प्रदेश
-
सेब का सीजन सिर पर,सरकार की तैयारियां अधूरी -अभी तक की लड़ाई यूनिवर्सल पेटी या 24 किलो सेब पर विवाद चल रहा है,बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बागवानों को आश्वासन दिया है कि सरकार 24 किलो की शर्त को हटायेगी,सरकार ने अभी तक समर्थन मूल्य भी तय नहीं किया है,सरकार आर्थिक संकट को लेकर समर्थन मूल्य अधिक बढ़ाने की स्थिति में शायद नहीं है।हिमाचल प्रदेश के बागवान सेब उत्पादन से लगभग 550 करोड़ की आर्थिकी पैदा करता है इसलिए कोई भी सरकार बागवानों की अनदेखी नहीं कर सकती।
हिमाचल प्रदेश के सेब बागवान सरकार की सेब एकत्रीकरण व सेब की मार्केटिंग को लेकर अभी तक कोई ठोस नीति…
Read More » -
भाजपा का “सम्पर्क से समर्थन ” एक माह तक चले महा जन सम्पर्क अभियान का आज समापन हो जायेगा,हिमाचल में भी सघन सम्पर्क अभियान सभी स्तरों सभी मण्डलों में मनाया गया,नये पुराने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी ने बड़ी बड़ी रैलियां जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ,पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह,अनुराग सिंह ठाकुर,पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर,प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल,पार्टी प्रभारी अविनाश खन्ना-सह प्रभारी संजय टण्डन,संगठन महासचिव सिद्धार्थन जी सहित सभी बड़े नेताओं का महासम्पपर्क अभियान में आना हुआ,मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन,टिफन बैठक,पुराने कार्कर्ताओं का सम्मान सहि कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, 2024 के महासंग्राम के लिये सिद्धि योजना अभी आनी बाकी है ।स्वभाविक है प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी 2024 के रण को जीतने के लिए “समान नागरिक संहिता”जैसा बड़ा ऐलान कर सकते हैं जिसके लिए भूमिका तैयार हो गई है।
भारतीय जनता पार्टी का एक माह तक चला महा जन सम्पर्क अभियान,सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम का आज समापन हो जायेगा।और…
Read More » -
Breking news—–14 विपक्षी दलों की बैठक पटना में शुरू ,बैठक का ऐजैन्डा मोदी का भय, भ्रष्टाचार के मामले लगभग सभी दलों के नेताओं पर लगे हैं सभी को लगता है कि यदि मोदी फिर आ गये तो सभी को जेल जाना पड़ सकता है इसलिए गिले सिकवे भुलाकर एक हो जाओ,राहुल गांधी ने तो साफ कर दिया कि यदि सभी मिलकर लड़ेंगे तो ही मोदी को हरा पायेंगे,आप पार्टी ने अपने खिलाफ लाये गये अध्यादेश को भाजपा कांग्रेस की मिलीभगत कह कर बैठक में दाल में कुड़कू वाली भूमिका को चरितार्थ कर ही दिया है कहा कि हमारा ऐजैन्डा बैठक का ऐजैन्डा बने। बैठक में विपक्ष का नेता कौन होगा यह अभी तय नहीं केवल भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने पर जोर ,मंथन से कया निकलेगा वही पुराना राग या कुछ और?
बिहार के पटना में 14 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त बैठक शुरु हो चुकी है।लगभग सभी दलों का एक ही राग…
Read More » -
पंजाब में भाजपा अकालियों का सम्मानजनक समझौता समय की जरुरत है समझौता हो सके तो लोकसभा चुनाव में कुछ बात बन जाये,दोनों अपनी अपनी डफली बजाते रहे तो दोनों को ज्यादा लाभ नहीं होगा यह दोनों दल भी समझ चुके होंगे,पंजाब में अब भाजपा बड़ेभाई की भूमिका मे आनी चाहिए,किसान आंदोलन में कूदकर अकालियों ने अपना बहुत बड़ा नुकसान उठा लिया है जिसकी भरपाई में लम्बा समय लगेगा।पंजाब की राजनीति में अकालियों को अपना स्थान पुन: बनाने के लिए आत्मचिंतन करना चाहिए,वास्तव में भाजपा -अकाली गठबंधन ही नेचुरल गठबंधन है अमरेंद्र सिंह के भाजपा में आने के बाद भाजपा अकालियों को भी लाभ हो सकता है।
पंजाब में लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा-अकालियों का गठबंधन होना समय की आवश्यकता है।दोनों दल अपनी अपनी डफली अपना अपना…
Read More » -
हिमाचल सरकार प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र ला रही है,मैंने सोचा थोड़ा मैं भी कागज काले कर लूं ,श्वेत पत्र अवश्य लाना चाहिए प्रदेश के लोगों को अपने प्रदेश की माली हालत का पता अवश्य होना चाहिए, श्वेत पत्र लाने से वित्तीय संकट हल नहीं होगा लेकिन थोड़े दिन अखबारों की खुराक जरूर बन जायेगा ,क्योंकि मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधान सभा में श्वेत पत्र लाने की बात की है और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में एक तीन मंत्रियों की समिति बनाई गई है उसने अपना काम करना ही है,श्वेत पत्र की अहमियत तब हो सकती थी जब वित्त सचिव व मुख्य सचिव कहीं बदल गये होते,वर्तमान मुख्य सचिव पूर्व सरकार में वित्त सचिव थे और वर्तमान वित्त सचिव मुख्य सचिव के करीबी व्यक्ति हैं ये दोनों अधिकारी अपने समय की कमियों को कयों उजागर करना चाहेंगे?इसलिए आंकडों का खेल भी नहीं हो सकता मात्र औपचारिकता मात्र पूरी होगी।
हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लायेगी।उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बनी समिति…
Read More » -
Breaking News—–पूर्व मंत्री और विधान सभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन को हिमाचल भारतीय जनता पार्टी में कोरग्रुप में शामिल किया गया है,यह महाजन के कांगड़ा लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने का संकेत देता है?विधान सभा चुनाव में भी महाजन को काफी महत्व दिया गया था।हालांकि कांगड़ा जिला में उनका खाश असर नहीं दिया था लेकिन चम्बा जिला में भारतीय जनता पार्टी को 5 में से 3 सीटें प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई थी।केन्द्रीय स्तर पर कई फेरबदल होने की चर्चा के बीच हिमाचल के संगठन में कुछ बदलाव की चर्चा गर्म है,प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल को पहले ही अध्यक्ष पद पद पर नियुक्त किया जा चुका है लेकिन टीम में फेरबदल की संभावना बनी हुई है।
हिमाचल भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल को बनाये जाने के बाद पूर्व मंत्री हर्ष महाजन को…
Read More » -
“भयंकर और हृदय बिदारक ” दुर्घटना ;उड़ीसा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना ने सारे देश को हिलाकर रख दिया है,इतनी भयंकर दुर्घटना शायद पहली बार देखने को मिली है, 235 के करीब लोगों की मृत्यु व 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने राहत कार्यों का मोर्चा संभाला है,रक्तदान से लेकर मृत शरीरों को उनके परिजनों को शौपने से लेकर घायलों के उपचार तक का कार्य प्रशासन से पहले स्वयंसेवकों ने संभाला है;रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव तथा रेल अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं दुर्घटना की जांच के लिये बड़े स्तर पर कमेटी गठित होगी,प्रधान मंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और रेल अधिकारियों को तुरंत राहत उपलब्ध कराने को कहा है।
उड़ीसा के बालासोर में हुई भीषण दुर्घटना ने सारे देश को हिलाकर रख दिया है।कल सांय हुई दुर्घटना में 235…
Read More » -
भाजपा- कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे,भाजपा सम्पर्क से समर्थन अभियान तो कांग्रेस ,सरकार के समर्थन से आगामी लोक सभा चुनाव के लिये फील्ड में उतर चुकी है , भाजपा ने मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को मुख्य मुद्दा बनाया,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पिछले कल फतेहपुर विधान सभा का दौरा तो आज वीरभद्र सिंह की कर्म स्थली रोहडू में कोली समाज के कार्यक्रम में लुभावनी घोषणा कर एक प्रकार से चुनाव की शुरुआत कर दी।
लोक सभा चुनाव से 10 माह पूर्व दोनों दलों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने अपने हथियार भांजने शुरू…
Read More » -
हिमाचल कांग्रेस में दिल्ली की दौड़ जारी है कभी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तो कभी चैयरमैन वाइस चेयरमैनों को लेकर नेता अपने अपने समर्थकों की सिफारिश लेकर दिल्ली हाईकमान के पास हाजिरियां भरी जा रही हैं,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगभग हर हफते दिल्ली दौरे पर रहते हैं उपमुख्य मंत्री व लोकनिर्माण मंत्री बिक्रमादित्य सिंह भी बीच बीच में आलाकमान को मिलते रहते हैं, बीच बीच में कांग्रेस अध्यक्ष के बदलने के समाचार भी आ जाते हैं लेकिन हाईकमान भी फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है। देखना होगा कि कांग्रेस का हाईकमान प्रतिभासिंह को अध्यक्ष पद के साथ ही चुनाव लड़ाता है या अध्यक्ष किसी और को बनाकर उन्हें चुनाव लड़ने को कहता है।
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी व सरकार में उठापटक का दौर चल पड़ा है।कांग्रेस का हाईकमान फूंक फूंक…
Read More » -
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से मिलकर प्रदेश के विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के विषयों की चर्चा की और B B M B में हिमाचल के शेयर को 12% करने तथा अन्य परियोजनायें जिनकी समयावधि पूरी हो चुकी है उन परियोजनाओं को हिमाचल के लिये फ्री बिजली का प्रावधान भी किया जाय,मुख्य मंत्री इन दिनों शानन परियोजना को हिमाचल को शौपने के लिए पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान को भी पत्र लिख चुके हैं जिसमें अग्रीमेंट की सीमाअवधि समाप्त होने से भविष्य में इस परियोजना को पंजाब को न देने की बात भी कर चुके हैं।
Read More »