राजनीति
-
विधान सभा में बजट पर चर्चा में आज भाजपा के बरिष्ठ नेता सतपाल सिंह सत्ती का दिन था,सत्ती ने जिस प्रकार से अपने अंदाज में अपनी बात रखी है वह एक प्रकार से एक मिसाल कायम की है,सत्ती ने कहा कि आज जो लोग ग्रीन हिमाचल की बाद कर रहे हैं, सबसे अधिक जंगल काटने में उन्ही की पार्टी के नेताओं का हाथ रहा है जिन्होंने हिमाचल के वनों को काटकर रेगिस्तान बनाने का कार्य किया है,सतपाल सत्ती ने कहा कि आज हिमाचल में सत्तारूढ पार्टी में सत्ता संघर्ष चल रहा है, उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुकेश को मुख्य मंत्री व उप मुख्य मंत्री के पद का अंतर समझना चाहिए, उन्होंने बजट को दिशाहीन बता कर बजट की आलोचना की और सरकार को आर्थिक स्थिति पर चेताया और सरकार को नशीहत दी कि फिजूल खर्ची को रोका जाय।
हिमाचल विधान सभा में आज का दिन सतपाल सत्ती के नाम।सतपाल सत्ती ने जिस प्रकार पूर्व मुख्य मंत्री रामलाल ठाकुर…
Read More » -
सुखविंदर सिंह सुक्खू के दुख के दिनों के साथियों की ताजपोशी एक नया संदेश, वीरभद्र सिंह का राजनैतिक अनुसरण,सुक्खू ने शिमला जिला से विक्रमादित्य सिंह को छोड़कर सभी,दुख के दिनों के साथियों को सरकारी पदों से नवाज कर राजनीति में एक नये अध्याय की शुरुआत की है जो स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जी के पदचिह्नों पर चलने की शुरुआत की है,वीरभद्र सिंह जी के बारे मे॔ यह कहा जाता था कि जो उनका है,उसका कोई बालबांका नहीं कर सकता, जो उनका नहीं है वह कहीं का नहीं है।
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब पूरी तरह वीरभद्र फार्मूले पर चल पड़े हैं,सीधा संदेश है कि जो मेरा हे…
Read More » -
जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष ने आज विधान सभा में सुक्खू सरकार पर जनकल्याण वाली योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाकर सुक्खू सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है,जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर -सहारा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का नाम बजट बुक से गायब है,उन्होंनें कहा कि सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है,बजट पर चर्चा शुरू करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार का 2023_24 का बजट पूरी तरह दिशाहीन और जनविरोधी है।
पूर्व मुख्य मंत्री और नेताप्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार बदले…
Read More » -
हिमाचल विधान सभा में आज वर्ष 2023_24 का बजट प्रस्तुत,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 53413 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया ,बजट में अनुमानित घाटे या फायदे के आंकड़े दिखाई नहीं दिये,मुख्य बात बजट में शराब में 10रुपए प्रति बोतल सैस लगाने का निर्णय लिया गया है जिससे 100 करोड़ की आय पैदा की जा सकेगी,बजट भाषण में हिमाचल प्रदेश लैण्ड सीलिंग एक्ट में संशोधन कर लैण्ड सीलिंग में केवल बेटे के स्थान पर बेटी के अधिकार को भी शामिल किया जायेगा ।बजट में मुख्य मंत्री की 13 नयी योजनाओं को शामिल किया गया है,स्थानीय निकाय _पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के वेतन मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है,कामगार व छोटे दुकानदारों को 50 हज़ार तक के ऋण पर 50% सब्सिडी देने का निर्णय लिया है,मुख्य मंत्री ने शायराना अंदाज में समय समय पर अपने भाषण को रोचक बनाने का प्रयास किया ।
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2023_24 के बजट भाषण में कुछ नयी योजनाओं को शामिल करने की घोषणा की…
Read More » -
