प्रदेश
-
SJVNL New CMD Geeta kapoor –भारत सरकार की बहुत महत्वपूर्ण कंपनी सतलुज जलविद्युत निगम में श्रीमती गीता कपूर की नियुक्ति महिला सशक्तीकरण और योग्यता का अनूठा संगम है,निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा के सेवानिवृत्ति और हरियाणा रेगुलेटरी कमीशन में अध्यक्ष के तौर उनकी नियुक्ति के बाद इस पद पर गीता कपूर की नियुक्ति काफी अहमियत रखती है,गीता कपूर का निदेशक कार्मिक के तौर पर सफलतम कार्यकाल के बाद संस्थान के सर्वोच्च पद पर स्थापित होना बहुत बड़ी बात है,हालांकि गीता कपूर की सेवानिवृत्ति अप्रैल माह में होनी है लेकिन उनके संस्था के प्रति योगदान व योग्यता को ध्यान में रखते हुए उन्हें अतिरिक्त समय भी दिया जा सकता है.
श्रीमती गीता कपूर को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सतलुज जलविद्युत निगम नियुक्त होने पर बधाई.
Read More » -
Breaking News—-हिमाचल कांग्रेस आगामी लोक सभा चुनाव में केन्द्र की अनदेखी का मुद्दा बनायेगी,रामजन्म भूमि पर सौफ्ट द्रटिकोण अपनाते हुए पार्टी जनों को अपनी सुविधानुसार अयोध्या जाने की छूट दी है,राजनीतिक भर्तियों को शीघ्र करने के लिए कहा गया है,लोकसभा में बड़ा नाम के जगह जिताऊ उम्मीदवारों को खड़ा करने को कहा है,भाजपा पर आपदा में साथ खड़ा न होने का आरोप भी जड़ा गया.केन्द्र की अनदेखी का आरोप कांग्रेस का उल्टा पड़ सकता है कयोंकि भाजपा तत्थ्यों के साथ जनता के बीच जायेगी..
लोक सभा चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक पार्टियों ने अपने अपने हथियार भांजने शुरू कर दिए हैं,कांग्रेस ने अपनी बैठक…
Read More » -
“एक बार फिर से मोदी सरकार”भारतीय जनता पार्टी का स्लोगन जन का स्लोगन बनेगा,भाजपा ने 2024 लोक सभा चुनाव का “दीदार लेखन” से शुरुआत कर दी है ऊना में राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न हुई. प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पूर्व मुख्य मंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर केंद्रीय सूचना-प्रसारण युवा खेल कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर, पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना,सह प्रभारी संजय टण्डन पूर्ण पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सती सहित प्रदेश के कोर कमेटी के लोग बैठक में शामिल हुए, आगामी समय में बूथ समितियों व पन्ना प्रमुखों को और अधिक सक्रिय करने की योजना है,मोदी नाम केवललम की थीम पर चुनाव अभियान चलाकर तीसरी बार जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य है.
लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ब्रांड बनाकर चुनाव के मैदान में उतरेगी भारतीय जनता पार्टी.कल…
Read More » -
हिमाचल के दो मंत्रियों के विभाग कहां फंस गए, पहले मंत्रिमंडल में विस्तार में एक साल लग गया और अब एक महिने से अधिक समय के बावजूद नये मंत्रियों को विभाग नहीं बांटे गए हैं,चर्चा यह है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने चहेते मंत्रियों के विभाग उन से लेकर राजेश धर्मानी व गोमा को नहीं देना चाहते.वैसे भी धर्मानी महत्वपूर्ण विभाग लेना चाहते हैं हल्के विभाग नहीं लेना चाहते हैं.वैसे राजेश धर्मानी सुक्खू के खास मित्र हैं इसलिए उनकी पसन्द का विभाग उन्हें देना चाहते हैं लेकिन किस का विभाग छीना जाय यह चर्चा का विषय है.
हिमाचल के दो मंत्रियों को विभाग कब मिलेंगे?हिमाचल में यह विषय काफी चर्चा में है,अमूमन मंत्री बनने के एक सप्ताह…
Read More » -
हिमाचल में कांग्रेस निश्चिंत है यहां सीट बंटवारे की किच किच नहीं है,न ही कोई सीट मांगने वाला है ,सारे देश में कांग्रेस की हालत एक भिखारी तरह हो गई है,क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस को मुंह नहीं लगा रही हैं जो जितनी सीटें दे रहा है कांग्रेस उसे सहर्ष स्वीकार कर रही है.पंजाब में कोई पार्टी कांग्रेस के साथ जाने को तैयार नहीं है यही स्धिति बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार में बनी हुई है,कांग्रेस जहां भाजपा से सीधे मुकाबले में है वहां कांग्रेस को कोई परेशानी नहीं है,और न ही कोई मांगने वाला है.
