ताज़ातरीन
-
हिमाचल लोकसभा चुनाव में जातिवाद समाप्त हो गया है,अब कोई यह नहीं कहेगा कि वह ब्रह्ममण है में राजपूत हूं,वह अगड़ी जाति का है में पिछड़ी जाति का हूं इसलिए मेरे पक्ष में वोटों का धुर्वीकरण करो,इस बार सभी प्रत्याशी एक ही जाति के हैं,हमीरपुर संसदीय सीट से व मंडी संसदीय क्षेत्र से दोनों पार्टियों के प्रत्याशी राजपूत हैं,कांगड़ा से दोनों पार्टियों के प्रत्याशी ब्राह्मण हैं और शिमला संसदीय क्षेत्र से दोनों पार्टियों के कश्यप हैं इसलिए जातिवाद का प्रचार समाप्त हो गया.अब योगदान व योग्यता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रभाव पर मतदान होगा.
हिमाचल के लोकसभा चुनाव में जातिवाद की लड़ाई समाप्त हो गई है,यह पहला अवसर होगा जब सभी क्षेत्रों से एक…
Read More » -
Breaking News ___हिमाचल हाईकोर्ट ने आज निर्दलीय विधायकों की याचिका और विधान सभा अध्यक्ष के जवाब को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है,आजाद विधायकों की ओर से मामले में दलील दी गई कि आजाद विधायकों ने स्वइच्छा से इस्तीफे दिये हैं इसलिए उन्हें स्वीकार न करने का कोई कारण नहीं बनता,विधान सभा अध्यक्ष की ओर से बरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि इस्तीफों पर विधान सभा अध्यक्ष का निर्णय ही अंतिम होना चाहिए, लेकिन उनकी इस दलील पर कोर्ट सहमत नहीं था.अब न्यायालय ही आजाद विधायकों पर उन के द्वारा स्वइच्छा से दिये गए इस्तीफों पर निर्णय सुनायेगा, इस में किसी जांच की आवश्कता नहीं होनी चाहिए.ऐसा आजाद विधायकों के बरिष्ठ वकील का कहना था.
हिमाचल विधान सभा के अध्यक्ष द्वारा 3 आजाद विधायकों के इस्तीफों को स्वीकार न किये जाने के मामले में आज…
Read More » -
हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल में शिक्षा का बेड़ा गर्क हो गया है,जब स्वयं ही शिक्षा मंत्री कह रहे हैं तो विपक्ष को कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है,एक समय हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश के दूसरे नंबर पर था लेकिन आज 18 वें स्थान पर पहुंच गया है जो चिंता का विषय है हालांकि रोहित ठाकुर ने कहा कि हमने सत्त्ता में आने के बाद इसमें सुधार किया है लेकिन यह बयान गले नहीं उतर रहा है.
हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के गिरते स्तर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का बयान कि हिमाचल में शिक्षा का बेड़ागरक…
Read More » -
बिक्रमादित्य सिंह के पैतृक क्षेत्र रामपुर में आज भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कंगना रनौत ने चुनाव प्रचार में दस्तक दी,पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर उनके साथ रहे,जयराम ठाकुर ने बिक्रमादित्य सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि बिक्रमादित्य सिंह हम से पूछ रहे हैं कि आपने क्या किया,हम बिक्रमादित्य सिंह से पूछना चाहते हैं कि लोक निर्माण मंत्री रहते वर्षात का मलवा तक नहीं हटा सके वह हम से सवाल कर रहे हैं,जयराम ठाकुर ने कहा कि रामपुर क्षेत्र में दर्जनों संस्थान बंद कर दिए गए हैं लेकिन बिक्रमादित्य सिंह ने एक बार भी उसका विरोध नहीं किया,कंगना रनौत आज पूरी रामपुर की वेषभूषा में नजर आई और बड़े शालीन ढंग से अपनी बात रखी, और मोदी के नेतृत्व में देश के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को समर्थन देने और मोदी जी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाने का आग्रह किया.