Breaking News—-हिमाचल प्रदेश विधान सभा में आज हाइड्रो जरनेशन में वाटर सैस लगाने संबंधी विधेयक को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सदन में वाटर सैस लगाने की आवश्यकता पर सरकार का पक्ष रखते हुये कहा कि सरकार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए और आर्थिक साधन बढ़ाने के लिए सैस लगाना जरूरी है,सैस लगाने से प्रदेश को लगभग 400 करोड़ की आय होने की संभावना है,मुख्य मःत्री ने साफ किया कि सैस लगाने से उपभोक्ताओं पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा,पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने भी चर्चा में भाग लिया और अपनी कुछ आशंकाओं पर अपनी चिंता को सदन के समक्ष रखा।
हिमाचल विधान सभा में आज हाइड्रो जरनेशन पर वाटर सैस लगाने संबन्धी विधेयक को मंजूरी दे दी गई। गणेश दत्त।
Read More » -
हिमाचल प्रदेश विधान सभा में आज विपक्षी भारतीय जनता द्वारा,वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा संस्थानों को बंद करने के खिलाफ चर्चा के लिए दिया गया कामरोको प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बंद किये गये संस्थानों पर चर्चा पर सरकार को कोई आपत्ति नहीं है अब इस प्रस्ताव पर सरकार अपना पक्ष रखेगी कि, संस्थानों को बंद करने के क्या कारण रहे हैं।
Read More » -
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपनी अल्टो कार से विधान सभा पहुंचे, सुक्खू के लिए यह कार लक्की रही है,पहली बार विधायक बनकर वह इसी कार से शिमला आये थे। यह एक संदेश जरूर है लेकिन स्थाई व्यवस्था नहीं है,सादगी का संदेश देने के लिए अच्छी सुरुआत है,यह विषय मीडिया की खुराक बन कर जरूर है आई है, विधान सभा में आज परम्परागत,मंत्रिमंडल का परिचय,शोकोउद्गार,और उसके बाद विपक्ष का हंगामा वाकआउट,मुख्य मंत्री उप मुख्य मंत्री ने विपक्षी टेबलों में जाकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व अन्य विधायकों से हाथ मिलाकर कर सबका अभिवादन किया।
विधान सभा सत्र की शुरुआत परिचय गम और हो-हल्ला के साथ शुरू हुई है। मुख्य मंत्री की सवारी अल्टो कार…
Read More » -
100 करोड़ की घूस खाने वाले कहते हैं हमें जबरदस्ती फंसाया जा रहा है, आम आदमी पार्टी की पोल सी बी आई और ई डी ने खोली पार्टी का अस्तित्व खतरे में, सबसे ज्यादा कट्टर ईमानदार केजरीवाल व संजय सिंस का नाम भी हवाला घोटाले में शामिल, ये दोनों सबसे ज्यादा शोर मचाने वालों में से हैं जो कहते थे कि बिना सबूत को सिसोदिया को फंसाया गया है,अब धीरे धीरे C B I ,ED ने खुलासे से कट्टर ईमानदार पार्टी सकते में आ गई है,केजरीवाल व संजय सिंह का क्या होगा?
फिल्म के एक डायलॉग में था तेरा क्या होगा कालिया,अब केजरीवाल व संजय सिंह भी सी बी आई और ई…
Read More » -
हिमाचल विधान सभा सत्र की तैयारी ,पक्ष विपक्ष तलवारें भांजने में लगी,काफी हंगामेदार होगा विधान सभा सत्र, 600 संस्थान बंद करने पर आग बबूला होगा विपक्ष, राज्यपाल से संस्थान चालू करवाने के लिए दिया जा सकता है ज्ञापन, विपक्ष द्वारा प्रश्नों की बौछार तो सत्ता पक्ष भी हो रहा तैयार ,सबसे बड़ी चर्चा का विषय रहेंगे O P S ;1500 हर महिला को अब सुर कयों बदले सरकार के, बेरोजगारों को पहली कैबिनेट में 1 लाख नौकरी कहां गई।
हिमाचल विधान सभा का सत्र 14 मार्च से शुरू होने जा रहा है।दोनों पक्ष ग्राउण्ड वर्क करने में लगे हुए…
Read More » -
Breking news—हिमाचल सरकार ops लागू करने के लिए 1000 करोड़ की राशि खर्च करेगी,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज की बैठक में ओल्ड पैंशन को लागू करने के लिए सेवा नियमों में कुछ संशोधन किये हैं,कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से कर्मचारियों के एन पी एस की 800 करोड़ की राशि वापस करने के लिए कहा है, हालांकि केंद्र सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि एन पी एस की राशि वापस नहीं की जा सकती है,आज की बैठक में निर्णय लिया गया है कि कर्मचारियों की नई नियुक्ति को ओ पी एस के दायरे में लाया जायेंगा,1 अप्रैल 2023 से कर्मचारियों व सरकार के अंशदान की राशि जमा नहीं होगी।
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज की कैबिनेट बैठक में ओल्ड पैंशन को अमलीजामा पहनाने के लिए…
Read More »