Buero Report
-
लोक सभा में विपक्ष का हंगामा केंद्र की मोदी सरकार के जनकल्याणी बजट से आम जनता का ध्यान हटाने का एक कुप्रयाश,अदानी तो नाम है,मोदी जी को बदनाम करना उद्देश्य है,यह हंगामेदार कारवाई राफेल डील की तरह साबित होगी।अदानी के ओबरबैल्यू शेयरों को लेकर अमेरिकन कंपनी के सनसनीखेज खुलासे के बाद अदानी तारगेट पर आये हैं लेकिन बिना तत्थ्य व सबूत जुटाये हंगामा खड़ा करना विपक्ष की 2024 के लोक सभा चुनाव में मुद्दा बनाना मुख्य कारण हो सकता है,अदानी को टूल बनाकर मोदी को निशाना बनाना और इस मुद्दे को भ्रष्टाचार व भाई भतीजाबाद का मुद्दा बना कर विपक्ष को इकट्ठा कर,चुनाव मैदान में उतरना मकसद हो सकता है।रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों से अदानी के ऋण दिये जाने की सूचना देने के आदेश दिया है, लेकिन विपक्ष का बिना सबूत के सदन के भीतर व बाहर प्रदर्शन कहां तक उचित है;हमारा अदानी के पक्ष व विपक्ष से कोई संबंध नहीं है लेकिन विपक्ष को रिजर्व बैंक के जांच तक इंतजार करना चाहिए।
लोक सभा के भीतर बाहर हंगामा एक सोची समझी योजना।
Read More » -
केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने बजट को खुशहाल भारत का बजट बताया,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बजट को विकास को समर्पित बताया,पूर्व मुख्य मंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने बजट को समाज के हर वर्ग के कल्याण का बजट कह कर बजट की प्रशंशा की है। विपक्ष केवल विरोध की रश्म्अदायगी कर रहा है, विरोध के लिए कुछ नहीं है बजट एक मजबूत विकास व विश्वास पर आधारित है यह कहना है आम जनमानस का,अधिकांश लोगों ने कहा आयकर की सीमा बढ़ाकर पांच से सात लाख करना स्वागत योग्य है, बजट मध्य वर्ग के लिए काफी उपयोगी रहेगा,कुछ लोग कहते हैं हिमाचल के लिए अलग से कुछ नहीं है ;बजट सारे देश के लिए तैयार होता है प्रदेशों के लिए अलग अलग मदों पर वर्णित होता है।
देश का बजट देश के लिए समर्पित है।यह आम राय है। 10 हजार करोड़ का बजट मूल भूत ढांचे को…
Read More » -
Breaking News—-देश का बजट देश की जनता के लिये समर्पित, आयकर की सीमा 7 लाख बढ़ी,आम बजट 2023-24 गरीब-किसान बागवान-युवा -महिला-वेतनभोगी -पिछड़ा वर्ग जनजातीय व बुजुर्गों के लिए बडी राहत संतुलन जन स्पर्शी बजट ,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है,प्रधान मंत्री ने बजट को समर्थ भारत का बजट बजट बता कर बजट की प्रशंशा की और शानदार बजट प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को बधाई दी,सामाजिक न्याय व समानता का बजट देश को खुशहाल जीवन देने का सार्थक प्रयास है–जगत प्रकाश नड्डा ।
देश का आम बजट आम जनता को समर्पित। बजट की क्या है विशेषता —- 1-आयकर की सीमा बढ़ाकर पांच लाख…
Read More » -
लोकसभा का बजट सत्र आज से,राष्ट्र पति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू होगा सत्र,बजट सत्र जनकल्याण 2024 के चुनाव को समर्पित होगा;कृषि वागवानी मजदूर व गरीब वर्ग के लिये कई रियायतों से परिपूर्ण हो सकता है बजट,युवाओं के लिए रोजगार के साधन व रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नयी योजनायें ला सकती है मोदी सरकार,कल याने 1 फरवरी को वर्ष 2023-24 का बजट होगा प्रस्तुत वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन बजट प्रस्तुत करेंगी।बजट को जन जन तक पहुंचाने की पार्टी की योजना,बजट में क्रांतिकारी योजनाओं से विपक्ष में बेचैनी।
लोक सभा का बजट सत्र आज से राष्ट्र पति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू होगा सत्र। आगामी वर्ष…
Read More » -
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज समाप्त हो गई सारी यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ही जाप देखने को मिला है,,शुक्र है कि चाक-चौबंद सुरक्षा के रहते कोई ऐसी घटना नहीं हुई जिससे कांग्रेस को कानून व्वस्था पर सवाल उठाने का अवसर मिलता, अन्यथा कांग्रेस व देश विरोधी दल सारी धरती को सिर पर उठा लेते और मोदी सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरते; यात्रा की विशेषता यह रही कि राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को ही तारगेट पर रखा ,अच्छा है जिन लोगों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में भी पता नही था उन्हें भी पता चल गया,राहुल के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर किये गये विरोध का किसी ने बुरा नहीं माना सभी को पता है राहुल गांधी का ट्यूटर कैथोलिक है।यह सब संस्कारों पर केन्द्रित होता है कि क्या मुद्दा उठाना चाहिए।
