ताज़ातरीन
-
बजट बनाने और उसमें नया लेबल नया डिजाइन नया नाम देने का काम सरकार के ब्यूरोकेटस करते हैं,नाम सरकार का होता है मुख्य मंत्री का होता है,मुख्य मंत्री तो अपनी मनसा बता देते हैं कि हमें यह योजना लानी है,ब्यूरोकेटस चटपट नया कापी पेस्ट कर ऊपर नीचे कर थोड़ा भाषा बदल कर ब़ास के सामने रख देते हैं,देश का शायद कोई मुख्य मंत्री ऐसा होगा जो बजट की गंभीरता व आंकड़ों का ज्ञान रखता हो,उदाहरण के तौर पर मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ओल्ड पैंशन बहाल करने के मामले में बहुत गंभीर थे,लेकिन ब्यूरोकेटस ने ना कर दी, वे ही ब्यूरोकेटस नया लेबल लगा कर “ओल्ड पैंशन” योजना को लेकर आ गए,ये अंजाम क्या होगा यह समय बतायेगा।
हिमाचल के बजट में 13 योजनायें मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की हैं बाकी सारा बजट ब्यूरोकेटस का है ,जो…
Read More » -
हिमाचल विधान सभा में आज वर्ष 2023_24 का बजट प्रस्तुत,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 53413 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया ,बजट में अनुमानित घाटे या फायदे के आंकड़े दिखाई नहीं दिये,मुख्य बात बजट में शराब में 10रुपए प्रति बोतल सैस लगाने का निर्णय लिया गया है जिससे 100 करोड़ की आय पैदा की जा सकेगी,बजट भाषण में हिमाचल प्रदेश लैण्ड सीलिंग एक्ट में संशोधन कर लैण्ड सीलिंग में केवल बेटे के स्थान पर बेटी के अधिकार को भी शामिल किया जायेगा ।बजट में मुख्य मंत्री की 13 नयी योजनाओं को शामिल किया गया है,स्थानीय निकाय _पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के वेतन मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है,कामगार व छोटे दुकानदारों को 50 हज़ार तक के ऋण पर 50% सब्सिडी देने का निर्णय लिया है,मुख्य मंत्री ने शायराना अंदाज में समय समय पर अपने भाषण को रोचक बनाने का प्रयास किया ।
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2023_24 के बजट भाषण में कुछ नयी योजनाओं को शामिल करने की घोषणा की…
Read More » -
Breaking News—-हिमाचल प्रदेश विधान सभा में आज हाइड्रो जरनेशन में वाटर सैस लगाने संबंधी विधेयक को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सदन में वाटर सैस लगाने की आवश्यकता पर सरकार का पक्ष रखते हुये कहा कि सरकार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए और आर्थिक साधन बढ़ाने के लिए सैस लगाना जरूरी है,सैस लगाने से प्रदेश को लगभग 400 करोड़ की आय होने की संभावना है,मुख्य मःत्री ने साफ किया कि सैस लगाने से उपभोक्ताओं पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा,पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने भी चर्चा में भाग लिया और अपनी कुछ आशंकाओं पर अपनी चिंता को सदन के समक्ष रखा।
हिमाचल विधान सभा में आज हाइड्रो जरनेशन पर वाटर सैस लगाने संबन्धी विधेयक को मंजूरी दे दी गई। गणेश दत्त।
Read More » -
हिमाचल प्रदेश विधान सभा में आज विपक्षी भारतीय जनता द्वारा,वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा संस्थानों को बंद करने के खिलाफ चर्चा के लिए दिया गया कामरोको प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बंद किये गये संस्थानों पर चर्चा पर सरकार को कोई आपत्ति नहीं है अब इस प्रस्ताव पर सरकार अपना पक्ष रखेगी कि, संस्थानों को बंद करने के क्या कारण रहे हैं।
Read More » -
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपनी अल्टो कार से विधान सभा पहुंचे, सुक्खू के लिए यह कार लक्की रही है,पहली बार विधायक बनकर वह इसी कार से शिमला आये थे। यह एक संदेश जरूर है लेकिन स्थाई व्यवस्था नहीं है,सादगी का संदेश देने के लिए अच्छी सुरुआत है,यह विषय मीडिया की खुराक बन कर जरूर है आई है, विधान सभा में आज परम्परागत,मंत्रिमंडल का परिचय,शोकोउद्गार,और उसके बाद विपक्ष का हंगामा वाकआउट,मुख्य मंत्री उप मुख्य मंत्री ने विपक्षी टेबलों में जाकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व अन्य विधायकों से हाथ मिलाकर कर सबका अभिवादन किया।
