आम मुद्दे
-
Breaking News—-हिमाचल प्रदेश उच्च-न्यालय ने मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति के मामले में हिमाचल सरकार व संबन्धित पार्टियों को नोटिस जारी करते हुए 21 अप्रैल से पहले जवाब देने को कहा है,हिमाचल उच्च न्यायालय की कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश श्रीमती सबीना की खंडपीठ वाली अदालत ने,अधिवक्ता विजय कुमार की रिट पर यह नोटिस जारी किया है,याचिकाकर्ता ने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा संविधान के विपरीत जाकर मुख्य संसदीय सचिवों की नियक्ति की है जिसे स्टे किया जाय और नियुक्तियों को रद्द किया जाय।
हिमाचल में मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति के मामले में दायर याचिका पर हिमाचल हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार व…
Read More » -
N P S की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार ने एक हाईलेबल कमेटी का गठन किया,वित्त एवं एक्सपैंडिचर सचिव की अध्यक्षता में गठित यह कमेटी राष्ट्रीय पैंशन योजना के सभी पहलुओं पर समीक्षा करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तथा यह भी बतायेगी कि ओल्ड पैंशन बंद होने के बाद न्यू पैंशन लागू होने के बाद, कर्मचारियों को क्या लाभ व नुकसान हुआ है जिसका सर्व मान्य हल निकाला जा सकता है,देश में कई कर्मचारी संगठन न्यू पैंशन योजना का विरोध कर रहे हैं।
New pension (N P S ) की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार ने एक हाईलेबल कमेटी का गठन किया है…
Read More » -
हिमाचल विधान सभा सत्र—लोकतंत्र प्रहरियों पर अनावश्यक टिप्पणी पर पूर्व मुख्य मंत्री शान्ता कुमार की तीखी टिप्पणी,उन्होने कहा आपातकाल में लोकतंत्र प्रहरियों ने देश में लोकतंत्र को जिंदा रखा जेलों में रहे ,उन्हें दी जा रही सम्मान राशि को खैरात शब्द पर उन्हें बड़ा ऐतराज,राशि बंद कर दी, कोई बात नहीं लेकिन खैरात शब्द लोकतंत्र प्रहरियों का अपमान है,सम्मान राशि बंद करने के खिलाफ भाजपा विधायक दल कड़ा ऐतराज कर सकता है,आपात लगाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार आज भी कटघरे में खड़ी है,आज विधान सभा में कैग की रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी।
अवकाश के बाद आज विधान सभा में गर्मागर्म चर्चा की उम्मीद। कैग रिपोर्ट पर भाजपा सरकार की वित्तीय कार्यप्रणाली पर…
Read More » -
Breaking News–C P S की नियुक्ति सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के गले की फांस बन सकती है,दिल्ली बेस एक वकील कल्पना देवी ने हिमाचल की सुक्खू सरकार द्वारा 6 मुख्य संसदीय सचिव की नियुक्ति को चनौती देते हुए उन्हें तत्काल पदों से हटाने की अपील की है,अधिवक्ता ने office of profit का हवाला देते हुए,इसे संविधान संशोधन की मूल भावना के विपरीत बताया है,याचिकाकर्ता ने कहा कि इस प्रकार की नियुक्तियों को सर्वोच्च न्यायालय पहले ही असंवैधानिक बता चुका है इसलिए हिमाचल की सी पी एस की नियुक्तियां कभी भी रद्द हो सकती हैं,याचिका की सुनवाई अप्रैल माह में संभावित है।
हिमाचल प्रदेश में मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति प्रदेश सरकार की गले की फांस बन सकती है।दिल्ली बेस एक अधिवक्ता…
Read More » -
“दलबदल” करने को प्रेरित करने से परहेज करें राजनैतिक दल,सरकार बदलने के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाकर जिलापरिषद ,निकाय व प्रधान उपप्रधान छलाँग लगाकर सत्ता पक्ष की भागते दिखते हैं ,और सत्ता पक्ष इनको प्रोत्साहन देते हैं कि वे सत्ता पक्ष की ओर आयें तो विकास अधिक होगा और पिछली सरकार में अपने को पार्टी का बोलकर उनसे काम करवाते रहे, अब सत्ता बदली तो दूसरी तरफ भागते दिखते हैं,इससे जनप्रतिनिधि की दलबदलू छवि साफ दिखती है,सरकार को चाहिए कि जिला परिषद नगर परिषद चुनाव पार्टी चिन्ह पर हों जिससे इधर से उधर छलाँग मारने वालों पर रोक लग सके।
सरकार बदलने के बाद सत्ता की ओर छलाँग लगाने वालों पर रोक लगाई जानी चाहिए,इससे जनप्रतिनिधियों पर दलबदल की छाप…
Read More » -