आज भारतीय जनता पार्टी की मंडी लोक सभा की प्रत्याशी कंगना रनौत ने बिक्रमादित्य सिंह के पैतृ ्षे त्र रामपुर…
Read More » -
हिमाचल में लोकसभा चुनाव मई के अंत और अंतिम चरण में होने से ,दोनों पार्टिपों का तीव्र प्रचार 15 मई के बाद होगा हिमाचल के सुहावने मौसम का हर कोई आनंद लेना चाहेगा ,लंबा समय थकाऊ भी और उत्साही भी, थकाऊ इसलिए कि कार्यकर्ताओं को अधिक कार्य करना पड़ेगा उत्साही इसलिए कि हिमाचल में पड़ोसी राज्यों के प्रचारक आकर कार्यकर्ताओं में नये जोश का संचार करेंगे,हिमाचल के सुहावने मौसम का आनंद लेने अधिक से अधिक लोग आना चाहेंगे.
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव मई के अंतिम सप्ताह और अंतिम चरण में होने के कारण हिमाचल राजनीतिक पर्यटन का…
Read More » -
गलेपड़ा गठबंधन साथियों के, 35 दिन शेष, जैसे तैसे संबंध बनाये रखेंगे परिणाम आते ही हारने जीतने का गणित लगाने के बाद फिर एक दूसरे के साथ कभी गठबंधन न करने की कसम खायेंगे, और एक दूसरे पर हार का ठिकरा फोड़ेंगे,गठबंधन के दो नौजवान राहुल गांधी और अखिलेश यादव पहले भी एक दूसरे की ऐसीतैसी करते रहे हैं 4 जून को फिर एक दूसरे की पगड़ी उछालने का अवसर मिलेगा.
लोक सभा चुनाव में उतर प्रदेश में दो नौजवानों राहुल गांधी और अखिलेश यादव के लिए 5 जून तक का…
Read More » -
Sam pitroda ,”सैम पित्रोदा” ये महाशय कांग्रेस के थिंक टैंक हैं इनहोंने कांग्रेस को सलाह दी है कि आयकर सीमा को 50% तक बढ़ा देना चाहिए और उस रकम को मुश्लिम में बांट दिया जाना चाहिए, यही नहीं उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के सत्तारूढ होने के बाद सभी नागरिकों की सम्पत्ति का सर्वे किया जायेगा जिस में हर नागरिक के दौलत सोना चांदी भी शामिल है,देशवासियों को कांग्रेस के घोषणापत्र की मनसा को सही प्रकार से समझ लेना चाहिए कि आखिर कांग्रेस को मनसा क्या है.
कांग्रेस के थिंक टैंक “सैम पित्रोदा” का सुझाव आया है कि कांग्रेस सरकार आने पर आयकर को 50% बढ़ाकर उसे…
Read More » -
गुजरात के सूरत से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल के निर्विरोध चुने जाने पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का तर्क-वितर्क समझ से परे है,कांग्रेस और विपक्ष सूरत के कांग्रेस प्रत्याशी के प्रस्तावक के जाली हस्ताक्षरों पर सफाई देने की जगह निर्विरोध चुने जाने को विवाद में घटीट रहे हैं जो शर्मनाक है.
गुजरात के सूरत लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल के निर्विरोध चुने जाने पर कांग्रेस सहित विपक्ष के…
Read More » -
राष्ट्रीय समस्या केजरीवाल का शुगर और मीडिया का खाद पानी, केजरीवाल के जेल में शुगर लेबल को राष्ट्रीय मुद्दा बनाया जा रहा है बाकी सभी समस्याएं गौंण हो गई हैं. हमारे देश में 62% लोग शुगर के मरीज हैं बहुत क्रोनिक पर्सेन्ट हैं ,लेकिन चिंता केवल केजरीवाल की हो रही है अच्छा है मेडिकल बोर्ड उसकी जांच करे,मेडिकल बोर्ड केजरीवाल के आम ,मिठाई आलू पूड़ी प्रशाद खाने के कारणों की भी जांच करे और केजरीवाल को केवल डाक्टरों द्वारा “परसक्राइब्ड” भोजन की ही अनुमति हो ताकि केजरीवाल को स्वस्थ रखा जा सके.
आमआदमी पार्टी के नेता और तिहाड जेल में बंद केजरीवाल का शुगर का विषय राष्ट्रीय समस्या बन गया है,पूरे देश…
Read More »