Buero Report
-
Voting percentage ___ मतदान पर अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं,कई प्रदेशों में अत्यधिक मतदान हुआ है और कई प्रदेशों में मतदान अपेक्षाकृत कम हुआ है इसके कारण सभी राजनीतिक दल अलग अलग ढंग से इसका आंकलन कर रहे हैं .अमूमन यह देखा जाता है कि जब सत्तारूढ दल वाले राज्य में कम मतदान हो तो उसे सत्तारूढ दल के पक्ष में माना जाता है लेकिन जब अत्यधिक मतदान हो तो उसे सरकार के खिलाफ गुस्सा प्रकट करना माना जाता है, लेकिन मतदान के जो आंकड़े , सामने आ रहे हैं उसमें कुछ कन्फ्यूजन अवश्य दिख रहा है जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार में और महाराष्ट्र में मतदान अपेक्षा से कम हुआ है जबकि असाम ,पश्चिम बंगाल में मतदान अधिक हुआ है.
लोक सभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं एक प्रकार से देश का आधा चुनाव संपन्न हो चुका…
Read More » -
लोकसभा के अंतिम चरण के मतदान के लिए आज से नामांकन भरने का जोर शोर, हिमाचल की 4 लोक सभा सीटों के साथ साथ विधान सभा की 6 खाली सीटों के लिए भी आज से ही नामांकन भरे जायेंगे,लम्बे उबाऊ चुनाव अभियान का अब जोर देखने को मिलेगा,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ अन्य बड़े नेताओं का कार्यक्रम तय हो चुका है,प्रधान मंत्री के हिमाचल के कार्यक्रम तय किये जा रहे हैं,कांग्रेस के बड़े नेता भी हिमाचल के चुनाव में आने वाले हैं,देश में भारी गर्मी से निजात पाने के लिए नेतागण हिमाचल की ठंडी हवाओं का आनंद लेंगे.
हिमाचल की चार लोकसभा सीटों के साथ साथ विधान सभा की 6 सीटों के लिए आज से नामांकन पत्र दाखिल…
Read More » -
INDIA गठबंधन के सहयोगी पाकिस्तान के प्रवक्ता बने ,फारूक अब्दुला का बयान कि, POK भारत में कैसे मिलेगा क्या पाकिस्तान ने चूड़िया पहन रखी है,वाला बयान देशद्रोह से कम नहीं है,सारे विश्व को पता है कि पाकिस्तान ने भारत का भूभाग में जबर्दस्ती कब्जा कर रखा है इसलिए उसको “पाक औकोपाइड “कश्मीर कहा जाता है,कांग्रेस सहित सभी दलों को फारूक अब्दुला के बयान पर अपना द्रटिकोण स्पष्ट करना चाहिए.
इन्डीगठबंधन के नेताओं का बयान पाकिस्तान को खुश करने वाले हैं ,फारूक अब्दुल्लाह का POK पर दिया गया बयान किसी…
Read More » -
भारत और मोदी विरोधी शक्तियां मोदी के विरोध में तरह तरह के हथकंडे अपना रही हैं और कांग्रेस इसका सूत्रधार बन रही है, हाल की घटनायें काफी विचलित करने वाली हैं,तेलांगाना के मुख्य मंत्री सहित अन्य कई कांग्रेसी नेता गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो को टैंपर कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे थे जो पकड़े गए हैं,गृह मंत्री ने इसका तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज किया है,एक और घटना में पाकिस्तान के कई नेता चाहते हैं कि भारत का प्रधाननंत्री राहुल गांधी बनें पाकिस्तानी नेताओं ने राहुल गांधी की प्रशंशा में तालियां बजाई हैं इस से स्पष्ट है कि विदेशी और विरोधी ताकतें भारत में मजबूत और मोदी जैसा व्यक्ति राष्ट्र को प्रथम स्थान देने वाला प्रधानमंत्री न बन पाय.
भारत और मोदी विरोधी ताकतें मोदी को प्रधानमंत्री न बनने देने के लिए सक्रिय हैं लेकिन देश की जनता ने…
Read More » -
Breaking News ___सुशील कुमार शर्मा सतलुज जलविद्युत निगम SJVN लिमिटेड ने अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त कार्य भार के साथ 15 हजार करोड़ की विद्युत कंपनी का कार्यभार संभाला,श्रीमती गीता कपूर के सेवानिवृत होने के साथ ही सुनील कुमार शर्मा इस पद के लिये इन्टरव्यू में सारे देश के 9 अभ्र्थियों को पछाड़कर पास हो चुके हैं अब भारत सरकार से उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी होना बाकी है .बरिष्ठता व योग्यता के आधार पर उन्हें कार्यभार शौंपा गया है..