Read More » -
केन्द्र में भाजपा सरकार के रहते हमेशा हिमाचल की दिल खोलकर मदद की है, चाहे प्रधान मंत्री आदरणीय अटल विहारी वाजपेई रहे हों या वर्तमान प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी हैं सभी सरकारों ने दिल खोलकर हिमाचल की मदद की है।2003 हिमाचल में सत्ता परिवर्तन हुआ था हिमाचल गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था,तत्कालीन मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह जी अटल जी से मनाली में मिले थे वित्तीय संकट पर चर्चा हुई, अटल जी ने तत्काल 553 करोड़ का “बेलआउट” पैकेज जारी किया था, हिमाचल ने राहत की सांस ली थी,आज के प्रधान मंत्री मोदी जी ने जयराम ठाकुर जी की सरकार को 1100 सौ करोड़ की अतिरिक्त सहायता की है मोदी जी के मन में सदा हिमाचल बसता है,सरकार को चाहिए कि वह विकास के काम के लिए सहयोग मांगे वाहवाही लूटने व फिजूल खर्ची के लिए नहीं।
Read More » -
हिमाचल की सुखविंदर सिंह सरकार के कितने पावर सैंटर, क्या कांग्रेस हाईकमान पूरी तरह सुक्खू के साथ खड़ा है या संयुक्त नेतृत्व काम करेगा।प्रतिभासिंह को साथ चलाना आवश्यक या मजबूरी,प्रतिभासिंह ने कयों कहा कि यदि ठाकुर कौलसिंह चुनाव जीत जाते तो सुक्खू की जगह कौलसिंह मुख्य म॔त्री होते, क्या अभी भी प्रतिभासिंह के मन में कुछ मलाल है।सुक्खू के मुख्य संसदीय सचिव अपनी नियुक्ति व अधिकारों से कितने संतुष्ट,आने वाला समय सुक्खू सरकार के लिए कितना चुनौतीपूर्ण होगा,बजट सत्र में सरकार के पत्ते खुल जायेंगे।
हिमाचल की सुखविंदर सिंह सरकार का काम करने का स्टाइल धीरे धीरे सामने आना शुरू हो गया है।विनम्रता व शिष्टाचार…
Read More » -
हिमाचल की आर्थिक स्थिति कठिन दौर पर, छोटे से प्रदेशपर 75 हज़ार करोड़ का कर्जा चिंता का विषय ,25 पैसे कमाने के लिए एक रुपया खर्च करना पड़ रहा है प्रदेश की जनता को टैक्सों के बोझ के लिए तैयार रहना चाहिए,कर्ज लेने की सीमा भी समाप्त हो चुकी है,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रधान मंत्री से मिलकर सहायता की मांग कर सकते हैं,एक ओर आर्थिक संकट दूसरी ओर सभी विधायकों को पद देकर जोड़े रखना बड़ी चुनौती,विकास के लिए मात्र 25 पै ही बचते हैं 75 पैसे वेतन पैंशन व देनदारियों में खर्च होते हैं,कठिन डगर है इस पनघट की।
हिमाचल प्रदेश का आर्थिक संकट दिन प्रतिदिन गहराता ही जा रहा है।सरकार इस महिने 1500 करोड़ का का कर्जा लेने…
Read More » -
Breaking News—D C office shimla में बक्फबोर्ड का एक सदस्य रिश्वत लेते पकड़ा गया है,जिसे विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है,आरोपी सादिक मोहम्मद एक लीजहोल्डर से लीज रेन्ययु कराने के ऐवज में एक लाग रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है इस सारे प्रकरण में जिलाधीश कार्यालय ने विजिलेंस का सहयोग किया है,अभी विजिलेंस की टीम पूरे प्रकरण को देख रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कितने केसों में रिश्वत खा चुका है,विजिलेंस टीम सारे तत्थ्यों की तह में जा रही है, कि आखिर यह धंधा कितने समय से चल रहा था।
विजिलेंस टीम को बड़ी कामयाबी –बक्फबोर्ड के सदस्य सादिक मोहम्मद को एक लाख रुपए की रिश्वत खाने के आरोप में…
Read More » -
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यात्रा को सफल बनाने के लिए इन्दौरा में डटे आज इन्दौरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,राहुल की यात्रा से कांग्रेस को आंशिक लाभ निश्चित होगा,कांग्रेस के मजबूत होने से भाजपा को लाभ होना संभावित,कांग्रेस के कमज़ोर होने से आम-आदमी पार्टी तथा क्षेत्रीय दलों को लाभ होता जा रहा है , क्षेत्रीय दलों का मजबूत होना राष्ट्रीय सोच को कमजोर करती हैं,राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से कई दलों ने किनारा किया है,हालांकि कांग्रेस ने सभी दलों को निमंत्रण भेजा है।
भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल में। आज हिमाचल के बारे में क्या बोलेंगे राहुल गांधी। कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन भी…
Read More »