प्रदेश
-
हिमाचल के तीन उपचुनावों की तस्वीर अब धीरे धीरे साफ होती जा रही है,भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर पार्टी अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल के मोर्चा संभालने के बाद अब पूर्व विधायक नरेन्द्र ठाकुर के सक्रिय हो जाने से अब हमीरपुर व नालागढ़ विधान सभा की तस्वीर लगभग साफ हो गई है,कांग्रेस पार्टी ने भी अब हमीरपुर व नालागढ़ का ध्यान छोड़कर केवल देहरा में पूरी शक्ति झौंक दी है,इस सीट पर मुख्य म॔त्री सुखविंदर सिंह सिक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है यहां से उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर के खड़े होने के बाद यह चुनाव दिलचस्प हो गया है.
हिमाचल प्रदेश के तीन उपचुनावों पर अब तस्वीर साफ होती जा रही है,हमीरपुर में पूर्व केन्द्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर…
Read More » -
तीन उपचुनाव भाजपा कांग्रेस के लिये नाक का सवाल, दोनों के लिए Nothing to loose and Nothing to gain,के बावजूद दोनों पार्टियां जीत के लिए कोई कोर कसर नहीं रख रही हैं,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी पत्नी को देहरा से खड़ा कर अपने लिये मुसीबत मोल ले ली है,तो आजाद विधायकों यह कहे नहीं बन रहा है कि इस्तीफे देकर चुनाव कयों लड़ रहे हो.फिलहाल तीनों विधान सभा क्षेत्रों में कांटे की टक्कर है,6 दिन शेष बचे हैं.
हिमाचल प्रदेश विधान सभा के तीन उपचुनाव भाजपा कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बन गये हैं,पत्नी को खड़ा कर…
Read More » -
हिमाचल प्रदेश सचिवालय 4 माह से सूना है,फरियादी आकर देखकर निराश होकर चले जाते हैं,पहले लोक सभा व उप चुनाव में सरकार ब्यस्त थी उसके तुरंत बाद तीन उपचुनाव सिर पर आ पड़े, ये चुनाव क्यों आये पूरे चुनाव में इसी विषय पर चर्चा और चुनाव अभियान चलाए जा रहे हैं,अब निर्णय जनता को ही करना है कि यह परिस्थिति कयों आई,सरकार गलत या इस्तीफे देने वाले गलत यह जनता तय करेगी,लेकिन चुनाव के कारण सरकार का सचिवालय से अनुपस्थित रहना जनता को भारी पड़ रहा है.
हिमाचल प्रदेश सचिवालय 4 माह से सूना है,फरियादी आकर देखकर निराश होकर चले जाते हैं,पहले लोक सभा व उप चुनाव…
Read More » -
हिमाचल सरकार को कर्ज और देनदारी का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ेगा, साल के अंत तक प्रदेश का कर्ज 1 लाख करोड़ तक पहुंच जायेगा,सरकार कर्ज लेने की सीमा को पार कर जायेगी ,सरकार के पास विकास के लिये केवल 90% विशेष राज्य की केंद्रीय सहायता ही रह जायेगी,शायद प्रदेश को अपने हिस्से की 10% राशि को जुटा पाना भी कठिन हो जायेगा ,सरकार अब केंद्रीय सहायता पर ही निर्भर रहेगी,सरकार की घोषणायें तो गगन चुंम्बी हैं लेकिन पल्ले कुछ नहीं है,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद भी चिंता जाहिर की है कि देनदारी और ब्याज के भुगतान के लिये भी कर्जा लेना पड़ेगा बहुत दयनीय स्थिति बनती जा रही है आर्थिक संकट की.
हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन चिंताजनक होती जा रही है,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी आर्थिक संकट…
Read More » -
हिमाचल उपचुनाव ___ देहरा की तपिश में पशीने पशीने दोनों दल,कांग्रेस व भाजपा को अपनों से ही खतरा,मनाने पुचकारने का सिलसिला जारी,कांग्रेस के राजेश शर्मा के बगावती सुरों से कांग्रेस की नींद हराम, मुकाबला कांटे का होने की संभावना,भाजपा के रमेश धवाला मांनेंगे या नहीं अभी संसय बना हुआ है .उपचुनाव में देहरा हांटसीट बन गई है यहां से मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव लड़ रही हैं जबकि भाजपा से दो बार आजाद जीते होशियार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख के बाद ही सही स्थिति का पता चल पायेगा.