सुनील कुमार शर्मा जो कि अभी तक निदेशक प्रोजेक्ट के रूप में कार्यरत थे ने SJVN ltd.के अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण…
Read More » -
“अमेठी के बांस रायबरेली को:, किशोरीलाल शर्मा राहुल गांधी से अधिक पौपुलर, राहुल गांधी के अमेठी छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़ने के कारण राजनैतिक क्षेत्रों में कई प्रश्न खड़े हो गए हैं,लोग यह पूछ रहे हैं कि ,क्या राहुल गांधी से K L Sharma ज्यादा मजबूत प्रत्याशी थे जिसके कारण राहुल के स्थान पर किशोरी लाल शर्मा को झोंक दिया गया है,राहुल गांधी का सम्पर्क अमेठी से पूरी तरह टूट चुका था इसलिए राहुल ने रायबरेली की तरफ रूख किया,जिस किशोरीलाल शर्मा को टिकट दिया गया है वह रायबरेली में श्रीमती सोनियां गांधी के सांसद प्रतिनिधि थे उनका सम्पर्क”कार्यक्रम रायबरेली में रहता था तो अमेठी से उन्हें क्यों झोंका गया? हांलाकि यह विषय कांग्रेस पार्टी का है.
अमेठी और रायबरेली की चर्चा आज सारे देश में चल रही है,लोग पूछ रहे हैं कि क्या किशोरीलाल शर्मा राहुल…
Read More » -
Breaking News ___आखिर राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने की हामी भरी,कांग्रेस ने प्रियंका बड्रा को चुनाव से दूर रखा अमेठी से भयभीत कांग्रेस ने किशोरीलाल शर्मा को मैदान में उतारा है अमेठी और रायबरेली कांग्रेस पार्टी का गढ़ समझा जाता है लेकिन पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा कर एक इतिहास बनाया है,हालांकि राहुल गांधी केरल के वाईनाड से भी चुनाव लड़ रहे है लेकिन वहां के नये समीकरण पैदा होने से कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी के लिये उस सीट को सुरक्षित नहीं मान रही है इसलिए राहुल गांधी को रायबरेली से भी चुनाव लड़ाया जा रहा है.
अमेठी रायबरेली से कांग्रेस का सस्पेंस समाप्त हुआ, राहुल गांधी अब रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे, प्रियंका बाड्रा को अभी चुनाव…
Read More » -
हिमाचल लोकसभा चुनाव में जातिवाद समाप्त हो गया है,अब कोई यह नहीं कहेगा कि वह ब्रह्ममण है में राजपूत हूं,वह अगड़ी जाति का है में पिछड़ी जाति का हूं इसलिए मेरे पक्ष में वोटों का धुर्वीकरण करो,इस बार सभी प्रत्याशी एक ही जाति के हैं,हमीरपुर संसदीय सीट से व मंडी संसदीय क्षेत्र से दोनों पार्टियों के प्रत्याशी राजपूत हैं,कांगड़ा से दोनों पार्टियों के प्रत्याशी ब्राह्मण हैं और शिमला संसदीय क्षेत्र से दोनों पार्टियों के कश्यप हैं इसलिए जातिवाद का प्रचार समाप्त हो गया.अब योगदान व योग्यता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रभाव पर मतदान होगा.
हिमाचल के लोकसभा चुनाव में जातिवाद की लड़ाई समाप्त हो गई है,यह पहला अवसर होगा जब सभी क्षेत्रों से एक…
Read More » -
Breaking News ___हिमाचल हाईकोर्ट ने आज निर्दलीय विधायकों की याचिका और विधान सभा अध्यक्ष के जवाब को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है,आजाद विधायकों की ओर से मामले में दलील दी गई कि आजाद विधायकों ने स्वइच्छा से इस्तीफे दिये हैं इसलिए उन्हें स्वीकार न करने का कोई कारण नहीं बनता,विधान सभा अध्यक्ष की ओर से बरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि इस्तीफों पर विधान सभा अध्यक्ष का निर्णय ही अंतिम होना चाहिए, लेकिन उनकी इस दलील पर कोर्ट सहमत नहीं था.अब न्यायालय ही आजाद विधायकों पर उन के द्वारा स्वइच्छा से दिये गए इस्तीफों पर निर्णय सुनायेगा, इस में किसी जांच की आवश्कता नहीं होनी चाहिए.ऐसा आजाद विधायकों के बरिष्ठ वकील का कहना था.
हिमाचल विधान सभा के अध्यक्ष द्वारा 3 आजाद विधायकों के इस्तीफों को स्वीकार न किये जाने के मामले में आज…
Read More » -
हिमाचल शिक्षा बोर्ड की +12 की परीक्षा का परिणाम बेटियों के नाम अधिक रहा है,जो मैरिट आयी है उसमें भी बेटियों का दबदबा रहा है,12 वीं की परीक्षा की विशेष बात यह रही है कि अधिकांश विद्यार्थी गरीब घरों से कई किलोमीटर पैदल चलकर पढ़ाई कर अब्बल आये हैं कोई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी है कोई मजदूर का बेटा बेटी तो कोई छोटी मोटी दुकान करने वाले व्यवसायी के बच्चे हैं कोई मजदूर का बेटा बेटी है,पढ़ाई के प्रति अटूट लगन बच्चों के स्वभाव से देखने को मिला है.हम सभी सफल विद्ध्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.
हिमाचल की बारहवीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रथम का व माता पिता का नाम रोशन करने वाली…
Read More »