हिमाचल विधान सभा का बजट सत्र आज से शुरू,सत्र में RDG रेवन्यू डेफिसिट ग्रान्ट का मुद्दा दोनों पक्षों के लिए गले की हड्डी साबित होने जा रहा है,सत्तापक्ष रेवन्यू डेफिसिट ग्रान्ट बंद करने को लेकर खूब हल्ला मचाने की फिराक में है तो पिपक्षी भाजपा हिमाचल सरकार की फिजूल खर्ची और नियुक्तियां और बेदर्दी से किये जा रहे खर्चों पर सरकार को घेरेगी और सत्तापक्ष की फिजूल खर्ची के कारण रेवेन्यू फैफिसिट ग्रान्ट बंद होने के लिए सत्तापक्ष को दोषी ठहरायेगी,यद्यपि RDG का मुद्दा काफी संवेदनशील मुद्दा है,RDG बंद होने को डिफैन्ड करना कठिन होगा कयोंकि सत्तापक्ष रेवन्यू डेफिसिट ग्रान्ट बंद करने के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहरायेगा।स्मरण रहे कि केंद्र सरकार गत 15_20 वर्षों से लगातार प्रदेश को अपने खर्चे कम करने और फिजूल खर्जी रोकने का आग्रह करती रही है लेकिन प्रदेश की सरकार केंद्र के सुझाव को मानने की जगह फजूल खर्ची का रिकॉर्ड बनाती चली गई और हालात काबू से बाहर हो गए।
हिमाचल विधान सभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है,बजट सत्र सत्तारूढ दल और विपक्ष के लिए कठिन परीक्षा से निकलने का रहेगा,इस बार के केंद्रीय बजट में RDG ग्रान्ट बंद करने से हिमाचल की वित्तीय हालात आपातकाल जैसी हो गई है,सत्ता पक्ष RDG ,को अपना हक बता रहा है लेकिन केन्द्र सरकार ने प्रदेश को पिछले कई वर्षों से अपने खर्चे कम करने और फिजूल खर्ची रोकने के लिए कहा है लेकिन हिमाचल सरकार पर केन्द्र की सलाह का कोई असर देखने को नहीं मिला,एक प्रकार से आमदनी चवन्नी व खर्चे रूपया जैसी हो गया,केन्द्र भी कब तक सरकार के गैर जिम्मेदाराना खर्चों को कब तक सहन करता,अंततह केन्द्र सरकार को रेवेन्यू डेफिसिट ग्रान्ट को बंद करना पड़ा,यह ग्रान्ट केवल हिमाचल की ही नहीं अन्य 16 राज्यों की भी बंद हुई जिन्होंने वित्तीय अनुशासन का पालन नहीं किया।
हिमाचल की सुक्खू सरकार इस सत्र में एक प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय सरकार से RDG को जारी रखने का प्रस्ताव रखेगी और राजनीति का अनदेखी का आरोप लगाने का प्रयास करेगी,भाजपा के लिए यह मुद्दा काभी कठिनाई भरा रह सकता है कयोंकि प्रदेश की सुक्खू सरकार पहले भी भेद-भाव का आरोप लगाती रही है,ग्रान्ट के बंद होने से आर्थिक दिवालियापन और आपातकाल जैसे हालात पैदा हो जायेंगे और सरकार को चलाना कठिन हो जायेगा,एक ओर कांग्रेस भेद-भाव का रोना रोयेगी तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर प्रदेश के खजाने को बेदर्दी से लूटने का आरोप लगायेगी,सत्र काफी गहमागहमी वाला रहेगा।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