Breaking News—हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान के बीच द्विपक्षीय वार्ता में हिमाचल के BBMB में हिमाचल के अधिकार की राशि व शानन विद्युत परियोजना के अगले वर्ष समाप्त हो रही लीज पर चर्चा हुई है, मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान से कहा कि B B M B हिमाचल का 7,19 % हिस्सा अभी तक लम्बित है और जोगेंद्रनगर के शानन परियोजना की लीज 2024 में समाप्त हो रही है ,हिमाचल चाहता है कि शानन विद्युत परियोजना हिमाचल को शौंपी जाय।सुक्खू ने वाटर सैस के मुद्दे पर भी पंजाब के मुख्य मंत्री की आशंकाओं को समाप्त किया और भगवंत मान को हिमाचल आने का निमंत्रण दिया।
हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान से दोनों प्रदेशों के मुद्दो…
Read More » -
सुक्खू सरकार का “ड्रग्स माफिया” के खिलाफ सलाहकार बोर्ड बनाने का निर्णय एक अच्छी सोच,यह सलाहकार बोर्ड दातों वाला हो ,केवल औपचारिकता पूर्ण करने वाला न हो,इस कार्य में समाज की भागीदारी अवश्य हो केवल मीटिंग कर अगली मीटिंग की तारीख तक सीमित न हो,हम भी इस आन्दोलन में शामिल होना चाहेंगे,चिंता का विषय है कि हिमाचल देश के नशाखोरों के नंबर 2 पर आ चुका है,पिछले दिनों नशानिवारण केंद्र से वापस आने के बाद अपने ही पिता की हत्या करना व दादी को बुरी तरह घायल करना एक न्रिशंश उदाहरण है,सरकार को चाहिए कि कुछ फिजूल खर्चियों को बंद कर नशा निवारण पर खर्च करने हेतु बजट निर्धारित हो।
हिमाचल में नशानिवारण कें लिये एक सलाहकार बोर्ड का गठन करने का सुक्खू सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है।सरकार को…
Read More » -
हिमाचल विधान सभा–10 गारंटियों पर कांग्रेस सरकार डिफैन्सिव ,विपक्ष हमलावर सत्ता पक्ष को जवाब देना कठिन हो गया अब तो तंज यहां तक तीखा हो गया कि “गोबर ” भी सूख गया है ,अब मुख्य मंत्री सहित सभी मंत्री यह कहते नहीं थकते कि सरकार 5 साल के लिए चुनी गई है,मुख्य मंत्री ने बजट चर्चा का उत्तर देते हुए बताया कि इस समय हिमाचल के प्रत्येक नागरिक पर लगभग 93 हजार का कर्जा है,एस एम सी अध्यापकों को 2 हजार रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की,विपक्ष ने रोज वाकआउट की परमपरा को भी निभाया,सदन में पूर्व मुख्य मंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,सतपाल सिंह सत्ती,विपिन सिंह परमार,हंसराज;रणधीर शर्मा,त्रिलोक जमवाल आक्रामक रहे।
हिमाचल विधान सभा सत्र में कांग्रेस सरकार डिफैन्सिव नजर आ रही है।10 गिरंटियों पर उत्तर देते नहीं बन रहा है।मुख्य…
Read More » -
हिमाचल की सुखविंदर सुक्खू सरकार की नयी योजना “हाईडल जरनेशन में वाटर सैस” लगाने का मामला क्या खटाई में पड़ सकता है?जिस प्रकार से पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब ने इस योजना का तीखा विरोध किया है उससे लगता है कि हिमाचल सरकार की आय बढ़ाने की एक अच्छी योजना को ग्रहण लग सकता है,यह किसी भी सरकार की पहली-पहल थी जिसने प्राकृति स्रोत का दोहन करने की सोची थी लेकिन इसका भविष्य क्या होगा वह भी भविष्य के गर्भ में छुपा है।
हिमाचल सरकार की नयी योजना हाईडल जरनेशन पर सैस लगाने की पहल का भविष्य क्या होगा? गणेश दत्त।
Read More » -
विधान सभा में बजट पर चर्चा में आज भाजपा के बरिष्ठ नेता सतपाल सिंह सत्ती का दिन था,सत्ती ने जिस प्रकार से अपने अंदाज में अपनी बात रखी है वह एक प्रकार से एक मिसाल कायम की है,सत्ती ने कहा कि आज जो लोग ग्रीन हिमाचल की बाद कर रहे हैं, सबसे अधिक जंगल काटने में उन्ही की पार्टी के नेताओं का हाथ रहा है जिन्होंने हिमाचल के वनों को काटकर रेगिस्तान बनाने का कार्य किया है,सतपाल सत्ती ने कहा कि आज हिमाचल में सत्तारूढ पार्टी में सत्ता संघर्ष चल रहा है, उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुकेश को मुख्य मंत्री व उप मुख्य मंत्री के पद का अंतर समझना चाहिए, उन्होंने बजट को दिशाहीन बता कर बजट की आलोचना की और सरकार को आर्थिक स्थिति पर चेताया और सरकार को नशीहत दी कि फिजूल खर्ची को रोका जाय।
हिमाचल विधान सभा में आज का दिन सतपाल सत्ती के नाम।सतपाल सत्ती ने जिस प्रकार पूर्व मुख्य मंत्री रामलाल ठाकुर…
Read More »