प्रदेश
-
Breaking News—-हिमाचल प्रदेश विधान सभा में आज हाइड्रो जरनेशन में वाटर सैस लगाने संबंधी विधेयक को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सदन में वाटर सैस लगाने की आवश्यकता पर सरकार का पक्ष रखते हुये कहा कि सरकार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए और आर्थिक साधन बढ़ाने के लिए सैस लगाना जरूरी है,सैस लगाने से प्रदेश को लगभग 400 करोड़ की आय होने की संभावना है,मुख्य मःत्री ने साफ किया कि सैस लगाने से उपभोक्ताओं पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा,पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने भी चर्चा में भाग लिया और अपनी कुछ आशंकाओं पर अपनी चिंता को सदन के समक्ष रखा।
हिमाचल विधान सभा में आज हाइड्रो जरनेशन पर वाटर सैस लगाने संबन्धी विधेयक को मंजूरी दे दी गई। गणेश दत्त।
Read More » -
हिमाचल प्रदेश विधान सभा में आज विपक्षी भारतीय जनता द्वारा,वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा संस्थानों को बंद करने के खिलाफ चर्चा के लिए दिया गया कामरोको प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बंद किये गये संस्थानों पर चर्चा पर सरकार को कोई आपत्ति नहीं है अब इस प्रस्ताव पर सरकार अपना पक्ष रखेगी कि, संस्थानों को बंद करने के क्या कारण रहे हैं।
Read More » -
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपनी अल्टो कार से विधान सभा पहुंचे, सुक्खू के लिए यह कार लक्की रही है,पहली बार विधायक बनकर वह इसी कार से शिमला आये थे। यह एक संदेश जरूर है लेकिन स्थाई व्यवस्था नहीं है,सादगी का संदेश देने के लिए अच्छी सुरुआत है,यह विषय मीडिया की खुराक बन कर जरूर है आई है, विधान सभा में आज परम्परागत,मंत्रिमंडल का परिचय,शोकोउद्गार,और उसके बाद विपक्ष का हंगामा वाकआउट,मुख्य मंत्री उप मुख्य मंत्री ने विपक्षी टेबलों में जाकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व अन्य विधायकों से हाथ मिलाकर कर सबका अभिवादन किया।
विधान सभा सत्र की शुरुआत परिचय गम और हो-हल्ला के साथ शुरू हुई है। मुख्य मंत्री की सवारी अल्टो कार…
Read More » -
हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित,सुषमास्वराज सम्मान समारोह में प्रदेश भर की प्रतिभाओं को आज सम्मानित किया गया, शिमला के कालीबाड़ी में ,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुश्री इन्दू गोस्वामी ने सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया,अपने संबोधन में सुश्री इन्दूगोस्वामी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने महिला उत्थान के लिये जितने भी कार्यक्रम महिलाओं के लिए आरंभ किये हैं उससे भारत की नारी सशक्त हुई है और सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है उन्होंने कहा कि चाहे समाजिक क्षेत्र हो या राजनीतिक क्षेत्र हो विज्ञान का क्षेत्र हो या सेना में महिलाओं की भागीदारी हो सभी क्षेत्रो॔ में महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है।
सुषमास्वराज सम्मान समारोह में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती रश्मिधर सूद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सुषमास्वराज…
Read More » -
हिमाचल विधान सभा सत्र की तैयारी ,पक्ष विपक्ष तलवारें भांजने में लगी,काफी हंगामेदार होगा विधान सभा सत्र, 600 संस्थान बंद करने पर आग बबूला होगा विपक्ष, राज्यपाल से संस्थान चालू करवाने के लिए दिया जा सकता है ज्ञापन, विपक्ष द्वारा प्रश्नों की बौछार तो सत्ता पक्ष भी हो रहा तैयार ,सबसे बड़ी चर्चा का विषय रहेंगे O P S ;1500 हर महिला को अब सुर कयों बदले सरकार के, बेरोजगारों को पहली कैबिनेट में 1 लाख नौकरी कहां गई।
हिमाचल विधान सभा का सत्र 14 मार्च से शुरू होने जा रहा है।दोनों पक्ष ग्राउण्ड वर्क करने में लगे हुए…
Read More » -
