प्रदेश
-
दिल्ली की “आप पार्टी” की सरकार अराजक है,या कुछ और जब से दिल्ली में आप पार्टी की सरकार बनी है,जितने भी उप-राज्यपाल दिल्ली सरकार को मिले किसी उप-राज्यपाल के साथ आप पार्टी की नहीं बनी है और कुछ न कुछ आरोप लगाकर उप-राज्यपाल को निशाने में रखा गया है ,यह आप पार्टी की अराजक मानसिकता है जिसके सहारे वह उप-राज्यपाल को काम नहीं करने देना चाहते या नियमों को तोड़कर अपनी मर्जी से हांकना चाहते हैं।हर बार उप-राज्यपाल के खिलाफ सरकार सुर्खियों में रहती है यह स्थिति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कितनी अच्छी है?
दिल्ली की आप पार्टी की सरकार सदा उप-राज्यपाल के खिलाफ क्यों रहती है इसका कारण बताया जाना चाहिए,यह व्यवस् लोकतांत्रिक…
Read More » -
हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक अच्छा निर्णय लिया है कि, सरकारी कर्मचारी अपनी पोस्टिंग के स्थान पर कोई जमीन जायदाद नहीं खरीद सकेगा,हालांकि किसी भी कर्मचारी को जमीन जायदाद खरीदने से पहले अपने विभागाध्यक्ष से अनुमति या स्वीकृति लेनी पड़ती है लेकिन कुछ लोग जो दो नंबरी होते हैं वे अपनी पत्नी साले ससुर के नाम जमीन जायदाद ले लेते हैं ऐसे मामलों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए कि क्या वे लोग धनाढ्य हैं जो जायदाद खरीद रहे हैं,कुछ लोग प्रदेश बाहर भी जायदाद खरीद लेते हैं ,यद्यपि नंबर एक में तो ट्रान्जैक्शन का पता चल जाता है लेकिन दो नंबरी बाहरो बाहर करोड़ों की जायदाद खरीद लेते हैं,दो नंबर की जायदाद का पता लगने के बाद सरकार को उसका अधिग्रहण करने भी अधिकार होना चाहिए।
सुक्खू सरकार का स्वागत योग्य निर्णय,सरकारी कर्मचारी अपनी पोस्टिंग के स्थान पर कोई जमीन जायदाद नहीं खरीद सकते ,इस निर्णय…
Read More » -
Breaking News—कांग्रेस की अज्ञानी टीम की बनाई गई 10 गारंटियां सुक्खू सरकार के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं,ओल्ड पैंशन बहाल का मुद्दा अभी तक हल नहीं हो पा रहा है तो ,बागवान सेब के रेट तय करेंगे, वाली गारंटी पर ,बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दो टूक कह दिया कि सेब के दाम किसान तय नहीं करेंगे,जगत सिंह नेगी को साफ-साफ बोलने वाला राजनेता माना जाता है,उनके बयान से बागवानी से जुड़े नेताओं ने धमकी दी है कि वे आन्दोलन करेंगे ;यदि ऐसा नहीं हो सकता था तो गारंटी में कयों डाला?अब लोग खुद कहने लगे हैं कि कांग्रेस की गारंटियों की कोई गारंटी नहीं है,सुक्खू सरकार के खिलाफ दो महिने में रोष पनपना शुरू हो गया है, लगता है कि गारंटियां आसमान से तारे तोड़कर लाने जैसी थी।
हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार के लिए कांग्रेस की 10 गारंटियां मुसीबत बनती जा रही हैं,एक ओर ओल्ड पैंशन…
Read More » -
हिमाचल में अदानी सीमेंट व ट्रक यूनियन का का भाड़ा विवाद हल होने का नाम नहीं ले रहा है,कहां फंसा है पेच, दो महिने से बैठक के दौर तक ही सीमित है विवाद,अदानी भाड़े की दर 8:50 तो औपरेटर 12:00 पर अड़े हैं हजारों ट्रक आपरेटरों को भारी नुकसान तो सरकार को अभी तक 250 करोड़ का नुकसान हो चुका है,”डेडलौक” कब टूटेगा कहना कठिन,सरकार को विवाद को हल करने में पसीना बहाना पड़ रहा है लेकिन रिजल्ट अभी तक शून्य है,प्रदेश के हित में शीघ्र हल निकलना अति आवश्यक;किसी बरिष्ठ टीम को मध्यस्ता करनी चाहिए अन्यथा स्थिति दिन प्रतिदिन विकट हो सकती है।
हिमाचल में अदानी समूह के सीमेट कंपनियों और ट्रक यूनियनों का भाड़ा विवाद हल होने का नाम नहीं ले रहा…
Read More » -
Breaking News–हिमाचल के वित्तीय संकट पर मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह खुक्खू की चिंता बिल्कुल सही है,यदि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती तो भाजपा सरकार के हाल भी वैसे होने थे जो आज सुक्खू सरकार के हो रहे हैं,चुनाव से पूर्व एक अर्थ शास्त्री ने यह बात बताई थी कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति बहुत ही चिंताजनक है कुछ नई घोषणा तो दूर, वेतन के भी लाले पड़ जायेंगे,कर्ज लेने की सीमा समाप्त हो जायेगी,वही स्थिति आज साफ दिखाई दे रही है,मुख्य मंत्री ने कहा है कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति श्रीलंका जैसी हो रही है,क्या उपाय करने चाहिए? फिजूल खर्ची अनप्रोडक्डिव खर्चे कम करने होंगे,कड़े फैसले आत्मसात करने पड़ेंगे।
#हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत चिंताजनक,मुख्य मंत्री कहा है कि हालात श्रीलंका जैसे बनते जा रहे हैं।यदि हिमाचल में…
Read More » -
