प्रदेश
-
हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के लिए “ट्रान्सफरें” सरदर्द बनती जा रही हैं,मुख्य मंत्री को कहना पड़ रहा है कि मंत्रीगण विधायक “ट्रान्सफर” के मामले लेकर न आंयें ,उसी तर्ज पर पर मंत्रीगण भी अपने कार्यकर्ताओं से अपील कर रहे हैं कि “ट्रान्सफर” की सिफारिश लेकर न आयें,हिमाचल की राजनीति में “ट्रान्सफर” हमेशा मुख्य मुद्दा रहता है, कई बार तो यह ट्रान्सफर उद्योग का रूप धारण कर लेता है,यहां जो भी सरकार बनती है वह ट्रान्सफरों से परेशान रहती है,ताजी ताजी सरकार के बनते ही हजारों ट्रान्सफर मुख्य मंत्री कार्यालय व विभागाध्यक्षों के दफ़्तरों में धक्के खा रही हैं।मुख्य मंत्री कार्यालय में लम्बित “ट्रान्सफर” के मामले में अब आदेश दे दिये हैं कि जिसके लिए मुख्य मंत्री कार्यालय से कहा जाय केवल वे ही “ट्रान्सफर” की जाय बाकी ठंडे बस्ते में डाली जांय।हिमाचल में सरकार बदलने के साथ ही पार्टी समर्थक अपने उत्पीड़न की बात कह कर मनचाहा स्टेशन चाहते हैं ,चाहे उत्पीड़न कभी हुआ ही न हो लेकिन उत्पीड़न शब्द को हथियार हमेशा बनाया जाता है।
हिमाचल में ट्रान्सफर हमेशा बड़ा मुद्दा रहता है।नई सरकार के लिए भी ट्रान्सफर सिरदर्दी बनती जा रही है। गणेश दत्त।
Read More » -
#हिमाचल की सुख्खू सरकार के लिए मुसीबतों के अंबार , सुख कम समस्यायें अधिक,लेकिन सुक्खू दृढ इच्छानुसार झेलने को तैयार,इस महिने 2 हजार करोड़ का कर्ज लेंगे,सबसे पहले ओल्ड पैंशन के लिए बजट का जुगाड़ और उसके बाद वेतन पैंशन का इंतजाम करना किसी पहाड़ की चुनौती से कम नहीं,पार्टी के भीतर पनपता रोष ,क्षेत्रीय संतुलन व सभी को साथ लेकर चलना कठिन कार्य,मंत्रिमंडल व नियुक्तियों पर खींचतान जारी ,अगला महिना पड़ेगा भारी,विधान सभा सत्र में उनके साथियों की परीक्षा होगी, चुनावी वायदे सरदर्दी का कारक बने।
हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के लिए आर्थिक संकट रोज नयी समस्या लेकर आ रहा है।कर्ज लेने की सीमा…
Read More » -
हिमाचल दूरदर्शन अब 24 घंटे 7 दिन चलने वाला केन्द्र बना,केंद्रीय सूचना-प्रसारण एवं युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने केन्द्र का शुभारंभ किया,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उनकी पूरी कैबिनेट इस अवसर पर उपस्थित रही,मुख्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया,अनुराग ठाकुर ने कहा कि शिमला दूरदर्शन के 24×7 होने के बाद हिमाचल की कला संस्कृति त्यौहार-पर्यटन तथा हिमाचल की अमूल्य विरासत देश को पता चलेगी और हिमाचल की सभी गतिविधियों का देश को पता चलेगा,मुख्य मंत्री सुक्खू ने कहा कि शिमला दूरदर्शन केंद्र का 24×7 होना हमारे लिए गौरव की बात है ,उन्होंनें केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया और कहां कि केंद्रीय मंत्री हिमाचल के विकास के लिए प्रदेश का नेतृत्व करेंगे और हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।
Read More » -
सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ,भाजपा का हस्ताक्षर अभियान आज से,यह अभियान एक पखवाड़े तक चलेगा ,प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि हस्ताक्षर एकत्र कर राज्यपाल महोदय को शौपे जायेंगे और मांग की जायेगी कि भाजपा सरकार द्वारा जनहित में खोले गये संस्थान राजनैतिक द्वेष के कारण बंद किये गये हैं, जिसके कारण प्रदेश की जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है,अभी हाल ही में संपन्न प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था जिसे सभी जिलों की बैठकों में उस निर्णय को लागू करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाने को कहा गया है।
Read More » -
#मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोशिश से अदानी सीमेंट उद्योग में लगे तालों के शीघ्र खुलने की संभावना है,गत दो माह के बाद एक दो दिन में स्थिति के सामान्य होने की भावना है।ढुलाई दरों को लेकर अदानी और ट्रान्सपोर्टरों के बीच गत दो माह से हजारों ट्रक खड़े हैं और कई ट्रान्सपोर्टरों ने अपने बैंक की किस्त भी नहीं चुकाई है।कई बार बैठक करने के बावजूद दोनों पक्ष अपने अपने स्टैंड पर अड़े रहे लेकिन मुख्य मंत्री के साथ कल हुई बैठक में सहमति गलभग बन गई है और आज या कल से तय रेट पर ट्रान्सपोर्टर माल ढोने के लिए राजी हो जायेंगे।अदानी ने भी मध्य मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है जिससे सरकार व कंपनी के बीच चल रहे गतिरोध को समाप्त किया जा सकेगा और हो रहे नुकसान से बचा जा सकेगा।
Read More » -
आचार्य शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के नये राज्यपाल बनाये गये हैं,भगत सिंह कोशियारी ने स्वास्थ्य कारणों से महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। आज 12 राज्यों के नये राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति हुई है।शिव प्रताप शुक्ला पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे हैं मूलतह गोरखपुर से संबंधित हैं।इससे पूर्व विश्व नाथ आर्लेकर हिमाचल के राज्यपाल पद पर रहे हैं।
नये राज्यपालों की नियुक्ति,शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के नये राज्यपाल बनाये गये हैं। 12 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति। गणेश…
Read More » -
दिल्ली की “आप पार्टी” की सरकार अराजक है,या कुछ और जब से दिल्ली में आप पार्टी की सरकार बनी है,जितने भी उप-राज्यपाल दिल्ली सरकार को मिले किसी उप-राज्यपाल के साथ आप पार्टी की नहीं बनी है और कुछ न कुछ आरोप लगाकर उप-राज्यपाल को निशाने में रखा गया है ,यह आप पार्टी की अराजक मानसिकता है जिसके सहारे वह उप-राज्यपाल को काम नहीं करने देना चाहते या नियमों को तोड़कर अपनी मर्जी से हांकना चाहते हैं।हर बार उप-राज्यपाल के खिलाफ सरकार सुर्खियों में रहती है यह स्थिति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कितनी अच्छी है?