इन्डीगठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस की हालत एक भिखारी की तरह हो गई है,देश दाता के नाम पर काम चल…
Read More » -
हिमाचल भारतीय जनता पार्टी की पदाधिकारियों की मैराथन बैठक, बैठक में पार्टी के नेतृत्व ने पूर्व मुख्य मंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम को जन्म दिन पर हार्दिक बधाई और दीर्घायु की शुभ कामनायें प्रेषित की.पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल ने आगामी कार्यकर्मो की जानकारी और कार्ययोजना से समस्त पदाधिकारियों को अवगत कराया,और गत दिनों दिल्ली में हुई बैठक में लिये गए निर्णयों को बताया और उन निर्णयों को अक्षरश क्रियान्वित करने के लिए कहा,महामंत्री संगठन सिद्धार्थन ने सभी मोर्चों को अपने अपने कार्यक्षेत्र में पार्टी के कार्यक्रमों को सुनियोजित ढंग से लागू करने के लिए कहा,उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बनने से अब अब तक पार्टी से बिछुड़े, निराश, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं पार्टी के साथ जोड़ कर उन्हें काम में लगाने के लिए कहा,हिमाचल प्रदेश पार्टी के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने अपने व्यवहार व संस्कारों से समाज को जोड़ने के लिए कहा.
हिमाचल भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल करने की कार्ययोजना तैयार…
Read More » -
होटल वाइल्डलावर सरकार को मिलेगा,22 साल बाद यह बेसकीमती संपत्ति हिमाचल सरकार को वापिस मिलेगी.हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश के बाद ओबरॉय ग्रुप को 13 मार्च तक आदेश की अनुपालना की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गगा है.हिमाचल सरकार ने कोर्ट में अपील की है कि उसने 126 करोड़ की राशि ओबरॉय ग्रुप से लेनी है,लेकिन सरकार को आज तक एक पैसा भी नहीं मिला है
वाइल्ड फ्लावर शीघ्र ही सरकार को वापिस मिलेगा.हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक ओबेरॉय ग्रुप ने प्रदेश सरकार के साथ…
Read More » -
तीन राज्यों में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं,लोक सभा चुनाव से पूर्व नड्डा का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है,इससे पूर्व नड्डा ने हमीरपुर, मंडी क्षेत्र का दौरा किया था जहां कार्यक्रर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था,आज के कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र में उनके प्रवास से एक नया जोश आने की संभावना है,नड्डा आज सोलन में एक रोडशो करेंगे तधा उसके बाद शिमला के पिटरहौफ में आमजनता व कार्कर्ताओं को संबोधित कर आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में चारों लोकसभा सीटें जीतने का मंत्र देंगे.
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज हिमाचल का प्रयास, शिमला संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जोश-उत्साह भरकर…
Read More » -
Breaking News—–केजरीवाल की रणनीति क्या है,ई डी के पास नहीं जाऊंगा सीधे गिरफ्तारी देकर शहीद बनने की कोशिश पर, केजरीवाल ने ई डी के बुलावे के 3 समनों पर उपस्थित न होकर अपनी रणनीति बनाई कि ई डी के सामने पेश नहीं होंगे ,ई डी उन्हें गिरफ्तार करे ताकि यह हल्ला मचाया जायेगा कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को जबरदस्ती जेलों में डाल रही है ई डी ने भी केजरीवाल को चौथा समन भेजने का निर्णय लिया है,केजरीवाल खुद गिरफ्तारी देना चाहता है,जिससे वह मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर हो सके और कहे कि मोदी केजरीवाल को जेल में डालकर बोलने वाला कोई न बचे .
दिल्ली के मुख्य मंत्री अरबिंद केजरीवाल के तीसरी बार भी ई डी के समक्ष पेश न होकर अपनी रणनीति को…
Read More » -
देश भर में राममय माहौल से परेशान विपक्ष भगवान राम व रामजन्म भूमि पर अपशब्द व अभद्र टिप्पणी करने में सारे रिकार्ड तोड़कर अपनी कुंठा को जाहिर कर रहा है,देश विदेश का मीडिया कह रहा है कि मोदी तीसरी बार देश के प्रधान मंत्री बनेंगे तो विपक्ष की परेशानी बढ़ना स्वभाविक है.
लोक सभा चुनाव से पूर्व सारे देश भर में राममय वातावरण व्याप्त होने से डरा विपक्ष अपनी कुंठा को छुपा…
Read More »