#जयराम ठाकुर ने कहा हम कांग्रेस सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ प्रदर्शन व हस्ताक्षर अभियान चलायेंगे, केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से बैठक में जनरल वी के सिंह उपस्थित रहे ,जनरल वी के सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के जनस्पर्शी बजट को जन् जन तक पहुंचाया जाय ,प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा हम लोक सभा चुनाव मोदी जी के नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जीतेंगे,पार्टी ने आगामी समय में जनसम्पर्क अभियान के तहत बहुत से कार्यक्रमों को लेकर जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है,वर्तमान सुखविंदर सिंह सरकार के जनविरोधी व वायदा खिलाफी से दो माह से भी कम समय में भारी रोष पनपा है और हर वर्ग अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है ,सुखविंदर सरकार को वित्तीय संकट का रोने की जगह अपने खर्चे कम करने चाहिए।
हिमाचल भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय बैठक आज संपन्न हो गई। भारतीय जनता पार्टी ऊना जिला के नये कार्यालय…
Read More » -
हिमाचल भाजपा की दो दिवसीय कार्समिति की बैठक आज से ऊना में होगी,पिछले कल कोर कमेटी की बैठक में ऐजैन्डा तय,2024 के लोक सभा चुनाव के लिए रोडमैप के साथ-साथ विधान सभा में हुई हार से सबक लेते हुए आवश्यक कदम उठाने की बात जोर शोर से हुई,केंद्रीय बजट को जन जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक रणनीति के तहत हर लोक सभा क्षेत्र में स्थानीय सांसद के नेतृत्व में अभियान चलाया जायेगा;मण्डी संसदीय क्षेत्र में राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दू गोस्वामी अभियान की प्रमुख होंगी,कोर कमेटी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह व अन्य सदस्यों ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के वर्ष 2023-24 के बजट को लोक सभा चुनाव की जीत का हथियार बनायें यह बजट पार्टी के लिए गेमचेन्जर साबित होगा,पार्टी में अनुशासन को सख्ती से लागू करने की बात भी की गई,विधान सभा चुनाव में खड़े हुए बागियों के कारण पार्टी की हार हुई है,प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार के हर मोर्चे पर फेल होने व वायदा खिलाफी करने का आरोप लगाया गया,आज और कल कोर कमेटी द्वारा तय विषयों पर विचार विमर्श होगा और वर्तमान राजनीतिक प्रपेक्ष में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया जायेगा।
हिमाचल भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्समिति की बैठक ऊना में पार्टी नये कार्यालय में होगी। बैठक पार्टी…
Read More » -
केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने बजट को खुशहाल भारत का बजट बताया,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बजट को विकास को समर्पित बताया,पूर्व मुख्य मंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने बजट को समाज के हर वर्ग के कल्याण का बजट कह कर बजट की प्रशंशा की है। विपक्ष केवल विरोध की रश्म्अदायगी कर रहा है, विरोध के लिए कुछ नहीं है बजट एक मजबूत विकास व विश्वास पर आधारित है यह कहना है आम जनमानस का,अधिकांश लोगों ने कहा आयकर की सीमा बढ़ाकर पांच से सात लाख करना स्वागत योग्य है, बजट मध्य वर्ग के लिए काफी उपयोगी रहेगा,कुछ लोग कहते हैं हिमाचल के लिए अलग से कुछ नहीं है ;बजट सारे देश के लिए तैयार होता है प्रदेशों के लिए अलग अलग मदों पर वर्णित होता है।
देश का बजट देश के लिए समर्पित है।यह आम राय है। 10 हजार करोड़ का बजट मूल भूत ढांचे को…
Read More » -
हिमाचल की सुखविंदर सिंह सरकार के कितने पावर सैंटर, क्या कांग्रेस हाईकमान पूरी तरह सुक्खू के साथ खड़ा है या संयुक्त नेतृत्व काम करेगा।प्रतिभासिंह को साथ चलाना आवश्यक या मजबूरी,प्रतिभासिंह ने कयों कहा कि यदि ठाकुर कौलसिंह चुनाव जीत जाते तो सुक्खू की जगह कौलसिंह मुख्य म॔त्री होते, क्या अभी भी प्रतिभासिंह के मन में कुछ मलाल है।सुक्खू के मुख्य संसदीय सचिव अपनी नियुक्ति व अधिकारों से कितने संतुष्ट,आने वाला समय सुक्खू सरकार के लिए कितना चुनौतीपूर्ण होगा,बजट सत्र में सरकार के पत्ते खुल जायेंगे।
हिमाचल की सुखविंदर सिंह सरकार का काम करने का स्टाइल धीरे धीरे सामने आना शुरू हो गया है।विनम्रता व शिष्टाचार…
Read More » -
हिमाचल की आर्थिक स्थिति कठिन दौर पर, छोटे से प्रदेशपर 75 हज़ार करोड़ का कर्जा चिंता का विषय ,25 पैसे कमाने के लिए एक रुपया खर्च करना पड़ रहा है प्रदेश की जनता को टैक्सों के बोझ के लिए तैयार रहना चाहिए,कर्ज लेने की सीमा भी समाप्त हो चुकी है,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रधान मंत्री से मिलकर सहायता की मांग कर सकते हैं,एक ओर आर्थिक संकट दूसरी ओर सभी विधायकों को पद देकर जोड़े रखना बड़ी चुनौती,विकास के लिए मात्र 25 पै ही बचते हैं 75 पैसे वेतन पैंशन व देनदारियों में खर्च होते हैं,कठिन डगर है इस पनघट की।
हिमाचल प्रदेश का आर्थिक संकट दिन प्रतिदिन गहराता ही जा रहा है।सरकार इस महिने 1500 करोड़ का का कर्जा लेने…
Read More »