ऐविडैंस के बाद पता चलेगा ,यह तय है कि यह मामला आमजन के लिए भी आईओपनर बनेगा.
हिमाचल प्रदेश में एक अपने प्रकार का पहला केस दर्ज हुआ है जिसमें पुलिस प्रमुख संजय कुन्डू और पालमपुर के…
Read More » -
राजनीति चैन से जीने नहीं देती,हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन्फैक्शन के डर के बावजूद अधिकारियों के साथ मास्क लगाकर बैठक ले रहे हैं ऐसा लग रहा है जैसे कोविड के दिनों में होने वाली बैठक चल रही हो,यह ठीक है कि सुक्खू जी बहादुर हैं लेकिन उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक ऐतियात बरतनी चाहिए जान है तो जहान है.
हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स दिल्ली में 15 दिन तक उपचाराधीन रहने के बाद दीपावली…
Read More » -
प्रधान मंत्री मोदी जी बाकी नेताओं से अलग कैसे हैं,जब सारा देश अपनों के साथ दीपावली मनाते हैं चैन से सो जाते हैं लेकिन मोदी सीमा की चौकसी में लगी 25-30 डिग्री माइनैस में जाकर सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं.आज तो वे प्रधान मंत्री हैं जब वे किसी पद पर नहीं थे कारगिल युद्ध के समय भी सेना के जवानों के साथ खड़े रहे. यह उनका सेना के प्रति अटूट स्नेह का प्रतीक है.
सेना के प्रति अटूट प्रेम व स्नेह मोदी जी के संस्कारों से उत्पन्न हुआ है.मोदी जब किसी पद प्रतिष्ठा में…
Read More » -
हिमाचल के मुख्य सचिव प्रबोद सक्सेना के हवाले से यह खबर आई है कि हिमाचल के पुलिस महानिदेशक संजय कुन्डू के खिलाफ किसी विवाद में जांच चल रही है,यह विषय हर किसी के लिए जानकारी प्राप्त करने और जांच कौन अधिकारी कर रहा है;क्योंकि यह विषय हिमाचल के सर्वोच्च पुलिस अधिकारी से जुड़ा हुआ है इसलिए जांच अधिकारी भी पुलिस प्रमुख से भी ऊंचे पद वाला हो तभी जांच के सार्थक होने की संभावना वन सकेगी,मामला एक वकील व्यवसायी व पुलिस के मुखिया के बीच के किसी विवाद से जुड़ा हुआ है जो कि समाचार पत्रों के माध्यम से उजागर हुआ है और वकील व्यवसायी व पुलिस प्रमुख संजय कुन्डू ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.और यह एक सारे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है.
हिमाचल प्रदेश में अपने प्रकार का एक विषय आजकल चर्चा में बना हुआ है.कांगड़ा के एक होटल व्यवसायी व पुलिस…
Read More » -
PIB पत्र सूचना कार्यालय सूचना-प्रसारण मंत्रालय चण्डीगढ़ के तत्वावधान में एक कार्यक्रम “वार्तालाप ” स्वास्थ्य शिक्षा व मीडिया पर शिमला के बचत में आयोजित किया गया,कार्यक्रम में चंडीगढ से आयी पत्रसूचना कार्यालय की टीम,जिसमें विभाग के अतिरिक्त डी जी राजेन्द्र चौधरी ,शिमला के अतिरिक्त जिलाधीश अभिषेक वर्मा ,शिक्षा विभाग की ओर से रतन सिंह वर्मा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीमती पुन्डीर ने भाग लिया,वार्तालाप सम्मेलन में केंद्रीय व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा और संवाद हुआ,सभी वक्तओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हुए योजनायें बनाई हैं जिस का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे उसके लिए मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है.कार्यक्रम में शिमला से विभिन्न मीडिया समूह के प्रतिनिधि आये और सभी ने अपने अनुभव व सुझाव दिये.
पत्र सूचना कार्यालय सूचना-प्रसारण मंत्रालय की ओर से शिमला के बचत भवन में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम वार्तालाप आयोजित किया गया.शिक्षा…
Read More »