Buero Report
-
हिमाचल की सुखविंदर सुक्खू सरकार की नयी योजना “हाईडल जरनेशन में वाटर सैस” लगाने का मामला क्या खटाई में पड़ सकता है?जिस प्रकार से पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब ने इस योजना का तीखा विरोध किया है उससे लगता है कि हिमाचल सरकार की आय बढ़ाने की एक अच्छी योजना को ग्रहण लग सकता है,यह किसी भी सरकार की पहली-पहल थी जिसने प्राकृति स्रोत का दोहन करने की सोची थी लेकिन इसका भविष्य क्या होगा वह भी भविष्य के गर्भ में छुपा है।
हिमाचल सरकार की नयी योजना हाईडल जरनेशन पर सैस लगाने की पहल का भविष्य क्या होगा? गणेश दत्त।
Read More » -
विधान सभा में बजट पर चर्चा में आज भाजपा के बरिष्ठ नेता सतपाल सिंह सत्ती का दिन था,सत्ती ने जिस प्रकार से अपने अंदाज में अपनी बात रखी है वह एक प्रकार से एक मिसाल कायम की है,सत्ती ने कहा कि आज जो लोग ग्रीन हिमाचल की बाद कर रहे हैं, सबसे अधिक जंगल काटने में उन्ही की पार्टी के नेताओं का हाथ रहा है जिन्होंने हिमाचल के वनों को काटकर रेगिस्तान बनाने का कार्य किया है,सतपाल सत्ती ने कहा कि आज हिमाचल में सत्तारूढ पार्टी में सत्ता संघर्ष चल रहा है, उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुकेश को मुख्य मंत्री व उप मुख्य मंत्री के पद का अंतर समझना चाहिए, उन्होंने बजट को दिशाहीन बता कर बजट की आलोचना की और सरकार को आर्थिक स्थिति पर चेताया और सरकार को नशीहत दी कि फिजूल खर्ची को रोका जाय।
हिमाचल विधान सभा में आज का दिन सतपाल सत्ती के नाम।सतपाल सत्ती ने जिस प्रकार पूर्व मुख्य मंत्री रामलाल ठाकुर…
Read More » -
हिन्दू नववर्ष की सभी को हार्दिक बधाई,भारत का नववर्ष आज से शुरू हो रहा है जिसे हम हिन्दू नववर्ष कहते हैं।हिन्दू नववर्ष व अंग्रेजी नववर्ष में कितना फर्क है।हिन्दू नववर्ष मां देवी की पूजा कर विश्व कल्याण के लिए हवन यज्ञ एक दूसरे को शुभ कामनायें देकर मनाते हैं,यह कार्य ब्रह्म बेला से शुरू हो जाता है,लेकिन अंग्रेजी नववर्ष रात को मदिरापान कर हो हल्ला मचाकर रात को 12 बजे मनाते हैं,हिन्दू नववर्ष के समय प्रकृति खिली हुई होती है,अंग्रेजी नववर्ष के समय प्रकृति मुरझाई हुई होती है बस यही फर्क है दोनों नववर्षों में।
हिन्दू नववर्ष बिक्रमी संबत 2080 की सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई। इस वर्ष का नाम “पिंगल ” है,इस वर्ष…
Read More » -
सुखविंदर सिंह सुक्खू के दुख के दिनों के साथियों की ताजपोशी एक नया संदेश, वीरभद्र सिंह का राजनैतिक अनुसरण,सुक्खू ने शिमला जिला से विक्रमादित्य सिंह को छोड़कर सभी,दुख के दिनों के साथियों को सरकारी पदों से नवाज कर राजनीति में एक नये अध्याय की शुरुआत की है जो स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जी के पदचिह्नों पर चलने की शुरुआत की है,वीरभद्र सिंह जी के बारे मे॔ यह कहा जाता था कि जो उनका है,उसका कोई बालबांका नहीं कर सकता, जो उनका नहीं है वह कहीं का नहीं है।
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब पूरी तरह वीरभद्र फार्मूले पर चल पड़े हैं,सीधा संदेश है कि जो मेरा हे…
Read More » -
जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष ने आज विधान सभा में सुक्खू सरकार पर जनकल्याण वाली योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाकर सुक्खू सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है,जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर -सहारा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का नाम बजट बुक से गायब है,उन्होंनें कहा कि सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है,बजट पर चर्चा शुरू करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार का 2023_24 का बजट पूरी तरह दिशाहीन और जनविरोधी है।
पूर्व मुख्य मंत्री और नेताप्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार बदले…
Read More » -
RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष 2025 ऐतिहासिक होगा,किसी भी गैर राजनीतिक संगठन का बिना सरकारी सहायता के चलना विश्व के लिए एक संदेश है,कोई प्राकृतिक आपदा हो,दुर्घटना हो या महामारी हो संघ का स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से मोर्चे पर डट जाता है,अभी हाल ही में संपन्न प्रतिनिधि सभा की बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आगामी समय के लिए बहुत से कार्यक्रम हाथ में लिए हैं जिसमें देश के एक लाख गांव में पहुंचने का लक्ष्य है,हिमाचल प्रान्त के प्रान्त संघ चालक श्री वीर सिंह रांगड़ा ने प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी है।
हिमाचल प्रान्त के संघचालक श्री वीर सिंह रांगड़ा ने पैस वार्ता में प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिए गए निर्णयों…
Read More » -
प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज विश्व का भारत के प्रति विश्वास बढ़ा है,भारत विश्व की 5 वीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन कर सामने आयी है,कोरोना के भयंकर संकट व रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते कई समस्यायें आयी हैं लेकिन हमारा देश निरंतर आगे बढ़ा है,भारत का सामर्थ्य दुनिया देख रही है,आज प्रोमिस के साथ परफॉर्मेंस भी जुड़ गया है ,भारतीय संस्कृति के प्रति भी सर्वत्र आकर्षण बढ़ा है,2014 से पहले घोटालों की खबरें आती थी ,आज भ्रटाचारियों पर कार्रवाई की खबरें आती हैं,प्रधान मंत्री आज इन्डिया टुडे कानक्लेव के कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे,प्रधान मंत्री ने कहा कि,आज देश में शान्ति विकास और गरीब कल्याण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है,इससे पहले भ्रष्टाचार की खबरें ही न्यूज चैनल की हैडलाइन होती थी ,लेकिन अब देश की विश्व स्पर्घा की खबरें आती हैं यह है बदलते भारत की तस्वीर है, उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।,
Read More » -
बजट बनाने और उसमें नया लेबल नया डिजाइन नया नाम देने का काम सरकार के ब्यूरोकेटस करते हैं,नाम सरकार का होता है मुख्य मंत्री का होता है,मुख्य मंत्री तो अपनी मनसा बता देते हैं कि हमें यह योजना लानी है,ब्यूरोकेटस चटपट नया कापी पेस्ट कर ऊपर नीचे कर थोड़ा भाषा बदल कर ब़ास के सामने रख देते हैं,देश का शायद कोई मुख्य मंत्री ऐसा होगा जो बजट की गंभीरता व आंकड़ों का ज्ञान रखता हो,उदाहरण के तौर पर मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ओल्ड पैंशन बहाल करने के मामले में बहुत गंभीर थे,लेकिन ब्यूरोकेटस ने ना कर दी, वे ही ब्यूरोकेटस नया लेबल लगा कर “ओल्ड पैंशन” योजना को लेकर आ गए,ये अंजाम क्या होगा यह समय बतायेगा।
हिमाचल के बजट में 13 योजनायें मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की हैं बाकी सारा बजट ब्यूरोकेटस का है ,जो…
Read More » -
हिमाचल विधान सभा में आज वर्ष 2023_24 का बजट प्रस्तुत,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 53413 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया ,बजट में अनुमानित घाटे या फायदे के आंकड़े दिखाई नहीं दिये,मुख्य बात बजट में शराब में 10रुपए प्रति बोतल सैस लगाने का निर्णय लिया गया है जिससे 100 करोड़ की आय पैदा की जा सकेगी,बजट भाषण में हिमाचल प्रदेश लैण्ड सीलिंग एक्ट में संशोधन कर लैण्ड सीलिंग में केवल बेटे के स्थान पर बेटी के अधिकार को भी शामिल किया जायेगा ।बजट में मुख्य मंत्री की 13 नयी योजनाओं को शामिल किया गया है,स्थानीय निकाय _पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के वेतन मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है,कामगार व छोटे दुकानदारों को 50 हज़ार तक के ऋण पर 50% सब्सिडी देने का निर्णय लिया है,मुख्य मंत्री ने शायराना अंदाज में समय समय पर अपने भाषण को रोचक बनाने का प्रयास किया ।
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2023_24 के बजट भाषण में कुछ नयी योजनाओं को शामिल करने की घोषणा की…
Read More »