हिमाचल प्रदेश के तीन उपचुनाव काफी संघर्षपूर्ण व दोनों पार्टियों की परीक्षा लेने वाले साबित होंगे.सरकार का पूरा जोर देहरा…
Read More » -
Breaking News ______मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्व.राजा वीरभद्र सिंह की राह पर चल पड़े स्वयं मुख्य मंत्री तो अपनी श्रीमती कमलेश ठाकुर को देहरा विधान सभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है,कांग्रेस ने काफी माथापच्ची के बाद देहरा से मुख्य मंत्री की पत्नी को प्रत्याशी घोषित किया है, मुख्यमंत्री सुख्खू के लिए अब देहरा प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है,कांग्रेस पिछले 25_30 वर्षों से देहरा का चुनाव हारती आई है ,भारतीय जनता पार्टी के लिए भी यह चुनाव काफी कठिन समय में परीक्षा लेने वाला साबित हो रहा है .कयोंकि पार्टी या तो खुद जीतकर आती रही है या आजाद विधायक भाजपा की विचारधारा से संबंधित रहा है.
भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस के लिए तीन उपचुनाव अपनी अपनी लोकप्रियता को स्थापित करने का कड़ी परीक्षा का सवाल…
Read More » -
तीन उपचुनाव भाजपा कांग्रेस के गले में फंसे,वैसे इस तीनों की स्थिति वैसे ही है जैसे पहले थी तीनों विधायक पहले आजाद थ,लेकिन आज वे तीनों भाजपाई हैं,आम चर्चा इस बात की है कि इन्होंने इस्तीफा कयों दिया था,इस सवाल का सटीक जवाब इन तीनों विधायको को ढूंढकर देना चाहिए, कांग्रेस और अन्य लोग बार-बार यही पूछेंगे कि 15 महिने बाद इस्तीफा कयों दिया,उत्तर यह है कि सरकार में हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी, कयोंकि हम आजाद थे, जनता हमें काम बताती थी लेकिन सरकार हमारी सुनती ही नहीं थी, इसलिए केन्द्रीय योजना से अपने कार्य करवाने के लिए हमने यह कदम उठाया, अभी जितने भी कार्य हो रहे हैं वे सभी केंद्रीय योजना के माध्यम से ही हो रहे हैं,कयोंकि कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत प्राप्त था इसलिए वह घमंड में थी और आजाद विधायकों की वह सुनती नहीं थी, इसलिए हमने इस्तीफा दिया और अपनी सीट की कुर्बान कर दी.इस समय कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत प्राप्त है और भाजपा 25 से बढ़कर कर 27 हुई है,फर्क दोनों को नहीं पड़ता लेकिन.मनोवैज्ञानिक संतोष दोनों को प्राप्त होगा.
तीन उपचुनाव भाजपा कांग्रेस के गले की फांस.10 जुलाई को उपचुनाव होंगे और 13 जुलाई को परिणाम आयेंगे,अभी हाल ही…
Read More » -
Breaking News ___हिमाचल में 3 उपचुनाव 10 जुलाई को होंगे ,चुनाव आयोग ने देश के सभी राज्यों में खाली सीटों के चुनाव की घोषणा कर सभी को चौंका दिया,लोग उपचुनाव की अभी उम्मीद नहीं रख रहे थे,हिमाचल के हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ के चुनाव होने हैं दो चुनाव क्षेत्र श्री अनुराग ठाकुर के लोक सभा क्षेत्र में आते हैं और नालागढ़ सोलन जिला में पड़ता है अभी हाल ही में संपन्न लोक सभा चुनाव में तीनों विधान सभाओं में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त है,उपचुनाव में क्या होगा यह समय बतायेगा.
हिमाचल में तीन विधान सभाओं के उपचुनाव 10 जुलाई को होंगे.चुनाव आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी है.राजनैतिक पार्टियों…
Read More » -
चुनाव आचार संहिता से पूर्व के ट्रांसफर आदेशों पर कोई अमल नहीं होगा,शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के कार्यालय में ट्रांसफर के सैकड़ों केस लंबित थे अब सरकार ने सीधे तौर पर कह दिया है कि ट्रांसफर कराने के इच्छुक अब उन आदेशों पर कोई दबाव न बनायें इसी तरह और विभागों में ट्रांसफरों के आदेशों पर कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी.
हिमाचल सरकार चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व के लंबित ट्रान्सफर आदेशों पर अब कोई कार्रवाई नहीं करेगी.ट्रांसफर आदेश…
Read More »