दिल्ली की आप पार्टी की सरकार सदा उप-राज्यपाल के खिलाफ क्यों रहती है इसका कारण बताया जाना चाहिए,यह व्यवस् लोकतांत्रिक…
Read More » -
हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक अच्छा निर्णय लिया है कि, सरकारी कर्मचारी अपनी पोस्टिंग के स्थान पर कोई जमीन जायदाद नहीं खरीद सकेगा,हालांकि किसी भी कर्मचारी को जमीन जायदाद खरीदने से पहले अपने विभागाध्यक्ष से अनुमति या स्वीकृति लेनी पड़ती है लेकिन कुछ लोग जो दो नंबरी होते हैं वे अपनी पत्नी साले ससुर के नाम जमीन जायदाद ले लेते हैं ऐसे मामलों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए कि क्या वे लोग धनाढ्य हैं जो जायदाद खरीद रहे हैं,कुछ लोग प्रदेश बाहर भी जायदाद खरीद लेते हैं ,यद्यपि नंबर एक में तो ट्रान्जैक्शन का पता चल जाता है लेकिन दो नंबरी बाहरो बाहर करोड़ों की जायदाद खरीद लेते हैं,दो नंबर की जायदाद का पता लगने के बाद सरकार को उसका अधिग्रहण करने भी अधिकार होना चाहिए।
सुक्खू सरकार का स्वागत योग्य निर्णय,सरकारी कर्मचारी अपनी पोस्टिंग के स्थान पर कोई जमीन जायदाद नहीं खरीद सकते ,इस निर्णय…
Read More » -
Breaking News—कांग्रेस की अज्ञानी टीम की बनाई गई 10 गारंटियां सुक्खू सरकार के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं,ओल्ड पैंशन बहाल का मुद्दा अभी तक हल नहीं हो पा रहा है तो ,बागवान सेब के रेट तय करेंगे, वाली गारंटी पर ,बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दो टूक कह दिया कि सेब के दाम किसान तय नहीं करेंगे,जगत सिंह नेगी को साफ-साफ बोलने वाला राजनेता माना जाता है,उनके बयान से बागवानी से जुड़े नेताओं ने धमकी दी है कि वे आन्दोलन करेंगे ;यदि ऐसा नहीं हो सकता था तो गारंटी में कयों डाला?अब लोग खुद कहने लगे हैं कि कांग्रेस की गारंटियों की कोई गारंटी नहीं है,सुक्खू सरकार के खिलाफ दो महिने में रोष पनपना शुरू हो गया है, लगता है कि गारंटियां आसमान से तारे तोड़कर लाने जैसी थी।
हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार के लिए कांग्रेस की 10 गारंटियां मुसीबत बनती जा रही हैं,एक ओर ओल्ड पैंशन…
Read More » -
हिमाचल में अदानी सीमेंट व ट्रक यूनियन का का भाड़ा विवाद हल होने का नाम नहीं ले रहा है,कहां फंसा है पेच, दो महिने से बैठक के दौर तक ही सीमित है विवाद,अदानी भाड़े की दर 8:50 तो औपरेटर 12:00 पर अड़े हैं हजारों ट्रक आपरेटरों को भारी नुकसान तो सरकार को अभी तक 250 करोड़ का नुकसान हो चुका है,”डेडलौक” कब टूटेगा कहना कठिन,सरकार को विवाद को हल करने में पसीना बहाना पड़ रहा है लेकिन रिजल्ट अभी तक शून्य है,प्रदेश के हित में शीघ्र हल निकलना अति आवश्यक;किसी बरिष्ठ टीम को मध्यस्ता करनी चाहिए अन्यथा स्थिति दिन प्रतिदिन विकट हो सकती है।
हिमाचल में अदानी समूह के सीमेट कंपनियों और ट्रक यूनियनों का भाड़ा विवाद हल होने का नाम नहीं ले रहा…
Read More »