विधान सभा सत्र की शुरुआत परिचय गम और हो-हल्ला के साथ शुरू हुई है। मुख्य मंत्री की सवारी अल्टो कार…
Read More » -
हिमाचल विधान सभा का सत्र आज से शिमला में होगा,6अप्रैल तक चलने वाला सत्र काफी गर्माहट पैदा करने वाला और हंगामेदार होने की संभावना है ,विपक्ष संस्थानों को बंद करने पर आगबबूला तो सत्ता पक्ष बिना बजट के संस्थान खोलना पर हमलावर होगा,10 गारंटियों में से कौन सी गारंटी पूरी हुई यह भी पूछा जायेगा,विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने सभी दलों से सहयोग की अपपील की है,हिमाचल की नयी सरकार की समन्वय व धार की परीक्षा भी होगी।
Read More » -
हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित,सुषमास्वराज सम्मान समारोह में प्रदेश भर की प्रतिभाओं को आज सम्मानित किया गया, शिमला के कालीबाड़ी में ,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुश्री इन्दू गोस्वामी ने सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया,अपने संबोधन में सुश्री इन्दूगोस्वामी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने महिला उत्थान के लिये जितने भी कार्यक्रम महिलाओं के लिए आरंभ किये हैं उससे भारत की नारी सशक्त हुई है और सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है उन्होंने कहा कि चाहे समाजिक क्षेत्र हो या राजनीतिक क्षेत्र हो विज्ञान का क्षेत्र हो या सेना में महिलाओं की भागीदारी हो सभी क्षेत्रो॔ में महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है।
सुषमास्वराज सम्मान समारोह में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती रश्मिधर सूद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सुषमास्वराज…
Read More » -
100 करोड़ की घूस खाने वाले कहते हैं हमें जबरदस्ती फंसाया जा रहा है, आम आदमी पार्टी की पोल सी बी आई और ई डी ने खोली पार्टी का अस्तित्व खतरे में, सबसे ज्यादा कट्टर ईमानदार केजरीवाल व संजय सिंस का नाम भी हवाला घोटाले में शामिल, ये दोनों सबसे ज्यादा शोर मचाने वालों में से हैं जो कहते थे कि बिना सबूत को सिसोदिया को फंसाया गया है,अब धीरे धीरे C B I ,ED ने खुलासे से कट्टर ईमानदार पार्टी सकते में आ गई है,केजरीवाल व संजय सिंह का क्या होगा?
फिल्म के एक डायलॉग में था तेरा क्या होगा कालिया,अब केजरीवाल व संजय सिंह भी सी बी आई और ई…
Read More » -
हिमाचल विधान सभा सत्र की तैयारी ,पक्ष विपक्ष तलवारें भांजने में लगी,काफी हंगामेदार होगा विधान सभा सत्र, 600 संस्थान बंद करने पर आग बबूला होगा विपक्ष, राज्यपाल से संस्थान चालू करवाने के लिए दिया जा सकता है ज्ञापन, विपक्ष द्वारा प्रश्नों की बौछार तो सत्ता पक्ष भी हो रहा तैयार ,सबसे बड़ी चर्चा का विषय रहेंगे O P S ;1500 हर महिला को अब सुर कयों बदले सरकार के, बेरोजगारों को पहली कैबिनेट में 1 लाख नौकरी कहां गई।
हिमाचल विधान सभा का सत्र 14 मार्च से शुरू होने जा रहा है।दोनों पक्ष ग्राउण्ड वर्क करने में लगे हुए…
Read More » -
Breaking News—हिमाचल की 2023_24 की आबकारी नीति को मंजूरी दी गई,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में शराब की बोतल में 2 रुपए प्रति बोतल का सैस लगाया गया है जिससे 10 करोड़ की आय होगी,हिमाचल प्रदेश में पहलीबार “वाटर सैस आन हाइड्रो जरनेशन” विधेयक को 10 मार्च से लागू करने का निर्णय लिया है,अब जलविद्युत कंपनियों को पानी के उपयोग पर अब सैस देना होगा,शराब के खुदरा कारोबारियों के लाइसेंस रिन्यू होंगे।
हिमाचल प्रदेश सरकार की 2023_24 की आबकारी नीति को आज मंजूरी दे दी गई। शराब की बोतल पर 2 रुपए…
Read More »