लोकतंत्र प्रहरियों (आपातकाल) में जेल में रहे सभी लोकतंत्र प्रहरियों को भाजपा सरकार के समय दी जा रही 20 हज़ार की सम्मान राशि को सुक्खू सरकार ने बंद करने का निर्णय लिया है, अभी हाल ही में कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया है,इस समय लगभग 82_83 लोग इस सम्मान में शामिल थे,इनमें से कई लोग ऐसे हैं जिन्हैं विधायक की पैंशन मिल रही थी, लेकिन बहुत से लोग फटे हाल थे जिनको देख कर मन रो देता था,सरकार का कहना होगा कि, यह निर्णय वित्तीय संकट के कारण लिया है,लेकिन मुख्य कारण उस समय की कांग्रेस के आपातकाल लगाने के निर्णय को वर्तमान सरकार सरकार का समर्थन आज भी मौजूद है।
Read More » -
Breking news—हिमाचल सरकार ops लागू करने के लिए 1000 करोड़ की राशि खर्च करेगी,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज की बैठक में ओल्ड पैंशन को लागू करने के लिए सेवा नियमों में कुछ संशोधन किये हैं,कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से कर्मचारियों के एन पी एस की 800 करोड़ की राशि वापस करने के लिए कहा है, हालांकि केंद्र सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि एन पी एस की राशि वापस नहीं की जा सकती है,आज की बैठक में निर्णय लिया गया है कि कर्मचारियों की नई नियुक्ति को ओ पी एस के दायरे में लाया जायेंगा,1 अप्रैल 2023 से कर्मचारियों व सरकार के अंशदान की राशि जमा नहीं होगी।
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज की कैबिनेट बैठक में ओल्ड पैंशन को अमलीजामा पहनाने के लिए…
Read More » -
कट्टर ईमानदार पार्टी (आप) के गजब के घोटाले सत्येंद्र जैन के बाद केजरीवाल का दाहिना हाथ मनीष सिसौदिया सलाखों के पीछे, बाकी दलों में भी अपने को बचाए रखने के लिए सभी दल इकट्ठ हो जाओ ,नहीं तो नंबर लगेगा बारी बारी का डर भी सता रहा है,सिसौदिया की गिरफ्तारी के बाद कई और परतें खुलनी शेष, लगता है आम आदमी पार्टी को शराब से बहुत प्रेम है,दिल्ली हो या पंजाब शराब की नदियां बहा दी, शराब के व्यापार में लूटपाट कर सारे देश में 2024 के चुनाव में मोदी रोको अभियान को गति देने का प्लान था, दिल्ली में LG के साथ दादागिरी के साथ पंजाब में भी राज्यपाल को नीचा दिखाकर धौंस दिखाकर डर का माहौल पैदा करना इनकी रणनीति का भाग है,अराजक वातावरण बनाना इनका स्वभाव है,दो मंत्रियों के जेल जाने से लूटपाट की कमर तो टूटी है,बाकी दलों में भी नंबर लगने का डर सता रहा है।
आप पार्टी के दो मंत्रियों के जेल जाने से केजरीवाल की कमर तो टूटी है।बाकी पार्टियों में भी भ्रष्टाचारियों को…
Read More » -
Breaking News—-हिमाचल प्रदेश नशा करने व परोसने में देश के नंबर दो पर पहुंच गया है,अभी हाल में पुलिस मुख्यालय में नशे के खिलाफ अभियान की एक बैठक में परेशान करने वाले तथ्य व आंकड़े सामने आये हैं ,पुलिस अधीक्षक मुख्यालय छाजटा ने तो यहां तक खुलासा किया कि प्रदेश के कई उच्च संस्थान शिक्षा की जगह नशा बेच रहे हैं उन्होंने तो यहां तक भी कहा कि कुछ नशा निवारण केन्द्रों में नशा पीड़ितों को दवाई की जगह नशा देने की सूचना है जो परेशान हैरान करनी वाली बात ही नहीं है यह हिमाचल को गर्त में धकेलकर प्रदेश को भारी नुकसान पहुंचाने वाली खबर है, सरकार को कुछ लक्ष निर्धारित कर उसमें युद्ध स्तर पर कार्य शुरू करना चाहिए,अन्यथा हिमाचल देवभूमि की जगह उड़ता हिमाचल कहलायेगा।
हिमाचल में नशाखोरी के आंकड़े हैरान व परेशान करने वाले हैं।समय रहते इस बिमारी का ईलाज करना बहुत जरूरी है…
Read More » -
कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को काफी अधिमान मिला,हिमाचल में कांग्रेस की जीत को भुनाने को कहा गया,सुखविंदर सुक्खू ने कहा हम विधान सभा चुनाव में पार्टी की जीत को लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनायेंगे, हिमाचल की 97% हिन्दू आवादी को हराकर सत्ता में आने को बहुत बड़ी उपलब्धि बताया, आगामी लोक सभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटें जीतने का दंभ भरकर अभी से मैदान में उतरने की बात की गई, मुख्य मंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और ओल्ड पैंशन बहाल करने की सूचना भी अधिवेशन में दी,कांग्रेस ने हिमाचल की जीत को ऐसा बताया जैसे किसी घर में लम्बे समय बाद संतान पैदा हुई हो।
रायपुर अधिवेशन में हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को काफी अहमयत दी गई।
Read More »